Thursday, January 29सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: Muradnagar

यूपी में फाजिल नगर का नाम बदला, अब पावा नगर..

यूपी में फाजिल नगर का नाम बदला, अब पावा नगर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धार्मिक महत्व वाले कुशीनगर जिले के फाजिल नगर का नाम बदलकर पावा नगर करने की घोषणा की है। बड़ी संख्या में लोगों ने इसका स्वागत किया है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा है कि भगवान महावीर का जन्म वैशाली में हुआ था, लेकिन महापरिनिर्वाण उन्होंने उत्तर प्रदेश के ही पावागढ़ (फाजिलनगर) में पाया। पावा नगर में भगवान महावीर ने महापरिनिर्वाण किया था प्राप्त मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने उस फाजिलनगर, जहां भगवान महावीर ने महापरिनिर्वाण प्राप्त किया, उसका नाम पावा नगरी करने की कार्यवाही आगे बढ़ा दी है। बताते चलें कि सीएम योगी गुरुवार 27 नवंबर को तरुण सागरम् तीर्थ, मुरादनगर गए थे। उन्होंने पंचकल्याणक महामहोत्सव के अंतर्गत 100 दिन में निर्मित गुफा मंदिर का उद्घाटन भी किया था। सीएम योगी ने भगवान पार्श्वनाथ जी व संत तरुण सागर जी महाराज को याद क...
बाथरूम में पति-पत्नी की गैस गीजर से मौत, वेंटिलेशन न होने से हादसा

बाथरूम में पति-पत्नी की गैस गीजर से मौत, वेंटिलेशन न होने से हादसा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : कभी-कभी छोटी अनदेखियां कभी न भूल पाने वाले दर्द दे जाती हैं। गाजियाबाद के मुरादनगर में भी कुछ ऐसा ही हुआ। मेन रोड स्थित अग्रसेन मार्केट में बाथरूम में नहाते वक्त पति पत्नी की गैस गीजर के कारण मौत हो गई। बाथरूम का दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला गया। शवों को पोस्मार्टम के लिए भेजा गया है। दो छोटे बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताते हैं कि बाथरूम में क्रास वेंटिलेशन नहीं था और गैस गीजर के कारण आक्सीजन की कमी हो गई। माना जा रहा है कि इसी वजह से दोनों की मौत हुई है। दरवाजा तोड़कर निकाले गए बाहर जानकारी के अनुसार अग्रसेन मार्केट में दीपक गोयल अपनी पत्नी शिल्पी और दो बच्चों संग रहते थे। बताते हैं कि पति-पत्नी होली खेलने के बाद बुधवार शाम करीब चार बजे बाथरूम में नहाने गए। करीब 1 घंटे से ज्यादा समय बीतने के बाद भी बाहर नहीं निकले तो बच्चों ने आवाज लगानी शुरू की। बच्...
UP : शमशान घाट की छत गिरने से 19 की मौत, CM योगी ने मांगी रिपोर्ट

UP : शमशान घाट की छत गिरने से 19 की मौत, CM योगी ने मांगी रिपोर्ट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदा : रविवार को यूपी के गाजियाबाद के पास मुरादनग में एक दर्दनाक हादसे ने सभी को हिलाकर रख दिया। एक शमशाम घाट की छत गिरने से 19 लोगों की मौत हो गई। वहीं 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। घटना को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दुख जताया है। साथ ही मामले में रिपोर्ट तलब की है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई तय मानी जा रही है। बताया जाता है कि गाजियाबाद के थाना मुरादनगर के उखलारसी गांव में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। 20 से ज्यादा लोग हुए घायल परिवार के लोगों के साथ रिश्तेदार और परिचित शव को लेकर शमशाम घाट पहुंचे। बताते हैं कि अंतिम संस्कार चल ही रहा था कि तभी शमशान घाट की छत गिर पड़ी। मलबे के नीचे दर्जनों लोग दब गए। इनमें से 19 लोगों की मौत हो गई। वहीं 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए। उधर, सीएम योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लिया। प्रशासनिक अधिकारियों को तत्काल राहत के निर्देश दिए। ...
कक्षा 4 में पढ़ने वाली बच्ची के साथ 5 में पढ़ने वाले बच्चे ने कर डाला ऐसा घिनौना काम कि…

कक्षा 4 में पढ़ने वाली बच्ची के साथ 5 में पढ़ने वाले बच्चे ने कर डाला ऐसा घिनौना काम कि…

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, डेस्कः गाजियाबाद में एक अजीबो-गरीब चौंका देने वाला मामला सामने आया है। वहां के थाना मुरादनगर इलाके में एक कक्षा चार की बच्ची के साथ उसी के स्कूल के पांचवी कक्षा में पढ़ने वाले बच्चे ने रेप किया है। घटना दो दिन पुरानी है और दो दिन तक गांव की पंचायत मामले को दबाने का प्रयास करती रही। गाजियाबाद के मुरादनगर क्षेत्र की घटना, दो दिन पंचायत के दवाब में दबा मामला, फिर परिवार ने दिखाया साहस   लेकिन बाद में परिजनों ने साहस दिखाते हुए घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने बाल दुष्कर्मी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। बताया जाता है कि मुरादनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में दो दिन पहले स्कूल में पढ़ने वाली बच्ची रोज की तरह अपने स्कूल गई थी। उसी के स्कूल में पढ़ने वाला उससे थोड़ा बच्चा रोज उसी के साथ स्कूल से घर आता-जाता था। बताया जाता है कि दो दिन पहले आरोपी बच्चा मासूम बच्ची को बु...