Sunday, August 2सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: in banda

बांदा में आंगनबाड़ी कार्यकत्री पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर

बांदा में आंगनबाड़ी कार्यकत्री पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले के गिरवां थाना क्षेत्र में एक आंगनबाड़ी कार्यकत्री पर एक नशेबाज द्वारा जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। घायल कार्यकत्री को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस हमलावर की तलाश कर रही है। बताया जाता है कि दुर्गापुर गांव की गीता देवी (50) पत्नी वीरेंद्र तिवारी आंगनबाड़ी कार्यकत्री हैं। शनिवार को शाम वह घर के बाहर बैठी हुई कामकाज निपटा रही थीं। इसी दौरान पड़ोसी दबंग व्यक्ति शराब के नशे में धुत होकर वहां पहुंचा और उनके साथ अभद्रता करने लगा। पुलिस ने शुरू की मामले में कार्रवाई कार्यकत्री ने इसका विरोध किया। इसके बाद किसी तरह वह अपने घर के भीतर आ गईं। तभी दबंग भी डंडा लेकर घर में जा घुसा और उनपर हमला कर दिया। सिर पर लाठी के प्रहार से महिला खून से लतपत होकर गिर पड़ीं। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग वहां...
बांदा में बेटों से परेशान बुजुर्ग ट्रेन के आगे कूदा, जान बची-ऊंगलियां कटीं

बांदा में बेटों से परेशान बुजुर्ग ट्रेन के आगे कूदा, जान बची-ऊंगलियां कटीं

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। करीब 20 किमी पैदल चलने के बाद जिला मुख्यालय पहुंचे परेशान बुजुर्ग ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। इस बुजुर्ग को आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह बचा तो लिया, लेकिन बुजुर्ग के हाथ की ऊंगलियां कट गईं। मानवता को शर्मसार करने वाला यह घटनाक्रम शहर के क्योटरा रेलवे क्रासिंग पर हुआ। बुजुर्ग का कहना है कि वह अपने बेटों से परेशान हैं। बुजुर्ग को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज हो रहा है। बताया जाता है कि बेटों से नाराज बुजुर्ग बुद्धराज जिला मुख्यालय से करीब 20 किमी दूर स्थित गांव अछरौड़ के रहने वाले हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पैदल 20 किमी चलकर पहुंचे बांदा वह पैदल ही अपने गांव से बांदा मुख्यालय पहुंचे। यहां शहर के बीचों-बीच स्थित क्योटरा क्रासिंग पर जाकर रेलवे पटरियों के बीचों-बीच जाकर लेट...
अपडेटः बांदा में डायल-100 के सिपाही को ट्रक ने रौंदा, मौत

अपडेटः बांदा में डायल-100 के सिपाही को ट्रक ने रौंदा, मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में आज मंगलवार सुबह एक ट्रक ने पुलिस की डायल-100 गाड़ी में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि गाड़ी में बैठे सिपाही ब्रजकिशोर नीचे आ गिरे। ट्रक का पहिया उनके उपर से निकल गया। घटना जिले के बबेरू थाना क्षेत्र की है। बताते हैं कि हादसा मंगलवार सुबह जिले के बबेरू थाना क्षेत्र में हुआ। सूचना पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। घायल सिपाही को संभाला गया। प्रयागराज हुए रेफर, इलाज के दौरान मौत घायल पुलिसकर्मी को बांदा जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां से उन्हें चिंताजनक हालत में प्रयागराज  रेफर कर दिया गया। बताते हैं कि इलाज के दौरान प्रयागराज में उन्होंने दम तोड़ दिया। घटनास्थल जिला मुख्यालय से करीब 42 किमी दूर है। वहीं पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। साथी जवान की मौत से पुुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है। बबेरू थाना क्षेत्र में आज सुबह हुआ हादसा य...
अपडेटः बांदा में भीषण हादसा, 3 महिलाओं समेत 9 मरे, 1 दर्जन से ज्यादा घायल

अपडेटः बांदा में भीषण हादसा, 3 महिलाओं समेत 9 मरे, 1 दर्जन से ज्यादा घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में सोमवार दोपहर अभी कुछ देर पहले हुए एक भीषण हादसे में एक रोडवेज बस और ट्रक की टक्कर से बस सवार 9 लोगों की मौत हो गई। वहीं एक दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना इतनी भीषण थी कि बस के परखच्चे उड़ गए। यात्रियों के शव भी बुरी तरह से क्षत-विक्षत हो गए। बस में फंसे शवों को मशक्कत के बाद किसी तरह निकाला जा सका। कुछ के चेहरे गायब हो गए तो किसी के शरीर के दूसरे अंग। फतेहपुर जा रही थी रोडवेज घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल (बांदा) लाया गया है। पुलिस मृतकों की पहचान करने में जुटी है। हादसे का कारण ट्रक चालक की लापरवाही बताया जा रहा है। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है। मौके पर बुरी तरह से चीख-पुकार मची रही। पुलिस को भी हालात संभालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं जिला अस्पताल में भी पुलिस अधिकारी पहले से...
बांदा में शिक्षक ने स्कूल में छह साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

बांदा में शिक्षक ने स्कूल में छह साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक छह साल की कक्षा-1 की बच्ची के साथ स्कूल की शिक्षक ने रेप किया है। घटना का खुलासा होने पर परिवार के लोगों के होश उड़ गए। रोती-बिलखती बच्ची को डाक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। वहीं आरोपी शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद उसे जेल भेजा जा रहा है। वहीं स्कूल के प्रबंधक पर भी कार्रवाई की आंच आ सकती है। मामले में पुलिस का कहना है कि जांच के बाद प्रबंधक पर भी कार्रवाई की जा सकती है। प्राइवेट स्कूल का है मामला बताया जाता है कि मामला बांदा जिले के तिंदवारी थाना क्षेत्र के एक गांव का है। वहां शुक्रवार शाम करीब करीब 5 बजे एक प्राइवेट स्कूल के शिक्षक ने स्कूल में ही कक्षा एक की छात्रा के साथ शौचालय में दुष्कर्म किया। बताते हैं कि आरोपी शिक्षक ने बच्ची और उसके भाई को अलग से पढ़ाने की बात कहते हुए स्कूल में रोक...
बांदा में अलग-अलग हादसों में दो ने दम तोड़ा, 13 घायल-तीन रेफर

बांदा में अलग-अलग हादसों में दो ने दम तोड़ा, 13 घायल-तीन रेफर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा
समरनीति न्यूज, बांदाः आज यहां बुधवार शाम चार पहिया वाहन की टक्कर से एक वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनको गंभीर हालत में जिला अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिया गया। रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। वृद्ध महिला महोबा जिले के खन्ना थाना क्षेत्र के मवई खुर्द गांव की रहने वाली थीं। उनका नाम रामबाई (65) पत्नी रामप्रकाश था। उनके बेटे आदर्श ने घटना की जानकारी देते हुए बताया है कि टक्कर मारने वाला वाहन अज्ञात था। परिवार की बुजुर्ग महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। भाई के बाद बहन ने भी तोड़ा दम वहीं शहर में लगभग 8 माह पूर्व हादसे में घायल बाइक सवार भाई-बहन के मामले में अब बहन की भी मौत हो गई। बताते चलें कि कानपुर देहात के सजेती थाना क्षेत्र में धीरपुर निवासी धनंजय के साथ देहात कोतवाली के पचनेही निवासी शीश कुमारी (40) की शादी हुई थी। धनंजय जम्मू में रहक...
बांदा में अजीब चेहरे वाली बच्ची का जन्म, देखने को जुटी भीड़

बांदा में अजीब चेहरे वाली बच्ची का जन्म, देखने को जुटी भीड़

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर के एक प्राइवेट चिकित्सालय में मंगलवार रात को एक महिला ने अद्भुत बच्ची को जन्म दिया। उसके माथे पर एक आंख और आंख के ऊपर सूंड सी थी, जिससे वह सांस ले रही थी। बच्ची को देखकर खुद चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी भी अचंभित रह गए। नवजात की मां तो अचेत थी, लेकिन साथ में रही महिलाओं ने जब बच्ची का अजीब सा चेहरा देखा तो अवाक रह गईं। चिकित्सकों का कहना है कि शुरू में बच्ची की सांसें चल रही थीं। कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया। बताते हैं कि बच्ची करीब 15 से 20 मिनट तक जीवित रही। दरअसल, शहर से 18 किलोमीटर दूर थाना देहात कोतवाली के सैमरा गांव के निवासी सुरेश की पत्नी सीमा को प्रसव पीड़ा होने पर शहर के महिला अस्पताल ले जाया गया। प्राइवेट नर्सिंग होम में जन्म वहां से उसे मेडिकल कालेज रिफर कर दिया गया, लेकिन परिजन उसे प्राइवेट अस्पताल ले गए। वहां सीमा ने मंगलवार रात अजीब से चेहरे वाली बच...
बांदा में बुखार पीड़ित की मौत, डाक्टर बोले- डेंगू के संदिग्ध मरीज का इलाज जारी

बांदा में बुखार पीड़ित की मौत, डाक्टर बोले- डेंगू के संदिग्ध मरीज का इलाज जारी

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिला अस्पताल में मंगलवार की देर रात को वायरल फीवर की चपेट में आने से उपचार के दौरान एक अधेड़ की मौत हो गई। वहीं अस्पताल में आधा दर्जन से ज्यादा वायरल से पीड़ित मरीज भर्ती हैं। बताया जा रहा है कि अस्पताल में भर्ती एक मरीज में डेंगू के लक्षण पाए गए हैं, जिसका इलाज किया जा रहा है। बताया जाता है कि शहर का मढ़िया नाका मोहल्ला निवासी राजकुमार (50) को बीते कई दिनों से वायरल फीवर की चपेट में थे। बीते देर रात हुई मौत परिजनों ने उनका उपचार निजी अस्पताल में कराया, लेकिन उनकी हालत में कोई सुधार होने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान ही मंगलवार की देर रात अधेड़ की मौत हो गई। अधेड़ की मौत के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं बताया जा रहा है कि वायरल फीवर की चपेट में आए विकास (27) पुत्र प्रह्लाद, रवि (20) पुत्र रामदेव निवासी शांति नगर, राजरानी (55) पत्नी...
पिता की डांट बेटी को लगी इतनी बुरी, जान दे डाली

पिता की डांट बेटी को लगी इतनी बुरी, जान दे डाली

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः पिता की डांट एक बेटी को इतनी बुरी लगी कि उसने जान देने की ठान ली। हालत बिगड़ने पर उसे परिवार के लोग अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने इलाज शुरू किया। गंभीर हालत में कानपुर रेफर करना पड़ा। वहां ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। अब पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताया जाता है कि बिसंडा थाना क्षेत्र के लखमी थोक निवासी अरुण गुप्ता की बेटी जागृति (17) ने शनिवार रात घर में जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों को जानकारी हुई तो उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। कानपुर ले जाते वक्त रास्ते में तोड़ा दम हालत नाजुक बताकर डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां से डाक्टरों ने हालत में सुधार न होते देख उसे कानपुर रेफर कर दिया। वहां ले जाए जाते वक्त उसने रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। परिजन शव लेकर वापस जिला अस्पताल लौट आए। मृतका के पित...
बांदा में लघु सिंचाई के दो अभियंताओं, बाबू समेत कई पर मुकदमा

बांदा में लघु सिंचाई के दो अभियंताओं, बाबू समेत कई पर मुकदमा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले के सिंचाई विभाग पर भ्रष्टाचार और सरकारी धन की बंदरबांटी के आरोप अक्सर लगते रहे हैं। ऐसे में एक नया मामला सामने आया है। लघु सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता के साथ ही एक बाबू (लिपिक) के खिलाफ लूट, धमकी और मारपीट का मुकदमा दर्ज हुआ है। यह मुकदमा विभाग के ही एक सेवानिृवत कर्मचारी की ओर से दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। बताते हैं कि मुकदमा अदालत के आदेश पर दर्ज हुआ है। मुकदमा दर्ज होने के बाद विभाग में हड़कंम मच गया है। हालांकि, भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे रहने वाले सिंचाई विभाग के लिए यह कोई पहला मौका नहीं है जब विभाग की साख पर बट्टा लगा हो। पूर्व कर्मचारी की तहरीर पर मुकदमा बताया जाता है कि लघु सिंचाई विभाग के रिटायर्ड कर्मचारी कल्लूराम विश्वकर्मा का आरोप है कि उनके रिटायर होने के बाद विभाग के आरोपी अधिकारियों व बाबू ने म...