CM Yogi बोले, नोएडा मुख्यमंत्रियों के लिए ‘मनहूस’, यह अफवाह अफसरशाही की देन, आगरा-बिजनौर को..
समरनीति न्यूज, लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि नोएडा मुख्यमंत्री के लिए 'मनहूस' है, यह अफवाह पूरी तरह से अफसरशाही की देन है, क्यों कि अधिकारियों ने इस शहर को लूट का अड्डा बना रखा था। दरअसल, मुख्यमंत्री योगी आज देश के प्रमुख औद्योगिक संगठन फिक्की की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में बोल रहे थे।
कहा, नोएडा को बना लिया था लूट का अड्डा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फिक्की की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि नोएडा को मुख्यमंत्री के लिए मनहूस शहर का तमगा अफसरों ने दिया। यह पूरी तरह से अफसरशाही की देन है। इसकी वजह है कि अफसरों ने इसे लूट का अड्डा बना रखा था। यहां कोई मुख्यमंत्री ना आए, इसलिए नोएडा को मनहूस बताकर दूर कर दिया जाता था।
सीएम बोले, आज नोएडा जीवंत हो उठा
सीएम ने कहा कि इस मिथक को उन्होंने यह कहकर तोड़ा, कि कुर्सी पर जिंदगीभर के लिए बैठने नही...