कानपुर में तीन मंजिला इमारत ढही, कई लोगों के दबे होने की आशंका
समरनीति न्यूज, कानपुर : शहर में सोमवार रात अनवरगंज थाना क्षेत्र में एक तीन मंजिला इमारत ढहने से हड़कंप मच गया। इमारत जर्जर थी, लिहाजा अचानक गिर गई। कुली बाजार इलाके में इस इमारत के गिरने की आवाज से पूरे इलाके में सनसनी सी फैल गई। जानकारी होने पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। मलबे के नीचे कई लोगों के दबे होने की आशंका जाहिर की जा रही है। अनवरगंज सीओ अकमल खान का कहना है कि जर्जर इमारत के नीचे कई परिवार रहते हैं। अधिकारियों की मौजूदगी में बचाव कार्य चल रहा है। अपडटे जारी है..
ये भी पढ़ें : UP : बहन से छेड़खानी करने वाले को भाइयों ने कुल्हाड़ी से काट डाला, फिर आत्मसमर्पण
...