Friday, October 30सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: lucknow

पूरे एशिया में बांदा सबसे गर्म, 48.2 डिग्री पहुंचा तापमान-प्रदेश में लू का रेड अलर्ट

पूरे एशिया में बांदा सबसे गर्म, 48.2 डिग्री पहुंचा तापमान-प्रदेश में लू का रेड अलर्ट

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदा: पूरा उत्तर प्रदेश इस समय भीषण गर्मी से तप रहा है। यूपी का बांदा शहर देश ही नहीं बल्कि पूरे एशिया में 48.2 डिग्री तापमान के साथ सबसे गर्म रहा। मंगलवार 19 मई को बांदा का तापमान अधिकतम तापमान 48.2 डिग्री सेल्सियस रहा। उधर, मौसम  विभाग ने बुधवार और गुरुवार को बांदा, फतेहपुर, आगरा, फिरोजाबाद, झांसी व आसपास लू का अलर्ट जारी  किया है। दो दिन बांदा समेत कुछ जगहों पर गर्मी का रेड अलर्ट यह कोई पहला मौका नहीं है जब बांदा का तापमान देश में सर्वाधिक रहा हो। इससे पहले मई 2019 में बांदा का तापमान 48.1 डिग्री और वर्ष  2022 में 49 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ था। आज 20 मई 2026 को भी सुबह से ही भीषण गर्मी पड़ रही है। ये भी पढ़ें: देश में बांदा 44.4 डिग्री तापमान से सबसे ज्यादा गर्म-झांसी-चित्रकूट में भी भीषण गर्मी का अलर्ट  हालत यह है कि सुबह 8 बजे की धूप तेज तपन महसूस क...
सीएम योगी बड़ा ऐलान, यूपी में होगी 21500 शिक्षकों-अनुदेशकों की भर्ती

सीएम योगी बड़ा ऐलान, यूपी में होगी 21500 शिक्षकों-अनुदेशकों की भर्ती

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: सीएम योगी आदित्यनाथ ने बड़ा ऐलान किया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि यूपी में कुल 21500 शिक्षकों-अनुदेशकों की भर्ती होगी। इनमें 11500 शिक्षक होंगे। वहीं 10000 अनुदेशक शामिल रहेंगे। मुख्यमंत्री योगी ने रविवार को लोकभवन में यह ऐलान किया। लोकभवन में कार्यक्रम में बोले CM Yogi.. दरअसल, सीएम रविवार को लोकभवन सभागार में आयोजित अंशकालिक अनुदेशकों के सम्मान समारोह में बोल रहे थे। ये भी पढ़ें: ‘डार्लिंग तुम्हारे लिए पेपर आउट..’, लविवि के प्रोफेसर और छात्रा का ऑडियो वायरल होने से हड़कंप.. सीएम योगी ने कहा कि शिक्षा आयोग का गठन होने के बाद विभिन्न स्तरों पर शिक्षकों का चयन हो रहा है। 11508 नए शिक्षकों का अधियाचन भेजा गया है। ये भी पढ़ें: CBSE 12th रिजल्ट: कानपुर की सोनाक्षी गोयल बनीं नेशनल टॉपर, 99.6% अंक.. मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के लगभग 1.43 लाख शिक...
लखनऊ: कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की तबीयत स्थिर, ICU में चल रहा इलाज

लखनऊ: कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की तबीयत स्थिर, ICU में चल रहा इलाज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की तबीयत अब स्थिर बताई जा रही है। उनकी हालत में पहले से सुधार भी बताया जा रहा है। दरअसल, शुक्रवार शाम कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को तबीयत बिगड़ने के बाद मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डाॅक्टरों का कहना था कि रक्त में सोडियम की कमी होने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ी थी। डाॅ. दिलीप की देखरेख में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का इलाज चल रहा है। मेदांता के ICU में भर्ती हैं अजय राय जानकारी के अनुसार, शाम करीब साढ़े 6 बजे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को अचेतावस्था में मेदांता इमरजेंसी ले जाया गया था। वहां चिकित्सकों ने तत्काल इलाज शुरू किया। ये भी पढ़ें: Lucknow: राहुल गांधी की सुरक्षा बढ़ाने की मांग-अजय राय ने गृहमंत्री को लिखा पत्र   फिलहाल उनका इलाज चल जा रहा है। चिकित्सकों का कहना है कि सोमवार को उनकी हालत में उ...
लखनऊ: यूपी विधानमंडल का विशेष सत्र आज, हंगामे के आसार

लखनऊ: यूपी विधानमंडल का विशेष सत्र आज, हंगामे के आसार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: महिला आरक्षण मुद्दे पर यूपी विधानमंडल का विशेष सत्र आज गुरुवार को होने जा रहा है। इसमें हंगामे के पूरे आसार है। बता दें कि सपा ने अतिनिंदा प्रस्ताव पारित किया है। दरअसल, लोकसभा में महिला आरक्षण संशोधित बिल गिरने के बाद भाजपा सरकार निंदा प्रस्ताव लेकर आएगी। सपा ने पारित किया अतिनिंदा प्रस्ताव वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना विधानसभा में निंदा प्रस्ताव रखने वाले हैं। दलीय नेताओं और विधायकों द्वारा इस पर चर्चा की जाएगी। एक दिवसीय सत्र में विधानमंडल के दोनों सदनों में हंगामा होने के पूरे आसार हैं। विपक्षी दल पूरा विरोध करेंगे। ये भी पढ़ें: BJP महिला विधायक फूंक रहीं थीं अखिलेश यादव का पुतला-खुद झुलसीं-लखनऊ रेफर https://samarneetinews.com/in-banda-which-is-experiencing-intense-heat-insensitive-officers-of-water-department/  ...
सीएम योगी ने की उच्चस्तरीय बैठक-24 घंटे में किसानों को राहत के निर्देश

सीएम योगी ने की उच्चस्तरीय बैठक-24 घंटे में किसानों को राहत के निर्देश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: सीएम योगी ने किसानों की समस्या को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की है। साथ ही 24 घंटे में किसानों को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। बेमौसम बरसात, ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। रबी की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। किसान इस समय फसल को लेकर बेहद चिंतित हैं। इसी बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस प्राकृतिक आपदा पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। साथ ही सीएम योगी ने किसानों को तुरंत राहत के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक में दिए निर्देश चेतावनी दी है कि अगर किसानों को राहत देने में लापरवाही बरती गई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। बुधवार सुबह मुख्यमंत्री ने इस संबंध में उच्चस्तरीयसमीक्षा बैठक की। ये भी पढ़ें: यूपी में 21 IAS अफसरों का तबादला, पढ़िए पूरी तबादला सूची.. मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि इसविपरीत परिस्थिति में अन्नदाताओं का चि...
कानपुर: मॉडल गरिमा तिवारी के पूर्व क्रिकेटर पति अमित मिश्रा पर गंभीर आरोप

कानपुर: मॉडल गरिमा तिवारी के पूर्व क्रिकेटर पति अमित मिश्रा पर गंभीर आरोप

Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, खेलकूद
समरनीति न्यूज, कानपुर: कानपुर में माॅडल गरिमा तिवारी ने पति IPL के पूर्व खिलाड़ी अमित मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। माॅडल गरिमा तिवारी ने परिवाद दाखिल किया है। मॉडल गरिमा ने क्रिकेटर पति अमित मिश्रा पर दहेज उत्पीड़न, शराब पीकर पीटने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। माॅडल गरिमा तिवारी और क्रिकेटर अमित मिश्रा की शादी 2021 में हुई थी। गरिमा तिवारी ने दर्ज किया परिवाद बताते चलें कि इससे पहले माॅडल गरिमा तिवारी घरेलू हिंसा और भरण पोषण के लिए मुकदमा कर चुकी हैं। यह पूरा मामला काफी सुर्खियों में है। ये भी पढ़ें: लखनऊ: क्रिकेटर कुलदीप यादव की 14 मार्च को होगी वंशिका संग शादी जानकारी के अनुसार, फीलखाना की माॅडल गरिमा तिवारी ने अपर सिविल जज सीनियर डिवीजन की कोर्ट में पति अमित मिश्रा, सास बीना मिश्रा, ससुर शशिकान्त मिश्रा, जेठ अमर मिश्रा, जेठानी रितु मिश्रा और ननद के खिलाफ परिवाद दाखिल किया है।...
Lucknow: एनकाउंटर पर CM Yogi बोले-पुलिस गोली न मारे तो क्या गोली खाए? 

Lucknow: एनकाउंटर पर CM Yogi बोले-पुलिस गोली न मारे तो क्या गोली खाए? 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: लखनऊ में आज यूपी फार्मा कॉन्क्लेव 1.0 का उद्घाटन कार्यक्रम हुआ। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हुए। उनके साथ डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहे। सीएम योगी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कानून अपना काम कर रहा है। यूपी फार्मा कॉन्क्लेव उद्घाटन कार्यक्रम अगर कोई अपना व्यक्ति भी गलत काम करेगा तो उसके लिए भी वही कानून होगा, जो एक माफिया या अपराधी के लिए है। सीएम योगी ने कहा कि कई बार लोग टिप्पणी करते हैं कि पुलिस ने आखिरकार गोली क्यों मारी? अगर पुलिस गोली न मारे तो क्या गोली खाए? ये भी पढ़ें: ‘थैंक्यू योगी जी..’ मुस्लिम परिवार ने सिराज एनकाउंटर पर सीएम योगी आदित्यनाथ का जताया आभार सीएम योगी ने कहा कि एक समय यूपी में लोगों के मन में अविश्वास था। अब ऐसा नहीं है। लोगों में कानून के प्रति विश्वास बढ़ा है। उन्होंने कहा कि अगर कानून को कोई आंख द...
CM Yogi ने बच्ची अनाबी अली की बातें सुन दिए कॉन्वेंट स्कूल में एडमिशन के आदेश

CM Yogi ने बच्ची अनाबी अली की बातें सुन दिए कॉन्वेंट स्कूल में एडमिशन के आदेश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: राजधानी लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को 'जनता दर्शन' में लोगों की समस्याएं सुनीं। जनता दर्शन में सीएम योगी से मिलने आई बच्ची अनाबी अली ने सीएम योगी से कान्वेंट स्कूल में एडमिशन की इच्छा जाहिर की। बालिका की बातचीत से प्रभावित हुए मुख्यमंत्री बताते हैं कि बच्ची ने मुख्यमंत्री से दिल को छू लेने वाली बातचीत की। प्रभावित हुए मुख्यमंत्री योगी ने तत्काल बालिका का एडमिशन कांवेंट स्कूल में कराने के निर्देश दिए। ये भी पढ़ें: टोलकर्मी या गुंडे? सोनभद्र में टोलप्लाजा पर महिला वकील व परिवार से मारपीट में दो गिरफ्तार  https://samarneetinews.com/up-bjp-mla-surrounds-minister-swatantradevs-convoy-causing-scuffle-and-commotion/ https://samarneetinews.com/toll-workers-or-goons-two-arrested-for-assaulting-female-lawyer-in-sonbhadra/ https://samarneetinews.com/...
बड़ी खबर: लखनऊ रेफर हुए अमिताभ ठाकुर, गोरखपुर मेडिकल काॅलेज में थे भर्ती

बड़ी खबर: लखनऊ रेफर हुए अमिताभ ठाकुर, गोरखपुर मेडिकल काॅलेज में थे भर्ती

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर के सीने में तेज दर्द के बाद हालत बिगड़ गई है। उन्हें गंभीर हालत में गोरखपुर मेडिकल काॅलेज से लखनऊ रेफर किया गया है। बताते हैं कि देवरिया जेल में बंद पूर्व IPS ठाकुर ने मंगलवार रात 10:30 बजे सीने में तेज दर्द और भारीपन की शिकायत की। पहले देवरिया से हुए गोरखपुर रेफर बताते हैं कि इसके बाद देवरिया जेल के डॉक्टर ने प्रारंभिक इलाज किया। मगर आराम नहीं मिलने पर उन्हें रात लगभग 11:30 बजे महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज, देवरिया ले जाया गया। रात 1 बजे गंभीर हालत में एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस से बीआरडी मेडिकल काॅलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। 10 दिसंबर से देवरिया जेल में हैं ठाकुर विशेषज्ञ की राय के बाद शाम को उन्हें लखनऊ रेफर किया गया है। बताते चलें कि पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर पर आरोप है कि उन्होंने पद का दुरुपयोग कर औद्योगिक प्लाॅट आव...
Lucknow: अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर PMModi ने किया राष्ट्र प्रेरणा स्थल का लोकार्पण

Lucknow: अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर PMModi ने किया राष्ट्र प्रेरणा स्थल का लोकार्पण

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: लखनऊ में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र प्रेरणा स्थल का लोकार्पण किया। साथ ही डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, अटल बिहारी वाजपेयी और पंडित दीन दयाल उपाध्याय की विशाल कांस्य प्रतिमाओं का अनावरण भी किया। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने एक जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा, हमें गर्व कि धारा-370 हटाने का मिला मौका प्रधानमंत्री ने पूरे देश को राष्ट्र प्रेरणा स्थल की बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज लखनऊ को एक नया प्रेरणा स्थल मिला है। यह भी कहा कि यह प्रेरणा स्थल हमारे लिए आत्मसम्मान, गौरव और सेवा का प्रतीक है। तीन महान विभूतियों की कास्यं प्रतिमाओं का लोकार्पण भी किया पीएम मोदी ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने एक बार कहा था कि इस देश में दो विधान और दो संविधान नहीं होंगे। अब हमें गर्व है कि जम...