Monday, October 27सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: Sonbhadra

UP : पार्टी में गईं दो डांसर के साथ गैंगरेप, 4 गिरफ्तार-दो फरार

UP : पार्टी में गईं दो डांसर के साथ गैंगरेप, 4 गिरफ्तार-दो फरार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी के सोनभद्र की दो डांस्कर एक डांस पार्टी में यूपी से सटे बक्सर के डुमरांव क्षेत्र के खिरौली गांव गई थीं। वहां कार्यक्रम के बाद सो रही थीं। आरोप है कि गांव के छह लोगों ने उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िताओं ने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिवार के लोग वहां पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। दो आरोपियों को तलाश रही पुलिस पुलिस ने तत्काल रिपोर्ट लिखते हुए चार आरोपियों को धर दबोचा। बाकी दो की तलाश जारी है। पाड़िताओं का डाक्टरी परीक्षण कराया गया है। जानकारी के अनुसार सोनभद्र जिले की रहने वाली डांसर आपस में मौसी और भतीजी हैं। ये भी पढ़ें : हद कर दी ! घर में उगा लिया लाखों का गांजा, पुलिस भी हैरान, एक गिरफ्तार  दोनों एक डांस पार्टी ग्रुप से जुड़ी हैं। डुमरांव थाना के खिरौली गांव में शुक्रवार रात दोनों को जन्मदिन पार्टी में डांस के लिए बुलाया गया था। क...
UP : ADM की गाड़ी से CO ने उतरवाई नीली बत्ती, CM Yogi के निर्देशों पर एक्शन..

UP : ADM की गाड़ी से CO ने उतरवाई नीली बत्ती, CM Yogi के निर्देशों पर एक्शन..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : सीएम योगी आदित्यनाथ ने वीआईपी कल्चर पर लगाम कसने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद पूरे प्रदेश में पुलिस अभियान चला रही है। पुलिस अभियान चलाकर कई चार पहिया वाहनों से हूटर, नीली बत्ती और ब्लैक फिल्म उतरवा रही है। इसी क्रम में सोनभद्र जिले में सीओ ने वाहन चेकिंग आपरेशन के दौरान एडीएम सोनभद्र के वाहन पर लगी नीली बत्ती उतरवा दी। साथ ही आबकारी विभाग की गाड़ी तथा मजिस्ट्रेट लिखे वाहन पर भी कार्रवाई की है। आबकारी विभाग की गाड़ी पर भी एक्शन जानकारी के अनुसार सीओ अमर बहादुर सिंह ने पुलिस टीम के साथ वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। अपर जिलाधिकारी सोनभद्र की गाड़ी हूटर बजाते हुए वहां पहुंची। ये भी पढ़ें : Lucknow : थूक से मसाज करने वाला नाई गिरफ्तार, वायरल हुआ था वीडियो गाड़ी में एडीएम की जगह कुछ अन्य लोग सवार थे। कार पर बोर्ड लगा था। साथ ही नीली बत्ती ...
प्रियंका गांधी को सोनभद्र नरसंहार स्थल जाते वक्त हिरासत में लिया गया

प्रियंका गांधी को सोनभद्र नरसंहार स्थल जाते वक्त हिरासत में लिया गया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः सोनभद्र में नरसंहार के दौरान 10 लोगों की हत्या के मामले में आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को मौके पर जाने से रोक दिया गया। हालांकि प्रियंका ने ट्रामा सेंटर पहुंचकर सोनभद्र नरसंहार के घायलों से मुलाकात की। खास बात यह है कि प्रदेश की कानून व्यवस्था पर पत्रकारों के सवाल पर प्रियंका ने यह कहते हुए जवाब देने से इंकार कर दिया, कि अभी वह घायलों का हाल जानने आई हैं, इस बारे में कुछ नहीं बोलेंगी। नरसंहार के घायलों से मिलने के बाद रोका  दरअसल, बताते हैं कि विमान से नई दिल्ली से प्रियंका गांधी सुबह करीब 10 बजे वाराणसी हवाई अड्डा पहुंचीं। बताते हैं कि यहां उन्होंने सबसे पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के बाद सीधे ट्रामा सेंटर रवाना हो गईं। वहां सोनभद्र नरसंहार के घायलों का हालचाल लिया। वहां घायलों का हालचाल लेने के बाद प्रियंका गांधी सोनभद्र नरसंहार वाले...
सोनभद्र में 10 लोगों के नरसंहार का मामलाः पूर्व IAS अफसर पर होगी कार्रवाई, मुख्य आरोपी अबतक फरार..

सोनभद्र में 10 लोगों के नरसंहार का मामलाः पूर्व IAS अफसर पर होगी कार्रवाई, मुख्य आरोपी अबतक फरार..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः जमीन पर कब्जे पर को लेकर दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में हुईं 10 लोगों की हत्याओं के मामले में पुलिस ने कुल 28 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। वहीं 24 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके साथ ही 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है। हालांकि इस नृसंश वारदात का मुख्य आरोपी प्रधान अभी तक फरार बताया जा रहा है। गांव के लल्लू सिंह की तरहरीर पर पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रधान यज्ञदत्त और उसके भाइयों के खिलाफ हत्या और एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। छावनी बने अस्पताल और गांव, रात में 10 का पोस्टमार्टम   पुलिस का कहना है आरोपियों की तलाश में दबिशें दी जा रही हैं। बताया जाता है कि इस मामले में पुलिस ने रात में ही 10 शवों का पोस्टमार्टम करा लिया था। वहीं हत्याकांड के बाद पूरा गांव और अस्पताल परिसर छावनी के रूप में बदल गया। जिला अस्पताल में ...
सोनभद्र में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष में 10 लोगों की मौत और 20 घायल, सीएम योगी ने लिया संज्ञान

सोनभद्र में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष में 10 लोगों की मौत और 20 घायल, सीएम योगी ने लिया संज्ञान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, डेस्कः सोनभद्र जिले में जमीनी विवाद में दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में जमकर गोलियां और गढ़ासे चले। इस दौरान देखते ही देखते 3 महिलाओं समेत 10 लोगों की हत्या कर दी गई। 20 से ज्यादा लोग गड़ासा और धारदार हथियारों से गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह वारदात सोनभद्र जिले के घोरावल थाना क्षेत्र के मूर्तिया गांव की है। बताते हैं कि अब गांव में खून ही खून फैला है और हर तरफ मातम छाया हुआ है। कई मां की गोद सूनी हो गई है तो कई महिलाओं की मांग सूनी हो गई है। कब्जे के विरोध पर प्रधान समर्थकों ने चलाईं गोलियां   बताया जा रहा है कि सुदूर गांव उभा में ग्राम प्रधान यज्ञवत भूर्तिया ने लगभग दो साल पहले 90 बीघा जमीन खरीदी थी। इस जमीन पर कब्जा करने के लिए आज प्रधान करीब 30 ट्रैक्टरों से कई दर्जन समर्थकों के साथ गांव पहुंचा था। उधर, गांव के लोग ...
कलयुगी गुरू जी ने लिखा प्रेमपत्र, मच गया हंगामा

कलयुगी गुरू जी ने लिखा प्रेमपत्र, मच गया हंगामा

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, सोनभद्र: कलयुगी शिक्षकों की अमर्यादित हरकतें लोगों की नजरों में ‘गोविंद से बड़े गुरू’ की अवधारणा को धूमिल कर रही हैं। अबकी बार सोनभद्र जिले में एक शिक्षक की शर्मनाक हरकतें सामने आईं हैं। यहां के एक कलयुगी शिक्षक ने अपने ही विद्यालय की छात्रा को प्रेमपत्र लिख डाला। बात यहीं नहीं रुकी। बल्कि इस अपनी इस गिरी हुई हरकत का विरोध करने पर आरोपी अध्यापक ने छात्रा के पिता और भाई पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। पहले लिखा प्रेमपत्र, छात्रा की शिकायत समझाने पहुंचे परिजनों पर किया हमला  शिक्षक जैसे सम्मानित पद को कलंकित करने वाला यह अध्यापक विंढमगंज थाना क्षेत्र के एक कालेज का बताया जा रहा है। शिक्षक ने अपने ही विद्यालय की छात्रा को प्रेमपत्र लिखा और जब सारी बातें छात्रा ने घर पर अपने भाई और पिता को बताई। परिजन गांव के कुछ सम्मानित लोगों के साथ शिक्षक को समझाने पहुंचे। है...