बांदा शहर में युवती प्रिया गुप्ता की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर कोतवाली क्षेत्र के छावनी मोहल्ले में बुधवार सुबह एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव फांसी के फंदे पर लटकता हुआ मिला है। परिवार के लोगों ने देखा तो चीख-पुकार मच गई। मायके पक्ष के लोगों ने बेटी की हत्या का आरोप लगाया है।
करीब 9 महीने पहले हुई थी शादी
बताते हैं कि मृतका की करीब 9 महीने पहले शादी हुई थी। उधर, पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
जानकारी के अनुसार छावनी के पवन गुप्ता की पत्नी प्रिया (28) का शव आज सुबह उसकी ससुराल में संदिग्ध हालात में फांसी पर लटकता मिला। बताते हैं कि पति ने देखा तो चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी। मृतका के ससुर रमाशंकर गुप्ता का कहना है कि पति कमरे से निकल कर नहाने चला गया। प्रिया घर के ऊपर की मंजिल प...