Thursday, December 11सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: farmers

बांदा में DM से मिले कांग्रेसी, किसानों को मुआवजे की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

बांदा में DM से मिले कांग्रेसी, किसानों को मुआवजे की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारी आज जिलाधिकारी जे.रीभा से मिले। बेमौसम बरसात से किसानों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए मुआवजे की मांग की। जानकारी के अनुसार, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि बुंदेलखंड का बांदा जिला कृषि आधारित है। जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में DM से मिले कांग्रेसी उन्होंने कहा कि यहां किसानों ने संकटों के बीच किसी तरह मेहनत से फसल तैयारी की। कुछ दिन पहले लगातार हुई बेमौसम बरसात और तेज हवाओं ने फसलें चौपट कर दी हैं। किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया। अब उनके सामने बड़ा संकट पैदा हो गया है। कहा कि बारिश से प्रमुख फसलें जैसे धान, अरहर, मूंगफली सहित हरी सब्जियां नष्ट हो गई हैं। बेमौसम बरसात से किसानों की फसल चौपट इससे किसानों को बड़ी आर्थिक हानि हुई है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने मांग की है कि नुकसान का उचित सर्वे कराकर...
बांदा: मंत्री के क्षेत्र में भी खाद संकट-कांग्रेसियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

बांदा: मंत्री के क्षेत्र में भी खाद संकट-कांग्रेसियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में खाद संकट से किसान बेहाल हैं। कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने जसपुरा/पैलानी क्षेत्र में किसानों के साथ बैठक कर आंदोलन की चेतावनी दी। साथ ही खाद से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि किसानों की समस्या को लेकर एक प्तर जिला प्रशासन को भेजा है। उन्होंने कहा कि अगर किसानों की समस्या दूर नहीं हुई तो कांग्रेस पार्टी धरना-प्रदर्शन करेगी। जसपुरा-पैलानी क्षेत्र में कांग्रेस नेताओं ने किसानों के साथ की बैठक वर्तमान समय में धान की फसल की रोपाई के बीच किसान घंटों सहकारी समितियों के चक्कर काट रहा है। इसके बाद भी किसानों को खाद नहीं मिल रही है। कहा कि सरकार के भरपूर खाद वितरण के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। कहा कि जल्द किसानों की समस्या दूर नहीं हुई तो कांग्रेस पार्टी आंदोलन करेगी। ये भी पढ़ें: Banda: तिंदवारी में हादसे में कपड़ा व्यापारी की मौत स...
Lucknow: सरदार लुक में अखिलेश यादव-किसान आंदोलन के पीड़ितों को किया सम्मानित

Lucknow: सरदार लुक में अखिलेश यादव-किसान आंदोलन के पीड़ितों को किया सम्मानित

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अलग लुक में नजर आए। अखिलेश यादव साफा पहनकर बिल्कुल सरदार लुक में दिखाई दिए। मौका था पीड़ित किसानों के परिजनों को सम्मानित करने का। सपा मुखिया ने किसान आंदोलन में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारीजन को सम्मानित किया। यह सम्मान समारोह सपा मुख्यालय में आयोजित हुआ। इसमें बड़ी संख्या में सिख किसान मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: इस्तीफे के 53 दिन बाद पहली बार दिखे धनखड़-नए उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को दी बधाई ये भी पढ़ें: यूपी: भ्रष्टाचार में SDM सस्पेंड-अब आयुक्त करेंगे पूरे मामले की जांच https://samarneetinews.com/dhankhar-seen-firsttime-53days-after-resignation-congratulated-new-vicepresident-cpradhakrishnan/ https://samarneetinews.com/up-bigaction-against-corruption-sdm-jansath-suspended-commissioner-will...
बांदा: कांग्रेसियों ने किसानों की समस्या को लेकर निकाला जुलूस-नारेबाजी कर सौंपा ज्ञापन

बांदा: कांग्रेसियों ने किसानों की समस्या को लेकर निकाला जुलूस-नारेबाजी कर सौंपा ज्ञापन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में कांग्रेस नेताओं ने किसानों की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता इकट्ठा हुए। इसके बाद जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए पुरानी तहसील से नई तहसील तक पहुंचे। वहां राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी राहुल द्विवेदी को सौंपा। सरकार के किसानों को फ्री बिजली के दावे को बताया खोखला इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री दीक्षित ने कहा कि "प्रदेश सरकार ने अपने संकल्प पत्र में किसानों को मुफ्त बिजली देने का वादा किया था, जो पूरी तरह से झूठा और खोखला साबित हुआ है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में खरीफ की बुआई का समय चल रहा है। किसानों को बिजली और खाद नहीं मिल रही है। समितियों पर लगाया किसानों की खाद की कालाबाजारी का आरोप कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा ...
बांदा-चित्रकूट को मंत्री रामकेश निषाद की सौगात, नहरों के आधुनिकीकरण को मंजूरी, हजारों किसानों को..

बांदा-चित्रकूट को मंत्री रामकेश निषाद की सौगात, नहरों के आधुनिकीकरण को मंजूरी, हजारों किसानों को..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जलशक्ति मंत्री रामकेश निषाद के प्रयासों के चलते बांदा-चित्रकूट के हजारों किसानों के लिए अच्छी खबर है। क्षेत्र की पांच महत्वपूर्ण नहरों के आधुनिकीकरण को शासन ने मंजूरी दे दी है। इतना ही जलशक्ति मंत्री की सक्रियता से इन परियोजनाओं के लिए स्वीकृत करोड़ों के बजट की पहली किश्त भी शासन ने जारी कर दी है। मंत्री रामकेश बोले, अन्नदाताओं का हित सर्वोपरि इनमें तिंदवारी विधानसभा की दौलतपुर पंप नहर के आधुनिकीकरण की परियोजना भी शामिल हैं। यह क्षेत्र के हजारों किसानों के लिए वरदान साबित होगी। जलशक्ति मंत्री श्री निषाद ने बताया कि किसानों के सामने सिंचाई की समस्याएं थीं। इन्हें ध्यान में रखते हुए नहरों के आधुनिकीकरण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। पांचों परियोजनाओं को स्वीकृति मिल गई है। शासन ने बजट जारी कर पहली किश्त भी जारी कर दी है। जल्द ही काम भी शुरू होगा। जलशक्ति...
Mahoba : किसान से रिश्वत लेते लेखपाल गिरफ्तार, एंटी करप्शन के जाल में फंसा ऐसे..

Mahoba : किसान से रिश्वत लेते लेखपाल गिरफ्तार, एंटी करप्शन के जाल में फंसा ऐसे..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, महोबा
  समरनीति न्यूज, महोबा : महोबा जिले में भ्रष्टाचार निवारण संगठन इकाई बांदा की टीम ने एक लेखपाल को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। मामला महोबा जिले के कस्बा कुलपहाड़ का है। आरोपी लेखपाल को थाना कबरई ले जाया गया। वहां भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत लेखपाल के खिलाफ मुकदमा लिखा गया है। जानकारी के अनुसार तहसील कुलपहाड़ के सतारी गांव के किसान सुरेंद्र सिंह सेंगर का जमीनी विवाद चलता है। पैमाइश को किसान से लिए 10 हजार वह जमीन की पैमाइश कराने को कई महीनों से लेखपाल के चक्कर काट रहे हैं। 3 दिन पहले लेखपाल ने भूमि पैमाइश के नाम पर किसान से 10 हजार रुपए रिश्वत मांगी। किसान ने भ्रष्टाचार निवारण संगठन लखनऊ को इस मामले की शिकायत की। आज मंगलवार को एंटी करप्शन टीम (बांदा) के प्रभारी राजेश सिंह यादव, एसआई ओमप्रकाश और सनोज यादव कुलपहाड़ पहुंचे। https://samarneetinews.com/case-filed-agains...
UP : बांदा में देखते ही देखते लाखों की फसल जलकर राख, ऐसे हुई घटना..

UP : बांदा में देखते ही देखते लाखों की फसल जलकर राख, ऐसे हुई घटना..

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जसपुरा थाना क्षेत्र के बुधेड़ा हार मजरा नारायण गांव में आज खेतों में लगी लाखों की गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। बताते हैं कि हवा के झोंकों के साथ आग तेजी से फैली और देखते ही देखते जलकर राख हो गई। किसानों का इससे काफी नुकसान हुआ है। घटना उस समय हुई जब बिजली का एक तार टूटकर खेतों में गिर गया। इससे निकली चिंगारी से फसल ने आग पकड़ ली। ग्राम प्रधान मुन्नू यादव का कहना है कि विद्युत लाइन खेतों के ऊपर से निकली है। पोल के ऊपर चमकादड़ अचानक बैठ गया। इस कारण तार टूटकर गिर पड़ा। गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। घटना के बाद वहां लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने अपने स्तर से आग बुझाने की कोशिश की। लेकिन आग पर काबू नहीं कर पाए। ये भी पढ़ें : बांदा में दुर्घटना, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा  ...
‘मिट्टी बने सोना’ विषय पर किसानों की गोष्ठी, जैविक खेती से पर दिया जोर

‘मिट्टी बने सोना’ विषय पर किसानों की गोष्ठी, जैविक खेती से पर दिया जोर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, खेत किसान, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के बड़ोखरखुर्द में प्रगतिशील किसान प्रेम सिंह की बगिया में किसानों की एक गोष्ठी आयोजित हुई। किसानों को लगातार कम होती मिट्टी की उर्वरता को बढ़ाने के उपाय बताए गए। जैविद खेती और जैविक खाद की उपयोगिता समझायी गई। किसानों को आत्मनिर्भर बनने व खाद में खर्च कम करने के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कृषि विशेषज्ञों ने दिए किसानों को टिप्स इस मौके पर कृषि विशेषज्ञों ने रासायनिक और जैविक खाद के अंतर को बताया। साथ ही इसके फायदे और नुकसान भी बताए। सर्वेश सिंधू ने कहा कि जैविक खाद मिट्टी के स्वास्थ्य और उपजाऊपन को बेहतर बनाकर उसका पोषण करता है। मिट्टी में वायु संचार बढ़ाकर पानी को धारण करने की क्षमता बढ़ाता है। किसान प्रेम सिंह ने रासायनिक खाद से दूर रहकर जैविक खाद अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने किसानों से कहा कि रासायनिक खाद से दूर रहें। यह मिट्टी की उर्व...