बांदा आवास विकास में बच्चों के खेल से घर में लगी आग, पुलिस सक्रियता से टली अनहोनी
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा शहर में आज बड़ा हादसा टल गया। घर में खेल रहे बच्चों से खेल-खेल में आग लग गई। आग घर की एक भंडरिया में रखे गत्ते और दूसरे सामान में लगी। धीरे-धीरे सुलगी आग की जानकारी लोगों को तब हुई जब इसका तेज धुआं आसपास फैलने लगा।
आवास विकास कालोनी में हुई घटना
शहर कोतवाली प्रभारी अनूप दुबे दमकल विभाग के अग्निशमन अधिकारी कुलदीप कुमार की सक्रियता से आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक गत्तों में आग सुलग रही है। फायर ब्रिगेट मौके पर है।
बताया जाता है कि शहर के आवास विकास A ब्लाक में 150 नंबर में त्रिपुरारी पांडे का मकान है। श्री पांडे ने बताया कि आज घर में बच्चे मोमबत्ती लेकर खेल रहे थे। इसी बीच भंडरिया में रखे गत्तों व अन्य सामान में आग लग गई। डर में बच्चों ने बताया नहीं।
इसके बाद आसपास धुआं फैला तो लोगों ने इसकी जानकारी दी। अफरा-तफरी मच...