Thursday, November 12सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: Chowkidar

बांदा: मुख्यमंत्री योगी ने किया संबोधित-चौकीदारों को दीं 80 साइकिलें 

बांदा: मुख्यमंत्री योगी ने किया संबोधित-चौकीदारों को दीं 80 साइकिलें 

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा पुलिस लाइन में आज एक कार्यक्रम के तहत चौकीदारों को सम्मानित किया गया। सभी को नई साइकिलें और टार्ज दी गईं। इससे पहले चौकीदारों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का लाइव संबोधन भी सुना। जन प्रतिनिधियों व अधिकारियों ने दिखाई हरी झंडी इस मौके पर सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, आयुक्त अजित कुमार, डीआईजी राजेश एस, डीएम अमित आसेरी और एसपी पलाश बंसल मौजूद रहे। अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर चौकीदारों को रवाना किया। साथ ही कानून व्यवस्था में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए चौकीदारों की भरपूर प्रशंसा की। ये भी पढ़ें: महिला शक्ति-6: बांदा पुलिस ने किया होनहार छात्राओं को सम्मानित https://samarneetinews.com/banda-police-honours-girl-students-mission-shakti/...
बांदा आईजी बोले, चौकीदार पुलिस परिवार का अभिन्न अंग

बांदा आईजी बोले, चौकीदार पुलिस परिवार का अभिन्न अंग

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : आईजी चित्रकूटधाम परिक्षेत्र के. सत्यनारायण ने सैनिक सम्मेलन में पुलिस कर्मियों की समस्याएं सुनीं। इसके बाद पंचायत चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया। आईजी ने कहा कि बीट स्तर पर नियुक्त पुलिसकर्मी अपनी-अपनी क्षेत्र के गांवों में पैनी निगाह रखें। बीट बुक को संभ्रांत व्यक्तियों के महत्वपूर्ण मोबाइल नंबरों से दुरुस्त रखें। आईजी ने कहा कि चौकीदार पुलिस परिवार का अभिन्न अंग हैं। आईजी ने कहा कि सभी बीट कर्मचारियों के मोबाइल पर बीट प्रहरी मोबाइल ऐप होना चाहिए। बदलते समय के साथ उसे अपडेट रखें। सैनिक सम्मेलन के बाद चौकीदारों से बात की सैनिक सम्मेलन के बाद मौके पर मौजूद थाना क्षेत्र के समस्त चौकीदारों से आईजी ने बातचीत की। चौकीदारों को पुलिस परिवार का अभिन्न अंग बताते हुए अपने कर्तव्यों को निष्ठा एवं लगन के साथ करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही पंचायत चुनाव में तैयारी बनाए र...