Sunday, April 28सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: Doordarshan Kendra

बांदा दूरदर्शन एवं आकाशवाणी केंद्र में स्वतंत्रता दिवस की रही धूम, ध्वजारोहण के साथ पौधरोपण भी हुआ

बांदा दूरदर्शन एवं आकाशवाणी केंद्र में स्वतंत्रता दिवस की रही धूम, ध्वजारोहण के साथ पौधरोपण भी हुआ

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः आज शहर के इंदिरानगर में स्थित दूरदर्शन केंद्र एवं आकाशवाणी एफएम केंद्र के सभी कर्मचारियों ने मिलकर स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डीएमसी झांसी आरके वर्मा ने झंडारोहण किया। इसके बाद आकाशवाणी एफएम (बांदा) के सहायक अभियंता आरके गुप्ता तथा दूरदर्शन के सहायक अभियंता एस त्रिपाठी ने सभी कर्मचारियों को बधाई दी। फलदार व औषधीय पौधे भी लगाए  साथ ही देशहित में कुछ ना कुछ सेवा करने का संकल्प दिलाया। दूरदर्शन परिसर में ही आहरण एवं वितरण अधिकारी वर्मा जी द्वारा शरीफा, आम, अमरूद, शतावर तथा गिलोय के पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम का संचालन सजल कुमार रेंडर द्वारा किया गया। इस मौके पर डीके कुरील, राजाराम, विनीत कुमार, जेएस भदौरिया, एनके पाठक, पीके गुप्ता, तरुण कुमार, मौजीलाल, अनिल कुमार, बाबूलाल, राम जी आदि लोग मौजूद रहे। ये भी पढ़ेंः ...
बांदा दूरदर्शन केंद्र में सहायक अभियंता के सेवानिवृत होने पर साथियों ने किया विदाई समारोह

बांदा दूरदर्शन केंद्र में सहायक अभियंता के सेवानिवृत होने पर साथियों ने किया विदाई समारोह

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः आज बुधवार को दूरदर्शन केंद्र बांदा में सहायक अभियंता दूरदर्शन (कर्वी) वीके पांचाल को उनकी सेवानिवृत्ति पर विदाई दी गई। दूरदर्शन कर्वी के सहायक अभियंता वी के पांचाल सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर निदेशक अभियांत्रिकी स्वतंत्र सिंह के निर्देशानुसार स्थानीय दूरदर्शन एवं आकाशवाणी एफएम केंद्र परिसर बांदा में उनका विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह कार्यक्रम का संचालन करते हुए सजल कुमार रेंडर ने आए हुए सभी अतिथियों का परिचय करवाया। साथ ही आरएस परिहार, सहायक निदेशक अभियांत्रिकी, आकाशवाणी एफएम (झांसी) ने श्री पांचाल को माला पहनाते हुए उनका स्वागत किया। सभी ने सम्मानित कर दीं शुभकामनाएं   अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि यह समय हर नौकरी पेशा व्यक्ति के जीवन में आता है। आरके वर्मा डीडीओ, दूरदर्शन अनुरक्षण केंद्र (झांसी) द्वारा उनको शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गय...