Sunday, September 13सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: breakingnews

UP : पीलीभीत में CMYogi, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई सर्वेक्षण

UP : पीलीभीत में CMYogi, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई सर्वेक्षण

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज पीलीभीत के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने पहुंचे। सीएम योगी ने वहां बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। जिले के खकरा व ककरहा नदियों के बाढ़ प्रभावित इलाकों के ऊपर सीएम योगी का हेलीकाप्टर काफी देर तक उड़ता रहा। इस अवसर पर उनके साथ जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद रहे। बाढ़ पीड़ितों को भरपूर मदद का दिलाया भरोसा मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से भी हालात की जानकारी ली। साथ ही बचाव के त्वरित उपायों और हर तरह की मदद के लिए निर्देश दिए। पीलीभीत के बाद सीएम योगी हेलीकाप्टर से पूरनपुर के चंदिया हजारा क्षेत्र भी गए। वहां बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लोगों से मुलाकात की। सीएम योगी के साथ केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद, जिले के प्रभारी बलदेव सिंह औलख, संजय गंगवार आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : Lucknow : सीएम योगी ने आज चित्रकू...
UP : पुलिस चौकी की छत पर सांड, फिर ऐसे उतरा..Video Viral

UP : पुलिस चौकी की छत पर सांड, फिर ऐसे उतरा..Video Viral

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीत न्यूज, लखनऊ : रायबरेली जिले की सलोन कोतवाली में सूची पुलिस चौकी पर आज बुधवार को एक अजीबो-गरीब घटना हो गई। एक छुट्टा सांड पुलिस चौकी की छत पर जा चढ़ा। हैरान-परेशान पुलिस कर्मी सांड को नीचे उतारने में जुटे रहे। किसी तरह चौकी की छत से हटाया तो सांड पास में ग्राम प्रधान की छत के रास्ते टीन पर कूद पड़ा। इससे सांड को चोटें भी आईं। रायबरेली जिले की सूची पुलिस चौकी का मामला घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। कोतवाली प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि चौकी के ठीक बगल में एक मकान बन रहा है। उसमें सीढ़ियां भी बनी हुई हैं। दरवाजा न होने की वजह से आज सांड सीढ़ियों से होकर पुलिस चौकी की छत पर चढ़ गया। पुलिस ने उसे उतारने की कोशिश शुरू की। इसपर सांड चौकी से सटे ग्राम प्रधान जमुरवा बुजुर्ग के मकान की टीन पर कूद पड़ा। ये भी पढ़ें : कैबिनेट बैठकः ‘सांड की आंख’ टैक्स फ्री...
Banda : बहन के घर जा रहे भाई की हादसे में मौत, पोल से टकराई बाइक

Banda : बहन के घर जा रहे भाई की हादसे में मौत, पोल से टकराई बाइक

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में एक दर्दनाक हादसे में युवक की मौत हो गई। युवक बाइक से अपनी बहन के घर निमंत्रण में शामिल होने जा रहा था। खबर से पूरे परिवार में कोहराम मच गया। बिसंडा थाना क्षेत्र के ओरन गांव के मजरा तिनकापुरवा के राम विलास (18) शाम को बाइक से बहन उषा के घर रमईपुर जा रहे थे। हादसे से परिवार में मातम छाया वहां उन्हें निमंत्रण में शामिल होना था। बताते हैं कि रास्ते में तेज रफ्तार में शाहपुर के पास अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से जा टकराई। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के चचेरे भाई धीरेंद्र का कहना है कि मृतक 5 भाइयों में तीसरे नंबर का था। हादसे से पूरे परिवार में मातम छा गया है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर, पुलस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ये भी पढ़ें : UP : बांदा में युवती ने बहाने से जीजा से पुल पर रुकवाई बाइक, फिर नदी में लगा दी छलांग, मौत &n...
UP : महोबा में दर्दनाक हादसा, 4 जिंदा जले-दो गंभीर, बाइकों की तेज टक्कर से लगी आग

UP : महोबा में दर्दनाक हादसा, 4 जिंदा जले-दो गंभीर, बाइकों की तेज टक्कर से लगी आग

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, महोबा
समरनीति न्यूज, महोबा : उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में आज मंगलवार दोपहर एक भीषण हादसा हो गया। दो बाइकों की तेज रफ्तार में आमने-सामने टक्कर हो गई। इससे बाइकों में आग लग गई। एक महिला, पुरुष व दो बच्चों की जिंदा जलकर मौत हो गई। वहीं दो की हालत इलाज के दौरान गंभीर है। एसपी महोबा अपर्णा गुप्ता भी घायलों का हाल जानने जिला अस्पताल पहुंचीं। एक महिला और बच्चे की हालत गंभीर जानकारी के अनुसार यह सड़क हादसा महोबा के श्रीनगर थाना क्षेत्र में बेलाताल-कुलपहाड़ लिंक रोड पर चितइयन गांव के पास हुआ है। बताते हैं कि एक बाइक पर एक परिवार के एक महिला और एक पुरुष और 8 साल के दो बच्चे सवार थे। https://samarneetinews.com/lucknow-cmyogi-met-the-mlas-of-chitrakootdham-division-today/ वहीं दूसरी बाइक पर दो लोग सवार थे। टक्कर इतनी तेज थी कि एक बाइक की शायद पेट्रोल टंकी फट गई। इसके बाद दोनों बाइकों में भयंकर...
UP : बांदा में पुलिस उप निरीक्षक का निधन, अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि

UP : बांदा में पुलिस उप निरीक्षक का निधन, अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में उप निरीक्षक संतोष भारती का बीमारी के कारण निधन हो गया। उनके निधन से महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। आज पुलिस लाइन में शोक परेड हुई। दिवंगत पुलिस कर्मी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। पुलिस उपमहानिरीक्षक आरके सिंह, पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उनके परिजन भी मौजूद रहे। शोक सलामी देकर दी विदाई अधिकारियों ने शोकाकुल परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाते हुए सांत्वना दी। साथ ही ढांढस भी बंधाया। बताया जाता है कि बांदा जिले में तैनात उपनिरीक्षक संतोष भारती प्रयागराज के सरायइनायत क्षेत्र के ग्राम तिवारीपुर के मूलनिवासी थे। 2023 में बांदा के थाना बदौसा में नियुक्ति के दौरान हेड मुहर्रिर थे। फिर उनका प्रमोशन हो गया था। इसी बीच उन्हें न्यूरो के इलाज के लिए लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती होना पड़ा। वह बदौसा थाना माल...
बांदा में महिला समेत दो ने लगाई फांसी, कुएं में गिरकर गई मासूम की जान

बांदा में महिला समेत दो ने लगाई फांसी, कुएं में गिरकर गई मासूम की जान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में अलग घटनाओं में दो लोगों ने फांसी लगा ली। वहीं एक मासूम की कुएं में गिरकर जान चली गई। पुलिस ने दो शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि विवाहिता की सुसाइड के मामले की जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार हमीरपुर के भरुवा सुमेरपुर के रहने वाले श्यामजी शिवहरे की पत्नी सुभांसी (23) इन दिनों में अपने मायके में रहती थीं। बांदा के बिसंडा में मायका, हमीरपुर ससुराल उनका मायका बांदा जिले के बिसंडा थाना क्षेत्र के सिंहपुर माफी गांव में है। रविवार देर शाम उन्होंने मायके में फांसी लगा ली। शाम को जब उनके भाई शुभम घर पहुंचे तो बहन को लटकते देखा। परिवार में कोहराम मच गया। https://samarneetinews.com/one-and-half-lakh-rupees-were-stolen-from-girls-bank-account-in-banda/ शुभम का कहना है कि सुभांसी की शादी डेढ़ साल पहले हुई थी। दहेज के लिए ससुराल ...
UP : प्रेमी ने दोस्त संग प्रेमिका से किया गैंगरेप, शादी के बाद पति को भेजा अश्लील वीडियो, हंगामा

UP : प्रेमी ने दोस्त संग प्रेमिका से किया गैंगरेप, शादी के बाद पति को भेजा अश्लील वीडियो, हंगामा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। शादी से पहले प्रेमी ने प्रेमिका से दोस्त के साथ मिलकर गैंगरेप किया। उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। वीडियो से प्रेमिका को ब्लैकमेल करता रहा। बाद में प्रेमिका की शादी हो गई।  वह पति के साथ खुशी-खुशी रहने लगी। तब प्रेमी ने महिला का अश्लील वीडियो उसके पति को भेज दिया। इससे परिवार में बवंडर मच गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। दोनों मुख्य आरोपी लड़कों को गिरफ्तार कर लिया है। शादी के 1 साल बाद पति को भेजा अश्लील Video जानकारी के अनुसार यूपी के कौशांबी जिले में एक युवक की घिनौनी करतूत सामने आई है। युवक ने अपने दोस्त के साथ मिलकर प्रेमिका से गैंगरेप किया। घटना का अश्लील वीडियो भी बना लिया। वीडियो से उसे ब्लैकमेल करता रहा। प्रेमिका के पिता ने उसकी शादी मध्य प्रदेश में कर दी। शा...
झांसी में बेटे ने की पिता की हत्या, 20 घंटे रहा शव के साथ, पढ़ें चौंकाने वाली खबर

झांसी में बेटे ने की पिता की हत्या, 20 घंटे रहा शव के साथ, पढ़ें चौंकाने वाली खबर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, झाँसी, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, लखनऊ : झांसी शहर कोतवाली क्षेत्र के छनियापुरा मोहल्ले में एक व्यक्ति की उसी के बेटे ने हत्या कर दी। हत्यारोपी बेटा 20 घंटे तक पिता के शव के साथ रहा। लोगों को तब जानकारी हुई जब देर शाम शक होने पर घर का दरवाजा खुलवाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। नशेबाज है आरोपी बेटा आशीष जानकारी के अनुसार शहर के छनियापुरा मोहल्ले के गोपाल (55) अपने पत्नी और बेटे के साथ घर में रहते थे। बेटा 25 साल का आशीष नशेबाज है। बताते हैं कि उसने पिता के साथ खुद को https://samarneetinews.com/banda-made-jija-stop-bike-on-bridge-on-pretext-then-jumped-into-river-death/ कमरे में बंद कर लिया था। देर शाम मोहल्ले के लोगों ने खुलवाया तो कमरा खोला। कमरे में गोपाल का शव पड़ा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसपी ...
यूपी में दर्दनाक घटना, तालाब में डूबे 5 बच्चे-4 बालिकाओं की मौत

यूपी में दर्दनाक घटना, तालाब में डूबे 5 बच्चे-4 बालिकाओं की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीत न्यूज, लखनऊ : आगरा के खंदौली में आज रविवार सुबह यमुना एक्सप्रेस-वे इंटरचेंज पर बने तालाब में खेलने गए 5 बच्चे डूब गए। इनमें चार बालिकाओं की मौत हो गई। वहीं एक को सुरक्षित बचा लिया गया। सभी मृतक बच्चों की उम्र 12 वर्ष के आसपास है। बच्चों के नाम हिना, मुन्नी, चांदनी और मुनिया बताए जा रहे हैं। पुलिस और गोताखोरों ने बाहर निकाला यमुना एक्सप्रेस-वे इंटरचेंज पर बारिश के पानी को बहाने के लिए इकट्ठा करने को तालाब बनाया गया है। बताते हैं कि आज रविवार सुबह लगभग 8 बजे सड़क किनारे झुग्गियों के लगभग 8-10 बच्चे वहां खेलने पहुंचे। बच्चे खेल-खेल में गहरे https://samarneetinews.com/red-alert-of-heavy-rain-in-these-districts-good-rain-from-east-to-west-in-up/ पानी में उतर गए। वहां मौजूद कुछ महिलाओं ने बच्चों को बाहर निकालने का प्रयास किया। लेकिन सफल नहीं हुईं। बताते हैं कि महिला भी डूबने ल...