कानपुर में सपा की पूर्व पार्षद की बेटी का बेरहमी से कत्ल, बेटों व पति समेत एक अन्य पर हत्या का मुकदमा
समरनीति न्यूज, कानपुरः बीती देर रात कानपुर में समाजवादी पार्टी की पूर्व पार्षद की बेटी का बेरहमी से कत्ल कर दिया गया। उसका शव घर में ही खून से लतपत हालत में पड़ा मिला। हत्या का संदेह उसी के पति पर जताया जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। मौके पर फारेंसिक टीम सबूत जुटाने का काम कर रही है। वहीं महिला के कत्ल से इलाके में सनसनी फैल गई है। वर्तमान में महिला अपने पति से अलग रह रही थी। उधर, मामले में एसपी पूर्वी राजकुमार ने बताया है कि मामले में महिला के बेटों, पति समेत एक अन्य के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
पूर्व पति के ईर्द-गिर्द ही घूम रही शक की सुईं
बताया जाता है कि हत्या की इस वारदात को बड़ी ही बेरहमी से ईंटों से सिर पर प्रहारकर अंजाम दिया गया है। सपा की पूर्व पार्षद नफीसा बानो की 34 वर्षीय बेटी सैला परवीन का 1 स...