लखनऊ में यमुना अपार्टमेंट में बीबीए छात्रा ने पिता की रिवाल्वर से खुद को उड़ाया
समरनीति न्यूज, लखनऊः राजधानी के पॅाश इलाके गोमतीनगर विस्तार में स्थित यमुना अपार्टमेंट में एक बीबीए की 20 साल की छात्रा ने खुद को पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मार ली। गोली लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जानकारी होने पर परिवार के लोग उसे पहले एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, वहां से केजीएमयू लेकर पहुंचे। तबतक छात्रा की मौत हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि छात्रा की मौत की जानकारी करीब 3 घंटे बाद पुलिस को दी। हालांकि, रात में ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। साथ ही लोगों से पूछताछ भी की। घटना को लेकर अपार्टमेंट के लोग भी बुरी तरह से स्तब्ध हैं। सभी इस सोच में हैं कि गोली चलने की आवाज क्यों नहीं आई। पुलिस का कहना है कि घटना का गहराई से जांच की जा रही है।
पॅाश इलाके में स्थित अपार्टमेंट में हुई घटना
बताया जाता है कि गोमतीनगर विस्तार में स्थित यमुना अपार्टमेंट में रहने वाले सूर्यभद्र...