UP : दो रंगीन मिजाज दारोगाओं पर एक्शन, एक की रील वायरल, दूसरा अश्लील हरकतों में निपटा
समरनीति न्यूज, कानपुर : अपनी हरकतों से पुलिस महकमे की छवि पर धब्बा लगाने वाले दो दरोगाओं पर कार्रवाई का डंडा चला है। दोनों दरोगा कानपुर में तैनात हैं। एक की गंदी रील वायरल हुई थी। वहीं दूसरा अश्लील हरकतें करने का आदी बताया जा रहा है। अधिकारियों ने इसमें सख्त एक्शन लिया है।जानकारी के अनुसार बिल्हौर थाने के एक हल्का इंचार्ज पर आरोप लगा है। उसने एक आरोपी की बहन से अश्लील बातें करना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं युवती को घर बुलाकर उसके साथ अश्लील हरकतें भी कीं।
कानपुर देहात की युवती, बिल्हौर का मामला
कानपुर देहात की रहने वाली इस महिला ने एसीपी बिल्हौर को शिकायती पत्र दिया है। कहा है कि उसका मायका बिल्हौर में है। भाई के खिलाफ यौन उत्पीड़न और पाक्सो की धाराओं में मुकदमा हुआ है। इसकी जांच थाना प्रभारी कर रहे थे। महिला ने आरोप लगाया कि हल्का प्रभारी महेंद्र सिंह ने उसे फोन करके भाई को बचाने की ...