Wednesday, July 29सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: mafia

10 दिन पहले पत्नी सीमा ने माफिया पति मुन्ना बजरंगी की हत्या का जताया था अंदेशा

10 दिन पहले पत्नी सीमा ने माफिया पति मुन्ना बजरंगी की हत्या का जताया था अंदेशा

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः 10 दिन पहले ही पत्नी सीमा सिंह ने जताया था हत्या का अंदेशाः माफिया मुन्ना बजरंगी की पत्नी सीमा सिंह ने लगभग 10 दिन पहले ही अपने पति की हत्या की आशंका जाहिर करते हुए सुरक्षा की मांग की थी। सीमा ने एक प्रेसवार्ता की थी जिसमें कहा था कि एसटीएफ के एक अधिकारी के इशारे पर उसके पति की हत्या हो सकती है। प्रेसकांफ्रेंस के दौरान सीमा सिंह ने यह भी कहा था कि लखनऊ पुलिस विकास नगर (लखनऊ) में हुई 2016 में उनके भाई पुष्पजीत की हत्या में फाइनल रिपोर्ट लगाने की तैयारी कर रही है। आरोप था कि एक अन्य मामले, तारीक मर्डर केस में भी एसटीएफ आरोपियों को बचा रही है। माफिया की पत्नी का आरोप था कि मुन्ना जेल में गंभीर बीमारियों से जूझ रहा है और डाक्टरों ने आने-जाने पर रोक लगा दी है। सीमा सिंह का आरोप था कि उनका पति झांसी जेल में बंद है और एसटीएफ के इंस्पेक्टर घनश्याम यादव एक बड़े अधिकारी के इ...
बागपत जेल में पूर्वांचल के माफिया डान मुन्ना बजरंगी की गोली मारकर हत्या, हड़कंप

बागपत जेल में पूर्वांचल के माफिया डान मुन्ना बजरंगी की गोली मारकर हत्या, हड़कंप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ/मेरठः यूपी में एक बड़ी दुर्दांत वारदात के तहत बागपत जेल में पूर्वांचल के माफिया डान मुन्ना बजरंगी उर्फ प्रेम प्रकाश सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या की इस वारदात ने पूरे महकमे को हिलाकर रख दिया है। वहीं कानून व्यवस्था और जेल अधिकारियों और कर्मचारियों की निष्ठा और सक्रियता के साथ जेल की चौकसी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पूरे प्रदेश में हड़कंप मचा हुआ है। उच्चाधिकारी मौके पर हैं और पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। बताते चलें कि कुछ ही दिन पहले मुन्ना की पत्नी ने पति की जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की थी। बताते हैं कि मुन्ना को तन्हाई बैरक में एक दूसरे माफिया के साथ रखा गया था। बताते हैं कि आज बसपा के पूर्व विधायक से रंगदारी मांगने के मामले में मुन्ना की अदालत में पेशी थी। शुरूआती रिपोर्ट में हत्या करने वाले का नाम सुनील राठी है। मुन्ना बजरंगी को रविवार...