बांदा में सनसनीखेज वारदात, मजदूर महिला को बंधक बनाकर दुष्कर्म
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। एक मजदूर महिला को बंधक बनाकर उसके साथ एक युवक ने चार दिनों तक दुष्कर्म किया। किसी तरह उसके चंगुल से छूटकर भागी महिला ने अपने पति को आपबीती सुनाई। बाद में महिला की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि उसे जेल भेजा जा रहा है। बताया जाता है कि गिरवां थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 36 वर्षीय महिला मजदूरी की तलाश में बांदा शहर पहुंची थी।
बाबूलाल चौराहे का है आरोपी
आरोप है कि यहां आने पर एक युवक उसे काम कराने के बहाने अपने साथ ले गया। फिर उसे घर में चार दिन तक बंधक बनाकर रखा। महिला का आरोप है कि इस दौरान युवक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। किसी तरह उसके चंगुल से छूटकर महिला सोमवार रात अपने घर पहुंची। वहां पति को सारी आपबीती बताई। पति की शहर कोतवाली पुलिस ने तत्काल मामले में...