फुल बिजली सप्लाई: सीएम योगी के भीषण गर्मी में सख्त आदेश, यह है प्लान..
समरनीति न्यूज, लखनऊ: सीएम योगी ने यूपी में भीषण गर्मी में फुल बिजली सप्लाई के आदेश दिए हैं। इसके लिए यूपी के बिजली विभाग ने अतिरिक्त व्यवस्था का प्लान बनाया है। दरअसल, सीएम योगी ने यूपी में भीषण गर्मी में निर्बाध बिजली सप्लाई के लिए खास प्लान बनाया है। सीएम योगी के सख्त आदेशों पर ऐसा किया जा रहा है। पूरे यूपी को बिजली कटौती से बचाने को सरकार ने 34,000 मेगावाट बिजली की उपलब्धता की योजना बनाई है।
योगी सरकार का मुख्य फोकस कटौती रोकना
योगी सरकार का मुख्य फोकस भीषण गर्मी में लोगों को बिजली कटौती से बचाना है। भीषण गर्मी में बिजली संकट से निपटने के लिए विभाग ने कई प्लांट्स को एक्टिव किया है।
ये भी पढ़ें: पूर्व सीएम उमा भारती की तबीयत बिगड़ी, वृंदावन से लौटते समय जेवर में भर्ती
इनमें घाटमपुर, खुर्जा, पनकी, ओबरा और जवाहरपुर जैसे प्रमुख थर्मल पावर प्लांट्स शामिल हैं। घाटमपुर की तीसरी यून...
