Sunday, October 26सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: Farewell Ceremony

Banda: आकाशवाणी के सजल रेंडर सेवानिवृत, विदाई समारोह

Banda: आकाशवाणी के सजल रेंडर सेवानिवृत, विदाई समारोह

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: इंदिरा नगर स्थित आकाशवाणी कार्यालय में कार्यरत सजल रेंडर सेवानिवृत्त हो गए। उनका विदाई समारोह मनाया गया। कार्यक्रम में सिटी मजिस्ट्रेट संदीप केला मुख्य अतिथि रहे। सहयोगियों ने उपहार भेंट कर उन्हें विदाई दी। विभिन्न केंद्रों से आए अधिकारियों ने भी शुभकामनाएं दीं। विदाई समारोह एक रिसोर्ट में हुआ। शुरुआत वेद मंत्रों के उच्चारण से की गई। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि जयराम सिंह उप निदेशक (प्रयागराज) रहे। इस अवसर पर प्रवीण कुमार, एसके गुप्ता, पीके वर्मा, अजय शंकर त्रिपाठी वीपीएन वर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में डाॅ. श्रीमती उषा वर्मा, डाॅ. एसपी गुप्ता आदि मौजूद रहे। संचालन पंकज बिंद्रा राजेश कुमार लाल ने किया। ये भी पढ़ें: बांदा गणेश महोत्सव में “रामायणम” कथक नृत्य नाटिका ने सबका मनमोह लिया  https://samarneetinews.com/ramayanaamkathak-dance-dr...
जिला जज उरई लल्लू सिंह सेवानिवृत, धूमधाम से विदाई समारोह

जिला जज उरई लल्लू सिंह सेवानिवृत, धूमधाम से विदाई समारोह

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिला जज उरई लल्लू सिंह सेवानिवृत हो गए हैं। उनका विदाई समारोह बड़ी ही धूमधाम से हुआ। इस अवसर पर बड़ी धूमधाम से उनका विदाई समारोह हुआ। उनके स्टाफ और रिश्तेदारों ने सम्मान किया। उनकी श्रीमति पत्नी शांति सिंह, बेटा आईएएस यशार्श शेखर, आईआरएस शिवानी सिंह मौजूद आदि लोग मौजूद रहे। स्टाफ और परिजनों ने किया सम्मान इसके अलावा बांदा से उनके साले एडीजीसी विमल कुमार सिंह, प्रफुल्ल सिंह, शशांक शेखर सिंह भी पहुंचे। सभी ने सेवानिवृत जिला जज लल्लू सिंह को फूल-मालाएं पहनाकर उनको शुभकामनाएं देते हुए सम्मान किया। बताते हैं कि अपने कार्यकाल में वह फर्रुखाबाद, फैजाबाद, प्रतापगढ़, गाजियाबाद, बिजनौर, मैनपुरी, लखनऊ और अन्य जिलों में तैनात रहे। ये भी पढ़ें : UP : बांदा में शादीशुदा प्रेमिका और कुंवारे प्रेमी ने ट्रेन से कटकर दी जान, घर से लापता थे दोनों..  ...
ASP विश्वजीत श्रीवास्तव की विदाई में भावुक नजर आए अधिकारी भी

ASP विश्वजीत श्रीवास्तव की विदाई में भावुक नजर आए अधिकारी भी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : रायबरेली के अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव का तबादला लखनऊ हो गया है। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने उनको भावभीनी विदाई दी। अधिकारियों ने फूल-मालाएं पहनाकर एएसपी विश्वजीत को भावभीनी विदाई दी। अपने कार्यकाल में एएसपी विश्वजीत के नाम कई अहम उपबल्धियां भी रहीं। कार्यशैली की हमेशा हुई प्रशंसा शांत, सौम्य और मिलनसार स्वभाव के धनी एएसपी श्रीवास्तव की एक अलग छवि लोगों के बीच रही। आमजन के बीच उनकी कार्यशैली की काफी सराहना होती रही। ये भी पढ़ें : UP : SP दिनेश सिंह को ब्रेन हेमरेज, IPS प्रभाकर चौधकी बिजनौर भेजे गए अपनी विदाई के दौरान एएसपी श्रीवास्तव ने कहा कि रायबरेली वह लगभग ढाई साल तक रहे। उनको यहां टीम के साथ काम करने का जो मौका मिला वह काफी सुखद रहा। पूरी टीम ने भरपूर सहयोग दिया। ASP बोले, बिना टीम उपलब्धि नहीं उन्होंने कहा कि बिना टीम के कोई उपलब...
बांदा में दूरदर्शन के सहायक अभियंता सेवानिवृत, विदाई समारोह आयोजित

बांदा में दूरदर्शन के सहायक अभियंता सेवानिवृत, विदाई समारोह आयोजित

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः स्थानीय इंदिरा नगर में स्थित दूरदर्शन एवं आकाशवाणी केंद्र बांदा में आज सहायक अभियंता राज करण वर्मा सेवानिवृत हो गए। सभी कर्मचारियों ने मिलकर उन्हें विदाई दी। इस दौरान एक कार्यक्रम का आोयजन हुआ। सहायक अभियंता आरके गुप्ता व एएस त्रिपाठी ने भाग लिया। समारोह की अध्यक्षता वीके पांचाल ने की। कार्यक्रम का संचालन सजल कुमार रेंडर ने किया। वीके पांचाल ने कार्यक्रम की शुरुआत में आरके वर्मा सहायक अभियंता को माला पहनाकर उनका स्वागत किया। प्रतीक चिह्न देकर किया सम्मानित शाल ओढ़ाकर उनको सम्मानित किया। कार्यक्रम में अजय शंकर त्रिपाठी ने सेवानिवृत सहायक अभियंता वर्मा की प्रशंसा की। कहा कि पूरी सेवा के दौरान उन्होंने काफी ईमानदारी से काम किया है। संचालन कर्ता श्री रेंडर ने शुभकामना संदेश पढ़कर भी सुनाए। दूरदर्शन केंद्र राठ से आए विजय कुमार वर्मा, प्रशांत चौरसिया तथा राम किशुन राही...
पं. जेएन कालेज में सेवानिवृत लिपिक को समस्त स्टाफ ने विदाई दी

पं. जेएन कालेज में सेवानिवृत लिपिक को समस्त स्टाफ ने विदाई दी

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः पंडित जवाहरलाल नेहरु महाविद्यालय में वरिष्ठ लिपिक (वेतन) संतराम सविता सेवानिवृत हो गए। इस मौके पर उनको प्राचार्य डा. केएस कुशवाहा तथा शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने विदाई दी। करोना महामारी को दृष्टिगत रखते हुए सामाजिक दूरियों का पालन किया गया। इसके साथ स्मार्ट कक्ष में यह विदाई समारोह आयोजित हुआ। समारोह का संचालन डा. मनोज कुमार अस्थाना ने किया। शुरुआत सरस्वती माता के चित्र पर माल्यार्पण से हुई। विदाई समारोह का आयोजन प्राचार्य सहित समस्त उपस्थित शिक्षकों तथा कर्मचारियों ने सविता जी का माल्यार्पण कर स्वागत किया। सभी ने कार्यकाल को याद कर उनकी सराहना की। डा. एसएन त्रिपाठी ने मधुर गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का आयोजन सूर्यप्रकाश खरे वरिष्ठ लेखाकार तथा हरिशंकर श्रीवास्तव ने किया। समस्त स्टाफ की ओर से सेवानिवृत साथी को स्मृति चिन्ह दिया गया। इस दौरान मुख्य अथिति...
बांदा के आकाशवाणी कर्मी का जम्मू-कश्मीर तबादला, विदाई समारोह..

बांदा के आकाशवाणी कर्मी का जम्मू-कश्मीर तबादला, विदाई समारोह..

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर के इंदिरानगर मोहल्ले में स्थित दूरदर्शन केंद्र परिसर में स्थित आकाशवाणी FM केंद्र के वरिष्ठ तकनीशियन का तबादला जम्मू कश्मीर हो गया है। साथियों ने उनको धूमधाम से विदाई दी। साथ ही उपहार भी भेंट किए। बताते हैं कि तकनीशियन तरुण यादव का स्थानांतरण बांदा से पुंछ, जम्मू-कश्मीर हो गया है। इस मौके पर आकाशवाणी एवं दूरदर्शन के अधिकारियों व कर्मचारियों ने उनको समारोहपूर्वक विदाई दी। कार्यक्रम का संचालन कर रहे सजल कुमार रेंडर ने सहायक अभियंता आरके गुप्ता, एएस त्रिपाठी का माल्यार्पण करते हुए स्वागत किया। साथियों ने प्रतीक चिह्न के साथ दी विदाई फिर स्थानांतरित हुए साथी तरुण कुमार को भी माला पहनाई। फिर सभी ने अपने विचार रखे। साथ ही स्थानांतरित हुए साथी के साथ गुजरे अनुभव को साझा किया। इस मौके पर स्थानांतरित तरुण यादव ने कहा कि बांदा में रहते हुए उनका समय बहुत ही अच्छा बीता। ये...
बांदा में दूरदर्शन स्टाफ ने सेवानिवृत लेखाकार-सहायक को दी विदाई 

बांदा में दूरदर्शन स्टाफ ने सेवानिवृत लेखाकार-सहायक को दी विदाई 

Breaking News, उत्तर प्रदेश, उरई, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदाः इंदिरा नगर स्थित दूरदर्शन एवं आकाशवाणी केंद्र में गुरुवार को दूरदर्शन अनुरक्षण केंद्र झांसी के लेखाकार डीएस गुप्ता एवं दूरदर्शन केंद्र के सहायक बाबूलाल सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर दूरदर्शन एवं आकाशवाणी के सभी कर्मचारियों ने मिलकर उन्हें समारोहपूर्वक विदाई दी। दूरदर्शन अनुरक्षण केंद्र (झांसी) के निदेशक अभियांत्रिकी बीवी पटेल के निर्देशानुसार दूरदर्शन केंद्र पर एक सेवानिवृत्त विदाई समारोह आयोजित किया गया। इसमें आकाशवाणी केंद्र के सहायक अभियंता आरके गुप्ता सहित सभी कर्मचारी मौजूद रहे। आहरण एवं वितरण अधिकारी (झांसी) आरके वर्मा ने विदाई समारोह की अध्यक्षता की। बड़ी संख्या में जुटा पूरा स्टाफ कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए दूरदर्शन केंद्र के सहायक अभियंता अजय शंकर त्रिपाठी जी ने डीएस गुप्ता लेखाकार एवं  बाबूलाल सहायक के साथ बिताए वक्त को याद किया। साथ ही उनके सरल एवं...