कानपुर के नौबस्ता में व्यक्ति की ईंट से कुचलकर निर्मम हत्या
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर के नौबस्ता इलाके में एक व्यक्ति की ईंटों से सिर कुचलकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक इलेक्ट्रिशियन था और गुरुवार सुबह को उसका शव पड़ा मिला। बताते हैं कि मृतक के परिजन उसके रात तक घर नहीं लौटने को लेकर परेशान थे। सुबह परिवार वालों को जानकारी हुई। सूचना पाकर पुलिस फारेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने हत्यारों की तलाश शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
मूल रूप से जालौन का रहने वाला था मृतक
बताया जाता है कि मृतक मूल रूप से जालौन के मजगैन गांव का रहने वाले थे। राजकुमार वर्मा (40) उर्फ राजू नौबस्ता स्थित शंकराचार्य नगर में अपनी बड़ी बहन मुन्नी देवी के साथ किराए पर रहते थे। वह प्राइवेट इलेक्ट्रिशियन का काम करते थे और बुधवार को रोज की तरह काम पर निकले थे। देर रात तक वापस नहीं लौटे थे। परिवार के लोगों ने उनको काफी तलाशा, लेकिन कुछ पता नहीं...