Saturday, September 12सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: bribe

लखनऊ: LDA में हड़कंप, साढ़े 7 लाख रिश्वत लेते सुपरवाइजर गिरफ्तार, जेई भी..

लखनऊ: LDA में हड़कंप, साढ़े 7 लाख रिश्वत लेते सुपरवाइजर गिरफ्तार, जेई भी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) में भ्रष्टाचार पर विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई हुई है। शनिवार को लखनऊ विजिलेंस टीम ने एलडीए के सुपरवाइजर चंद्र प्रकाश को 7.5 लाख रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि सुपरवाइजर चंद्र प्रकाश से पूछताछ में एलडीए के एक जेई की रिश्वतखोरी में संलिप्तता भी सामने आई है। साढ़े 7 लाख रुपए रिश्वत लेने का आरोप कार्रवाई में स्मारक से जुड़े सुपरवाइजर अश्विनी को भी गिरफ्तार किए जाने की जानकारी मिल रही है। तीनों से विजिलेंस टीम पूछताछ में जुटी है। आरोप है कि रिश्वत की रकम लेने के बाद सुपरवाइजर चंद्र प्रकाश ने फोन कर एलडीए के जेई दिनेश वर्मा को भी बुलाया। ये भी पढ़ें: यूपी में 41 वरिष्ठ PCS अफसरों के तबादले-कानपुर की ADM बनीं बिंदु लता बताया जा रहा है कि विजिलेंस ने उसे भी पकड़ा है। बताते हैं कि जेई की भूमिका की भी जांच हो ...
यूपी: रिश्वत लेती महिला इंस्पेक्टर व सिपाही गिरफ्तार-एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ पकड़ा

यूपी: रिश्वत लेती महिला इंस्पेक्टर व सिपाही गिरफ्तार-एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ पकड़ा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में एक महिला इंस्पेक्टर और सिपाही को एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। दोनों मुकदमे से नाम निकलाने के लिए 10 हजार रुपए रिश्वत ले रही थीं। जानकारी के अनुसार, वाराणसी में महिला थाना कोतवाली की प्रभारी निरीक्षक सुमित्रा देवी व सिपाही अर्चना को एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते पकड़ा। मुकदमे से नाम निकालने को मांग रहे थे 42 हजार एक मुकदमे में आरोपियों का नाम निकालने के बदले महिला इंस्पेक्टर सुमित्रा देवी ने 42 हजार रुपए रिश्वत मांगी। इसकी शिकायत पर एंटी करप्शन टीम ने योजना बनाकर यह कार्रवाई की। ये भी पढ़ें: UP : सिपाही ने दुष्‍कर्म कर अश्लील वीडियो बना युवती को किया ब्‍लैकमेल, महिला पुलिस कर्मियों समेत 7 लाइन हाजिर यह शिकायत भदोही जिले के सिविल लाइन क्षेत्र के जलालपुर की मेराज की ओर से की गई थी। महिला इंस्पेक्टर और महिला सिपाही अर्चना को रिश्व...
यूपी: महिला PCS अफसर रिश्वत लेते गिरफ्तार-लखनऊ विजिलेंस टीम ने..

यूपी: महिला PCS अफसर रिश्वत लेते गिरफ्तार-लखनऊ विजिलेंस टीम ने..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में एक महिला पीसीएस अधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। लखनऊ की विजिलेंस टीम ने यह कार्रवाई की है। पकड़ी गई महिला जिला पंचायत राज अधिकारी हैं। मामला यूपी के मथुरा का है। कार्रवाई से सरकार विभागों में हड़कंप मच गया। जिला पंचायतराज अधिकारी हैं किरण वहीं पुलिस और विजिलेंस की टीम कार्रवाई में जुटी हैं। जानकारी के अनुसार, मथुरा की जिला पंचायत राज अधिकारी पीसीएस किरण चौधरी को लखनऊ की विजिलेंस टीम ने रिश्वत लेते रंगे गिरफ्तार किया। विजिलेंस टीम ने अधिकारी को घर से गिरफ्तार किया। वहीं कार्यालय से कुछ फाइलों को जब्त किया है। लखनऊ की विजिलेंस टीम ने पकड़ा बताया जा रहा है कि महिला अधिकारी किरण चौधरी को इन्द्रप्रस्थ कॉलोनी स्थित आवास से पकड़ा गया है। शिकायतकर्ता से महिला अधिकारी ने 70 हजार रुपए की ये भी पढ़ें: UP: भाजपा कार्यालय पर पथराव, PMModi क...
Mahoba : किसान से रिश्वत लेते लेखपाल गिरफ्तार, एंटी करप्शन के जाल में फंसा ऐसे..

Mahoba : किसान से रिश्वत लेते लेखपाल गिरफ्तार, एंटी करप्शन के जाल में फंसा ऐसे..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, महोबा
  समरनीति न्यूज, महोबा : महोबा जिले में भ्रष्टाचार निवारण संगठन इकाई बांदा की टीम ने एक लेखपाल को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। मामला महोबा जिले के कस्बा कुलपहाड़ का है। आरोपी लेखपाल को थाना कबरई ले जाया गया। वहां भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत लेखपाल के खिलाफ मुकदमा लिखा गया है। जानकारी के अनुसार तहसील कुलपहाड़ के सतारी गांव के किसान सुरेंद्र सिंह सेंगर का जमीनी विवाद चलता है। पैमाइश को किसान से लिए 10 हजार वह जमीन की पैमाइश कराने को कई महीनों से लेखपाल के चक्कर काट रहे हैं। 3 दिन पहले लेखपाल ने भूमि पैमाइश के नाम पर किसान से 10 हजार रुपए रिश्वत मांगी। किसान ने भ्रष्टाचार निवारण संगठन लखनऊ को इस मामले की शिकायत की। आज मंगलवार को एंटी करप्शन टीम (बांदा) के प्रभारी राजेश सिंह यादव, एसआई ओमप्रकाश और सनोज यादव कुलपहाड़ पहुंचे। https://samarneetinews.com/case-filed-agains...