बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी : छात्रा ने हॉस्टल में की सुसाइड, वजह तलाश रही पुलिस..
समरनीति न्यूज, लखनऊ : विश्वविद्यालय हाॅस्टल में एक छात्रा ने सुसाइड कर ली। छात्रा ने रात में अपने परिवार से बात भी की थी। इसके बाद उसका शव फांसी पर लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पूरा मामला बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी के समता हास्टल से जुड़ा है।
समता गर्ल्स हास्टल का है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के समता गर्ल्स हॉस्टल में बीटेक इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन की छात्रा सृष्टि (24) ने बीती रात फांसी लगाकर जान दे दी। आज पड़ोसी छात्राओं को जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी गई। गोरखपुर की रहने वाली छात्रा की बुधवार रात 11:30 बजे अपने परिवार के लोगों से बात हुई थी। उन्होंने आज फिर छात्रा को फोन किया। मगर कोई जवाब नहीं आया। फिर हास्टल वार्डन को काल की। तब सभी...