Sunday, June 14सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: mahoba

महोबा में टला बड़ा ट्रेन हादसा, मानवरहित क्रासिंग पर चालक ने लगाया इमरजेंसी ब्रेक

महोबा में टला बड़ा ट्रेन हादसा, मानवरहित क्रासिंग पर चालक ने लगाया इमरजेंसी ब्रेक

Breaking News, Today's Top four News, बुंदेलखंड, महोबा
समरनीति न्यूज, बांदाः झांसी-मानिकपुर रेलवे लाइन पर शनिवार को उस समय बड़ा हादसा टल गया जब तीन भैंस ट्रेन से टकरा गईं। चालक ने इमरजेंसी ब्रेक का इस्तेमाल करते हुए ट्रेन को रोक लिया। बताते हैं कि झांसी-मानिकपुर पैसेंजर ट्रेन नंबर 51808 झांसी से मानिकपुर जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में महोबा जिले के दिसरापुर रेलवे क्रासिंग पर अचानक तीन भैंस ट्रेन के आगे आ गईं। ट्रेन के चालक ने इमरजेंसी ब्रैक लगाते हुए गाड़ी को संभाला। ट्रेन रोककर चालक ने नजदीक के स्टेशन को इसकी जानकारी दी। इसके बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई।...
चरखारी क्षेत्र में नहीं थम रहीं चोरियां, अब दो घरों पर हाथ साफ

चरखारी क्षेत्र में नहीं थम रहीं चोरियां, अब दो घरों पर हाथ साफ

बुंदेलखंड, महोबा
समरनीति न्यूज, महोबाः जिले की चरखारी कोतवाली के जतौरा गांव में चोरों ने दो घरों से लाखों रूपए की नगदी और जेवर चोरी कर लिए। चोरी की जानकारी परिवार के लोगों को सुबह तब हुई जब सोकर जागे। पहली चोरी की घटना गांव के मानसिंह के घर में हुई। वह बाहर आँगन में सो रहे थे। इसी दौरान रात में चोरों ने मौका पाकर 30 हजार की नगदी और अन्य सामान चुरी लिया। दूसरी चोरी की घटना भी इसी गांव में हुई। गांव के अतरसिंह अपने घर की छत पर सौ रहे थे। पुरानी चोरी की घटनाओं का पुलिस कर नहीं पा रही खुलासा, नई चोरियां बढ़ीं  नीचे के कमरे की कुंडी काटकर चोरों ने 70 हजार की नगदी व लगभग 1 लाख की कीमत के जेवर चोरी कर लिए। थानाध्यक्ष रीता सिंह व चौकी इंचार्ज ने मौके पर जाकर जांच-पड़ताल की। बताते हैं कि इसी गांव में एक बर्ष पूर्व वर्तमान प्रधान छत्रपाल सिंह के घर में भी इसी तरह चोरी हुई थी। चोर लाखों की नगदी व जेवरात ले गए थ...
महोबा में गोरखगिरी पर्वत पर पानी के लिए श्रमदान से खुदाई

महोबा में गोरखगिरी पर्वत पर पानी के लिए श्रमदान से खुदाई

Today's Top four News, बुंदेलखंड, महोबा
समरनीति न्यूज, महोबाः  पानी को लेकर चर्चा में रहने बाला बुंदेलखंड अब खुद पानी तलाशने की पहल करता नजर आ रहा है। खासकर पानी की समस्या का सबसे ज्यादा सामना करने वाला महोबा। जी हां, महोबा के लोगों ने खुद ही पातालीय पानी की तलाश शुरू कर दी है। सरकार जब करेगी तब करेगी, की बात मानते हुए महोबा के गोरखगिरी पर्वत पर स्थित ऐतिहासिक सरोवर की खुदाई करके कुछ लोग दूसरों के लिए नजीर पेश कर रहे हैं। मिसालः सरकार के भरोसे न रहकर समाजसेवी तारा पाटकर के नेतृत्व में लोग खुद आए आगे  अब उनके नेतृत्व में बच्चे-बूढ़े और सभी वर्गों के लोग हाथों में फावड़ा, कुदाल और तसले लेकर सुबह-सुबह ही बिना बुलाए पहाड़ पर पहुंच जाते हैं। ये सभी लोग खुदाई के काम में खुलकर पूरी मेहनत और लगन से जुट जाते हैं। काम में लगे अनुराग त्रिपाठी, अधिवक्ता कृष्ण गोपाल दिवेदी, प्रशांत गुप्ता, सौरभ त्रिपाठी, अनिल पुरवार और पंकज दीक्षित का ...
महोबा के अमानपुरा में पागल कुत्ते ने तीन बच्चों व बकरियों को काटा

महोबा के अमानपुरा में पागल कुत्ते ने तीन बच्चों व बकरियों को काटा

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, महोबा
महोबाः जिले की कुलपहाड़ तहसील के अंतर्गत अमानपुरा गांव में एक पागल कुत्ते ने आतंक फैला रखा है। कुत्ते ने बीते चौबीस घंटे में तीन बच्चों समेत दो दर्जन से ज्यादा बकरियों, गायों और भैंस को काट लिया। घायलों का बेलाताल व पनवाड़ी स्वास्थ केंद्र में इलाज कराया जा रहा है। बताते हैं अमानपुर गांव में सुबह एक जंगली पागल कुत्ता घुस आया और घरों के बाहर खेल रहे बच्चों को काटने लगा। उसने परवेज के पुत्र रोशन (3), कपिल (4) पुत्र वीरेंद्र प्रेमचंद्र की बेटी रितु (6) को दौड़ाकर काट लिया। गांव के लोगों आकर कुत्ते को भगाया। इसके बाद कुत्ते ने गांव में करीब दो दर्जन बकरियों को निशाना बनाते हुए काट खाया। गांव के लोग उसे भगाने का प्रयास करते रहे। तबतक कुत्ते ने कुछ भैंस और गायों को भी काटा। ग्रामीणों का कहना है कि कुत्ते को पकड़ने के लिए पनवाड़ी वन विभाग को फोन किया गया। लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। कुत्ता गांव ...