बड़ी खबरः बांदा में नदी में डूबकर दो सगे मासूम भाइयों की मौत
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले से एक बेहद ह्रदयविदारक घटना सामने आई है। दो मासूम सगे भाइयों की नदी में डूबकर मौत हो गई। बताते हैं कि दोनों बच्चे नदी में नहाने गए थे। उनके डूबने की खबर परिजनों को तब हुई जब दोनों घर नहीं पहुंचे। उनको तलाशते हुए परिजन नदी किनारे पहुंचे। वहां उनके कपड़े रखे मिले। परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने नदी में गोताखोरों को उतारते हुए जाल डलवाया। देर शाम दोनों के शवों को बरामद कर लिया गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
बताया जाता है कि बदौसा थाना क्षेत्र के लमेहटा पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम शिवहारी अंश लमेहटा निवासी रामसुफल यादव के तीन बेटे हैं। इनमें पहले और दूसरे नंबर के 10 साल का नीरज और 8 साल का अंशू गुरुवार को बागे नदी पर नहाने गए थे। काफी देर तक वहां से नहीं लौटे। परिवार वालों ने उनको ढूंढना शुरू किया। लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला।
जानका...