Sunday, August 2सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: trending now

मशहूर गायिका आशा भोंसले का निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में ली अंतिम सांसें

मशहूर गायिका आशा भोंसले का निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में ली अंतिम सांसें

Breaking News, Feature, Today's Top four News, एंटरटेनमेंट, भारत
समरनीति न्यूज, लखनऊ डेस्क: मशहूर गायिका आशा भोंसले का निधन हो गया है। गायिका आशा भोंसले ने 92 साल की उम्र में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांसें लीं। बताते चलें कि शनिवार (11 अप्रैल) को आशा भोंसले को दिल का दौरा पड़ा था। इसके बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां आज महान गायिका आशा भोंसले का निधन हो गया। हार्ट अटैक के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में थीं भर्ती ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉ. प्रतीत समदानी ने उनकी मौत की पुष्टि की है। बताते हैं कि आशा भोसले फेफड़ों की बीमारी और उम्र संबंधी समस्याओं से बीमार थीं। ये भी पढ़ें: नहीं रहे महान अभिनेता धर्मेंद्र…हिंदी सिनेमा के एक युग का अंत महाराष्ट्र के संस्कृति मामलों के मंत्री आशीष शेलार का कहना है कि आशा भोंसले का अंतिम संस्कार सोमवार (13 अप्रैल) को शाम 4 बजे शिवाजी पार्क श्मशान घाट में हो...
यूपी में एसडीएम पति-पत्नी का विवाद थाने पहुंचा-एफआईआर, पढ़ें पूरा मामला

यूपी में एसडीएम पति-पत्नी का विवाद थाने पहुंचा-एफआईआर, पढ़ें पूरा मामला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में एसडीएम पति-पत्नी का विवाद थाने पहुंच गया है। महिला एसडीएम के पिता ने दामाद एसडीएम के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पति-पत्नी दोनों एसडीएम हैं। इसलिए मामला काफी चर्चा में है। एसडीएम पति-पत्नी के मामले में पुलिस भी गंभीरता से जांच में जुटी है। मामले में 20 करोड़ दहेज के लिए उत्पीड़न समेत कई गंभीर आरोप हैं। दहेज उत्पीड़न समेत कई गंभीर आरोप जानकारी के अनुसार, चंदौली जिले की सदर तहसील में तैनात एसडीएम दिव्या ओझा तैनात हैं। उनके पिता ने अपने दामाद पीडीडीयू नगर की तहसील में तैनात एसडीएम अनुपम मिश्रा के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है। दामाद के परिवार वालों को भी नामजद किया है। यह रिपोर्ट दहेज उत्पीड़न की धाराओं में दर्ज कराई गई है। ये भी पढ़ें: Bijnor: एसडीएम को जान से मारने की धमकी-15 लाख की रंगदारी मांगी  प्रतापगढ़ शहर के शुकुलपुर दहिलामऊ की रहने वाली एसडीएम दिव्या...
लखनऊ: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का औचक निरीक्षण-हड़कंप

लखनऊ: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का औचक निरीक्षण-हड़कंप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: राजधानी लखनऊ में आज डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने चिनहट स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का औचक निरीक्षण किया। अचानक डिप्टी सीएम के निरीक्षण से सीएचसी में हड़कंप मच गया। अस्पताल में मचा हड़कंप दरअसल, डिप्टी सीएम के पहुंचने की किसी को भी कानों-कान खबर नहीं थी। ऐसे में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक को देखकर अस्पताल के स्टाॅफ में हड़कंप मच गया। डिप्टी सीएम श्री पाठक ने अव्यवस्था पर अधिकारियों को फटकारा है। ये भी पढ़ें: यूपी में गैस कालाबाजारी पर एजेंसी मालिकों पर मुकदमें जानकारी के अनुसार, औचक निरीक्षण को पहुंची डिप्टी सीएम श्री पाठक ने ओपीडी में मरीजों से जानकारी ली। दवाइयों और जांच के बारे में पूछा। गंदगी दिखने पर नाराजगी जताई। ये भी पढ़ें: यूपी: बदायूं SSP समेत 7 आईपीएस के तबादले, इन जिलों के SP भी बदले ड्यूटी रजिस्टर की भी जांच की। संचारी रोग निय...
बांदा में कलयुगी मां को जेल-मासूम बेटी को नदी में था फेंका

बांदा में कलयुगी मां को जेल-मासूम बेटी को नदी में था फेंका

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में कलयुगी मां को जेल भेज दियागया। इस कलयुगी मां ने बांदा के मर्का में अपनी मासूम बेटी को उठाकर नदी में फेंक दिया था। 27 फरवरी को यह घटना हुई थी। हालांकि, महिला भी नदी में कूद रही थी, लेकिन राहगीरों ने उसे पकड़ लिया था। पति ने लिखाई महिला के खिलाफ रिपोर्ट घटना बांदा के मर्का थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद से ही पुलिस यमुना में बच्ची की तलाश कर रही है। अबतक उसका कुछ पता नहीं चला है। ये भी पढ़ें: बांदा: मासूम पिंकी का कुछ पता नहीं, यमुना में तलाश जारी जानकारी के अनुसार, महिला के पति राजू की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट लिखी है। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया। मां से कहासुनी पर महिला ने की थी घटना बताते चलें कि महिला ने पारिवारिक विवाद में घटना को अंजाम दिया था। बताते हैं कि महिला का...
रहस्यमय: बांदा में 10 साल के लापता बच्चे का शव मिला-हत्या का आरोप

रहस्यमय: बांदा में 10 साल के लापता बच्चे का शव मिला-हत्या का आरोप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में घर से 5 दिन पहले लापता 10 साल के बच्चे का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव सड़ी हुई हालत में मिला है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। सीओ सौरभ सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। 2 फरवरी से लापता था बालक सत्यवीर बबेरू क्षेत्र के मुरवल गांव से जुड़ा मामला जानकारी के अनुसार, कोवताली क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले 10 वर्षीय बालक बीती 2 फरवरी की शाम को घर से लापता हो गया था। देर रात तक वह घर नहीं पहुंचा। ये भी पढ़ें: बांदा में सड़क हादसे में ई-रिक्शा चालक की दर्दनाक मौत चिंतित परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला। बताते हैं कि शुक्रवार को बालक के परिजनों ने कोतवाली में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई। मामले में पुलिस कुछ कर पाती इससे पहले ही आज सुबह गांव की महिलाओं ने बच्चे का शव खेत में देखा। इससे पूर...
गणतंत्रदिवस2026: बांदा जेल में धूमधाम से हुआ ध्वजारोहण-बंदियों में मिष्ठान वितरण

गणतंत्रदिवस2026: बांदा जेल में धूमधाम से हुआ ध्वजारोहण-बंदियों में मिष्ठान वितरण

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा जिला कारागार में 77वां गणतंत्र दिवस बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। सबसे पहले सुबह साढ़े 8 बजे जेल अधीक्षक अनिल कुमार गौतम ने कारागार के मुख्य द्वार पर ध्वजारोहण किया। जेल अधीक्षक ने किया ध्वजारोहण-बंदियों ने देशभक्ति के गीत गाए फिर कारागार प्रांगण में समस्त बंदियों व स्टाफ के बीच ध्वजारोहण किया गया। बंदियों ने भी कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कुछ बंदियों ने देशभक्ति के गीत गाए। सभी ने तिरंगे को सलामी दी। इस अवसर पर अपराध निरोधक समिति के जिला सचिव वीपी पांडे ने जेल अस्पताल में भर्ती बंदियों व महिला बंदियों व उनके बच्चों को मिष्ठान वितरण किया। इस मौके पर कारापाल विक्रम सिंह यादव, चिकित्साधिकारी डा. संजीव कुमार वर्मा, उप कारापाल निर्भय सिंह, नरेंद्र कुमार, श्रीमती रामरति, श्रीमती कृष्णा कुमारी आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: 15 Photos में देखें! बांदा...
बांदा: खून से UGC अध्यक्ष को लिखा पत्र-छात्र नेताओं ने विरोध में सौंपा ज्ञापन भी

बांदा: खून से UGC अध्यक्ष को लिखा पत्र-छात्र नेताओं ने विरोध में सौंपा ज्ञापन भी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के पं जेएन कालेज के छात्र नेताओं ने UGC के नए कानून का विरोध किया है। खून से यूजीसी अध्यक्ष को पत्र लिखकर इसपर आपत्ति दर्ज कराई है। साथ ही महाविद्यालय के प्राचार्य को ज्ञापन भी सौंपा है। छात्रों ने कहा, नया यूजीसी बिल बांटने वाला छात्र नेता नीतीश निगम का कहना है कि उन्होंने यूजीसी अध्यक्ष को खून से पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने हाल में पारित यूजीसी बिल पर अपनी आपत्ति व्यक्त की है। छात्र नेताओं के अनुसार, नया नियम शिक्षा के मंदिर में छात्र-छात्राओं को बांटने वाला है। ये भी पढ़ें: 15 Photos में देखें! बांदा पुलिस लाइन्स में गणतंत्र दिवस की भव्य परेड का आकर्षण.. छात्र नेता लव सिन्हा ने कहा कि यदि कानून इसी तरह लागू रहा तो शिक्षा के मंदिर में दुरुपयोग होगा। आशंका व्यक्त की है कि इससे भेदभाव भी बढ़ सकता है। इस मौके पर छात्रनेता गोविंद तिवारी, अजय गौतम, नन्...
ध्यान दें! बांदा में नकली नोटों का बड़ा खुलासा-1 लाख से ज्यादा के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार

ध्यान दें! बांदा में नकली नोटों का बड़ा खुलासा-1 लाख से ज्यादा के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में शहर कोतवाली पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने नकली नोटों को खपाने की कोशिश में दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इसके बाद पुलिस ने इस काम को करने वाले अंतरजनपीय गैंग का भंडोफोड़ कर डाला। पकड़े गए दोनों अभियुक्त महोबा जिले के कबरई क्षेत्र के रहने वाले हैं। 1 लाख 12 हजार के नकली नोट मिले उनके पास से 1 लाख 12 हजार नकली नोट मिले हैं। ये नोट 500 रुपए के हैं। बाकी दो लोगों की तलाश की जा रही है। सहायक पुलिस अधीक्षक (IPS) मेविस टॉक का कहना है कि दो लोग नकली नोट लेकर निकलने वाले हैं। ये भी पढ़ें: नया ‘ट्विस्ट’: बांदा में सपा नेता की हत्या में पुलिस ने मां-बेटी को भेजा जेल पुलिस ने घेराबंदी कर दो लोगों को कनवारा चौराहे के पास से पकड़ा है। दोनों की पहचान महोबा के कबरई गांव के राजाराम व पिडारी गांव के राहुल सिंह के रूप में हुई। उनके पास से 1 लाख 12 हजार 5...
SC से झटके पर कुलदीप सेंगर की प्रतिक्रिया..’क्या मेरे परिवार के दुखों की अहमियत नहीं’

SC से झटके पर कुलदीप सेंगर की प्रतिक्रिया..’क्या मेरे परिवार के दुखों की अहमियत नहीं’

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ डेस्क: 2017 के उन्नाव दुष्कर्म मामले में ट्रायल कोर्ट ने पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर को दोषी ठहराया था। दिल्ली हाई कोर्ट ने सुनवाई के बाद उम्रकैद की सजा निलंबित कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश पर रोक लगाई है। इस मामले में सजायाफ्ता पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर की प्रतिक्रिया सामने आई है। पूर्व विधायक की बेटी ऐश्वर्या ने पिता का बयान मीडिया में दिया है। 'पीड़िता ने कई बार बदले बयान, AIIMS की जांच में उम्र 18 से ज्यादा' जारी बयान में कुलदीप सेंगर ने कहा है कि आज हम इस मामले में मेरिट्स (गुण-दोष) पर बहस भी नहीं कर पा रहे। पीड़िता ने कई बार बयान बदले और पहले घटना का समय 2 बजे बताया। फिर 6 बजे और आखिर में 8 बजे बताया। कहा कि AIIMS मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट में पीड़िता की उम्र 18 साल से ज्यादा है। फिर भी नाबालिग बताया जा रहा। 'फोन लोकेशन की CBI जांच ...
मौसम अलर्ट: यूपी में आज इन 22 जिलों में भीषण ठंड और कोहरे का रेड अलर्ट

मौसम अलर्ट: यूपी में आज इन 22 जिलों में भीषण ठंड और कोहरे का रेड अलर्ट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में ठंड और कोहरा जमकर कहर ढा रहे हैं। कंपकंपा देने वाली ठंड और शीतलहर से प्रदेश में जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित है। लखनऊ आंचलिक विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि उत्तर प्रदेश में अगले चार-पांच दिन ऐसी ही भीषण ठंड पड़ेगी। घना कोहरे-अत्यधिक ठंड का अलर्ट मौसम विभाग ने शनिवार के लिए प्रदेश के 22 जिलों में घने कोहरे का रेड अलर्ट किया है। इन इलाकों में घने कोहरे के कारण दृश्यता शून्य तक पहुंच सकती है। ये भी पढ़ें: यूपी: ब्राह्मण विधायकों की ‘डिनर डिप्लोमेसी’ पर नए BJP प्रदेश अध्यक्ष नाराज कहा-नकारात्मकता से दूर रहें.. वहीं 15 ऐसे जिले भी हैं जिनमें अत्यंत भीषण ठंड पड़ेगी। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी और वहां से आने वाली पछुआ हवाओं के चलते मौसम में ठंड बढ़ी है। यूपी के इन जिलों में जारी हुई चेतावनी अयोध्या, सीतापुर, लख...