UP : बांदा में पुलिस उप निरीक्षक का निधन, अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में उप निरीक्षक संतोष भारती का बीमारी के कारण निधन हो गया। उनके निधन से महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। आज पुलिस लाइन में शोक परेड हुई। दिवंगत पुलिस कर्मी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। पुलिस उपमहानिरीक्षक आरके सिंह, पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उनके परिजन भी मौजूद रहे।
शोक सलामी देकर दी विदाई
अधिकारियों ने शोकाकुल परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाते हुए सांत्वना दी। साथ ही ढांढस भी बंधाया। बताया जाता है कि बांदा जिले में तैनात उपनिरीक्षक संतोष भारती प्रयागराज के सरायइनायत क्षेत्र के ग्राम तिवारीपुर के मूलनिवासी थे।
2023 में बांदा के थाना बदौसा में नियुक्ति के दौरान हेड मुहर्रिर थे। फिर उनका प्रमोशन हो गया था। इसी बीच उन्हें न्यूरो के इलाज के लिए लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती होना पड़ा। वह बदौसा थाना माल...


