कानपुर : पुलिस ने होटल से 10 Lovers पकड़े, मैनेजर गिरफ्तार
समरनीति न्यूज, कानपुर : आज सोमवार दोपहर शहर के कोपरगंज में स्थित होटल पर कलक्टरगंज पुलिस ने छापा मारा। वहां अलग-अलग बिना आईडी के कमरा लेकर 10 प्रेमी जोड़े रुके हुए थे। पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने होटल मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है। सभी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने यह कार्रवाई कंट्रोम रूम को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की। सूचना पर पुलिस होटल पहुंची। वहां ठहरे लोगों की जानकारी के लिए रजिस्टरों को खंगाला।
कोपरगंज में होटल पर पड़ा छापा
कलक्टरगंज थाना प्रभारी राजेश पाठक ने जानकारी दी है कि सोमवार दोपहर कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी। सूचना में बताया गया था कि कोपरगंज में एक होटल में अवैध रूप से प्रेमी जोड़े ज्यादा पैसा देकर रुके हुए हैं।
ये भी पढ़ें : UP STF का खुलासा : पुरुष डाक्टर की साजिश, महिला डाक्टर का हनीट्रैप, सकुशल बचा अपह्रत मेडिकल छात्र
इसके बाद...