कानपुर देहात में कालेज के बुजुर्ग चपरासी की नृशंस हत्या से सनसनी
समरनीति न्यूज, कानपुर देहातः जिले में एक कालेज के चतुर्थ श्रेणी के बुजुर्ग कर्मचारी की धारदार हथियारों से नृशंस हत्या कर दी गई। शुक्रवार को मृतक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जाता है कि हत्या की यह वारदात कहिंजरी पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर हुई है। बताया जाता है कि कहिंजरी के आरबीएस इंटर कॉलेज में गुरुवार देर रात चतुर्थ श्रेणी कर्मी भौथरी, कपराहट निवासी 59 वर्षीय रामपाल यादव की कालेज परिसर में ही हत्या कर दी गई। वह कालेज में ही रुकते थे। उनके शरीर पर कई जगहों पर धारदार हथियार से चोटों के निशान मिले हैं।
सुबह चाय देने गए लड़के ने देखा शव
चाय देने गए एक बालक ने शव को पड़ा देखा तो चीखता हुआ वापस दुकान पर लौटा। उसने सभी को घटना की जानकारी दी। इसके ब...