Sunday, November 1सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: bjp

योगी और केशव के बीच फिर दिखा 36 का आंकड़ा!

योगी और केशव के बीच फिर दिखा 36 का आंकड़ा!

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
मनोज सिंह शुमाली, लखनऊ : उत्तर प्रदेश भाजपा में सियासी हलचल फिलहाल थमती नजर नहीं आ रही है। एक बार फिर सीएम योगी और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बीच 36 का आंकड़ा दिखाई दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में गुरुवार को भाजपा की बैठक थी। यह बैठक सीएम योगी ने बुलाई थी। इसमें यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या शामिल नहीं हुए। जबकि वह कुछ दूर पर स्थित अपने सरकार आवास में मौजूद रहे। इतना ही नहीं इस दौरान केशव कई पूर्व और वर्तमान मंत्रियों से मुलाकात करते रहे। ऐसे में सियासी गलियारों में अटकलें और तेज हो गई हैं। चुनाव परिणामों से दूरियां बरकरार दरअसल, आजकल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंडलवार पार्टी और सहयोगी दलों के जनप्रतिनिधियों से मिल रहे हैं। सीएम लोकसभा चुनाव में हुई करारी हार की समीक्षा में लगे हैं। गुरुवार को मुख्यमंत्री ने मेरठ-प्रयागराज मंडल के नेताओं की बैठक बुलाई...
भाजपा : दिल्ली पहुंचेंगे CMYogi, दोनों डिप्टी सीएम भी-मगर अलग से..

भाजपा : दिल्ली पहुंचेंगे CMYogi, दोनों डिप्टी सीएम भी-मगर अलग से..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
मनोज सिंह शुमाली, लखनऊ : आज शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिल्ली पहुंचेंगे। सीएम योगी को शनिवार को दिल्ली में आयोजित नीति आयोग के गवर्निंग काउंसिल में हिस्सा लेना है। इस बैठक में यूपी के दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक को भी पहुंचना है, लेकिन वे दोनों अलग से जाएंगे। इस दौरान अटकलें लगाई जा रही हैं कि मुख्यमंत्री योगी की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात हो सकती है। ये भी पढ़ें : क्या यूपी बीजेपी में होने वाला है कुछ बड़ा..? दिल्ली में जेपी नड्डा और केशव प्रसाद मौर्या की मुलाकात.....
बांदा पहुंचे जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, इस कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा..

बांदा पहुंचे जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, इस कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : तय कार्यक्रम के तहत प्रदेश के जलशक्ति विभाग के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह आज बांदा पहुंचे। यहां राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने उनका स्वागत किया। कैबिनेट मंत्री ने सभी से हालचाल लिया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष संजय सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष लवलेश सिंह समेत बड़ी संख्या में पार्टी नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। पौध वितरण कार्यक्रम में होंगे शामिल बताते चलें कि शनिवार 20 जुलाई को वृक्षारोपण जन अभियान के अवसर पर बांदा में पौधरोपण कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों समेत अन्य को पौध वितरण होगा। ये भी पढ़ें : UP : बीजेपी की उठा-पटक में क्या संघ निकालेगा रास्ता?  https://samarneetinews.com/will-rss-find-way-out-of-bjps-turmoil-up/   &nb...
UP : बीजेपी की उठा-पटक में क्या संघ निकालेगा रास्ता?

UP : बीजेपी की उठा-पटक में क्या संघ निकालेगा रास्ता?

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
मनोज सिंह शुमाली, लखनऊ : भाजपा प्रदेश कार्य समिति की बैठक के बाद अचानक यूपी में बदलाव की अटकलें तेज हो गई हैं। ऐसे में हालात की गंभीरता को देखते हुए आरएसएस भी सक्रिय गया है। खबर आ रही है कि जल्द ही राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS), बीजेपी संगठन और सरकार के बीच एक बैठक अहम बैठक यूपी में होने वाली है। पहले यह बैठक आज ही कल में होने वाली थी। फिलहाल कुछ दिन के लिए टल गई है। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के बाद कयासबाजी इसमें तमाम बिंदुओं पर चर्चाएं होंगी और ये बेहद खास होंगी। कुल मिलाकर अब संघ यूपी से दिल्ली तक बीजेपी के दिग्गजों के बीच मची उठा-पटक को रोकने की भूमिका में है। कौन हटेगा और कौन बनेगा को लेकर भी राय बनेगी। बताते चलें कि उत्तर प्रदेश कार्यसमिति की बैठक हाल में लखनऊ में हुई थी। उसके ठीक बाद यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मु...
अखिलेश यादव का ‘मानसून आफर, सौ लाओ सरकार बनाओ’, बीजेपी में हलचल

अखिलेश यादव का ‘मानसून आफर, सौ लाओ सरकार बनाओ’, बीजेपी में हलचल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
मनोज सिंह शुमाली, लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजनीति में इस समय माहौल बेहद गरम है। बीजेपी में बड़े बदलाव को लेकर कयासबाजी और अटकलें लगाई जा रही हैं। वहीं विपक्ष भी कोई मौका नहीं चूक रहा है। ऐसे में पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा मुखिया अखिलेश यादव ने आज गुरुवार को इशारों-इशारों में बड़ी बात कह डाली है। सपा मुखिया ने X एकाउंट पर लिखी यह बात.. अखिलेश यादव ने अपने एक्स एकाउंट पर लिखा है कि 'मानसून आफर': सौ लाओ, सरकार बनाओ!' राजनीतिक गलियारों में खूब चर्चा है।  इसे लेकर अब नई अटकलें शुरू हो गई हैं। अखिलेश यादव ने यह बात क्यों और किसके लिए लिखी है, यह सभी समझ रहे हैं। साफ है कि अखिलेश यादव ने यह बात यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के लिए लिखी है। ऐसा नहीं है कि सपा मुखिया ने यह बात पहली बार कही है। इससे पहले भी उन्होंने यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के लिए खुले मंच से यही बात ...
CMYogi की बुलाई मंत्रियों की बैठक, उप-चुनाव क्षेत्र में रात्रि विश्राम के निर्देश

CMYogi की बुलाई मंत्रियों की बैठक, उप-चुनाव क्षेत्र में रात्रि विश्राम के निर्देश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
मनोज सिंह शुमाली, लखनऊ : यूपी की सियासत इस समय काफी गरमाई हुई है। एक ओर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से दिल्ली में यूपी के डिप्टी सीएम की मीटिंग को लेकर सियासी गलियारे में चर्चा छिड़ी है। वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज कुछ मंत्रियों की बैठक बुलाई। बैठक के बाद कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बताया कि विकास परियोजनाओं, बाढ़ की स्थिति आदि विषयों पर चर्चा हुई। सभी मंत्रियों को विधानसभावार सौंपी गई जिम्मेदारी कहा कि उप चुनाव में सभी 10 सीटें जीतनी हैं, इसलिए विधानसभा उपचुनाव को लेकर भी चर्चा की गई। प्रभारी मंत्रियों को संबंधित विधानसभा क्षेत्र में दो रात्रि विश्राम के निर्देश दिए। साथ ही कार्यकर्ताओं से बातचीत करने और सबसे ज्यादा बूथों पर जोर देने को कहा। इन मंत्रियों को अलग-अलग विधान सभाओं का प्रभारी बनाते हुए जिम्मेदारी सौंपी गई है। बताते चल...
क्या यूपी बीजेपी में होने वाला है कुछ बड़ा..? दिल्ली में जेपी नड्डा और केशव प्रसाद मौर्या की मुलाकात..

क्या यूपी बीजेपी में होने वाला है कुछ बड़ा..? दिल्ली में जेपी नड्डा और केशव प्रसाद मौर्या की मुलाकात..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
मनोज सिंह शुमाली, लखनऊ : क्या यूपी बीजेपी में अब कुछ बड़ा बदलाव होने वाला है..? यह सवाल दिल्ली से लेकर लखनऊ और उत्तर प्रदेश के सियासी गलियारों में खूब उठ रहा है। इसकी वजह मंगलवार शाम को हुई दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या की मीटिंग है। बताते हैं कि दोनों नेताओं के बीच 1 घंटे तक बंद कमरे में बातचीत हुई। इसके बाद रात 10 बजे करीब नड्डा ने यूपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी से भी मुलाकात की। डिप्टी सीएम से एक घंटे बंद कमरे में मुलाकात इन मुलाकातों के बाद दिल्ली से लेकर लखनऊ तक सियासी हलचल मच गई। माना जा रहा है कि यूपी बीजेपी में बड़ा बदलाव होने वाला है। यह बदलाव संगठात्मक भी हो सकता है और सरकार में भी। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उप मुख्यमंत्री मौर्य और प्रदेश अध्यक्ष चौधरी को मुलाकात के लिए दिल्ली बुलाया था। 1 घंटे तक केशव प्रसाद म...
BJP कार्यसमिति : CMYogi बोले, ‘2027 में हम और मजबूती से आ रहे..’

BJP कार्यसमिति : CMYogi बोले, ‘2027 में हम और मजबूती से आ रहे..’

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
सुभाष शुक्ला, लखनऊ : राजधानी लखनऊ में आज बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक संपन्न हुई। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य मौजूद रहे। लोकसभा चुनाव के बाद कार्यसमिति की इस पहली बैठक में सीएम योगी ने सभी का अभिनंदन करते हुए संबोधन शुरु किया। कहा, बैकफुट पर जाने की जरूरत नहीं कहा कि लोकसभा चुनाव के परिणामों के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं को बैकफुट पर आने की जरूरत नहीं। कहा कि कभी-कभी वोटों की शिफ्टिंग और अति आत्मविश्वास कि हम तो जीत ही रहे हैं। इसका खामियाजा उठाना पड़ा है। ये भी पढ़ें : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप को गोली मारी गई, मारा गया हमलावर  सीएम योगी ने कहा कि हम 2027 में दोबारा और मजबूती से वापस आ रहे हैं। कहा कि बीजेपी 2027 में और बड़ी जीत हासिल करेगी। कहा कि पहल...
Lucknow : भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुरू, CMYogi पहुंचे, नड्डा भी होंगे शामिल

Lucknow : भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुरू, CMYogi पहुंचे, नड्डा भी होंगे शामिल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज राजधानी के डॉ. राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय के अंबेडकर सभागार में शुरू हो चुकी है। इस एक दिवसीय बैठक में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंच चुके हैं। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, दोनों डिप्टी सीएम और पार्टी के अन्य नेता मौजूद हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा भी होंगे शामिल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी इसमें शामिल होंगे। बताते हैं कि यह बैठक काफी खास है। इसमें राजनैतिक प्रस्ताव पारित होंगे। साथ ही 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए रोडमैप तैयार होगा। संगठन के कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तैयार होगी। इस बैठक में प्रदेश के लगभग सभी नेता मौजूद हैं। ये भी पढ़ें : यूपी में बड़े झटके के बाद भाजपा नई रणनीति बनाने में जुटी, प्रदेश कार्यसमिति की बैठक..        ...
भाजपा विधायक के बयान से यूपी में सियासी भूचाल, कहा-केंद्र ले यूपी में बड़ा फैसला तभी 2027 में सरकार

भाजपा विधायक के बयान से यूपी में सियासी भूचाल, कहा-केंद्र ले यूपी में बड़ा फैसला तभी 2027 में सरकार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
मनोज सिंह शुमाली, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में बदलापुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक रमेशचंद्र मिश्रा के एक वीडियो से यूपी की राजनीति में सियासी भूचाल आ गया है। दरअसल, भाजपा विधायक ने एक वीडियो संदेश जारी करते हुए कहा है कि यूपी में पार्टी (बीजेपी) की हालत बहुत खराब है। बीजेपी विधायक रमेश मिश्रा का कहना है कि बीजेपी के कोर वोटर, नेता और सभी चाहते हैं कि केंद्र सरकार उत्तर प्रदेश में बड़े फैसले लें और बड़े बदलाव करे। विधायक ने वीडियो में कहीं ये बातें.. तभी यूपी में 2027 में भाजपा सरकार दोबारा बन सकती है। विधायक श्री मिश्रा ने यह भी कहा है कि सपा ने जो पीडीए का भ्रम फैलाया है, उससे भाजपा की हालत खराब हुई है। हालांकि, विधायक का यह वीडियो 4-5 दिन पुराना बताया जा रहा है। बताते चलें कि लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा का (खबर पढ़ना जारी रखें..)  https://samarneetinews.com/up-3-reasons-for-bjp...