बांदाः एक साल पहले हुई थी शादी, अब दोनों ने खाया जहर
समरनीति न्यूज, बांदाः परिवार में तल्ख होते आपसी रिश्ते अनहोनी का कारण बनते जा रहे हैं। बांदा में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है। आपसी विवाद के बाद पति-पत्नी ने जहर खा लिया। कुछ ही देर में दोनों की हालत बिगड़ने लगी। परिवार के अन्य लोगों को जानकारी हुई तो दोनों को लेकर इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचे। वहां दोनों को भर्ती कराया गया। गनीमत रही कि समय पर इलाज मिलने से दोनों की जान बच गई। सुबह तक उनकी हालत में सुधार आ गया। इसके बा परिवार के लोग उनको लेकर घर चले गए।
समय पर इलाज से बची दोनों की जान
बताया जाता है कि मामला देहात कोतवाली क्षेत्र के चुन्ना का पुरवा गांव से जुड़ा है। वहां रहने वाले अंकित (22) पुत्र पप्पू की लगभग डेढ़ साल पहले शादी हुई थी। बताते हैं कि बीती रात अंकित की अपनी पत्नी सीमा से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों बुरी तरह से झगड़ पड़े। इसके बाद नाराज ह...