अंतर-कलहः बांदा में असंतुष्ट भाजपा पदाधिकारियों का सामूहिक इस्तीफा
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में भारतीय जनता पार्टी में अब अंतरकलह खुलकर सामने आने लगी है। जिलाध्यक्ष के एक फैसले के खिलाफ पार्टी के कई पदाधिकारियों समेत तीन दर्जन से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों की माने तो पार्टी जिलाध्यक्ष समेत प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश संगठन महामंत्री को इस्तीफे की प्रतियां भेजी गई हैं।
जिलाध्यक्ष ने कहा, खुद बदला है सभी को, इस्तीफे का सवाल ही नहीं
सूत्र बताते हैं कि नरैनी मंडल के पदाधिकारियों में इस बात को लेकर नाराजगी थी कि जिलाध्यक्ष द्वारा बगैर उनको विश्वास में लिये या उनसे वार्ता किए एक व्यक्ति को नरैनी मंडल का संयोजक बना दिया गया। जिसे नरैनी के पदाधिकारियों ने अपनी उपेक्षा माना। वहीं दूसरी ओर जिलाध्यक्ष बांदा का कहना है कि संगठन में बदलाव के क्रम में नई नियुक्तियों की प्रक्रिया चल रही है। कुछ लोगों को बदला गया है।
ये भी पढ़ेंः बांदा में प...