Monday, August 3सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: banda

बांदा के भागवत प्रसाद मेमोरियल स्कूल में समर कैंप, नन्हे-मुन्नों ने खूब की मस्ती, देखें फोटोज..

बांदा के भागवत प्रसाद मेमोरियल स्कूल में समर कैंप, नन्हे-मुन्नों ने खूब की मस्ती, देखें फोटोज..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के भागवत प्रसाद मेमोरियल एकेडमी में नन्हे-मुन्नों ने समर कैंप में जमकर मस्ती की। पानी में छई-छप्पा-छई की, तो झूलों का मजा लेते हुए कैरम और दूसरे इंडोर गेम्स भी खेले। दरअसल, 13 मई से शुरू हुए इस पांच दिन के समरकैंप में बच्चों ने जमकर मजे लूटे। समर कैंप से बच्चों को योगा, पपेट-शो, कहानियां और नैतिक शिक्षा भी दी गईं। 5 दिन कैंप में बच्चों ने खूब की मस्ती फिर कैंप के दूसरे दिन मेडिटेशन, फैशन शो, फिंगरपेंटिंग, क्रिकेट जैसे खेल खिलाए गए। इसके बाद तीसरे दिन डांस योगा एवं पूल पार्टी की मस्ती कराई। चौथे दिन मेडिटेशन, डांस, पूल पार्टी, सूर्य नमस्कार, पेंटिंग, आर्ट एंड क्राफ्ट और फ्रॉग रेस का आयोजन कराया गया। सभी इवेंट्स का मूल उद्देश्य बच्चों में चतुर्मुखी प्रतिभा को निखारना था। साथ ही उनमें मिल-जुलकर काम करने की प्रेरणा को जगाना भी। ये भी पढ़ें : बां...
बांदा में मायावती, PMModi पर कसा यह तंज..

बांदा में मायावती, PMModi पर कसा यह तंज..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बसपा सुप्रीमो मायावती ने आज बांदा पहुंची। यहां अतर्रा कस्बे में स्थित हिंदू कालेज मैदान में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला। मायावती ने कहा कि भाजपा सरकार नौकरियों में आरक्षण का कोटा अभी तक नहीं भर पाई हैं। अतर्रा में चुनावी जनसभा को किया संबोधित साथ ही यह भी कहा कि अखिलेश यादव दलित, पिछड़ों के खिलाफ हैं। मायावती ने पीएम मोदी पर तंज कसा। कहा कि वह सिर्फ पूंजीपतियों को ही मालामाल कर रहे हैं। ये भी पढ़ें : ये हैं बांदा CBSE टाॅपर, डाॅक्टर दंपती की बेटी समेत.. उनको गरीबों की कोई चिंता नहीं है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि गरीबों को मुफ्त अनाज देकर नमक का हवाला देते हुए वोट देने का दबाव बनाया जा रहा है। भाजपा अब गरीबों को नमक का हवाला दे रही है। मायावती ने कांग्रेस और सपा पर भी हमला बोला। साथ ही बसपा...
Welcome in Banda : फल-फ्रूट की टोकरी से पैरामिलिट्री फोर्स-पंजाब पुलिस का स्वागत

Welcome in Banda : फल-फ्रूट की टोकरी से पैरामिलिट्री फोर्स-पंजाब पुलिस का स्वागत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण में आने वाली 20 मई को बांदा की दोनों लोकसभा सीटों पर चुनाव है। बांदा-चित्रकूट और बांदा-हमीरपुर लोकसभा सीटों पर सकुशल चुनाव संपन्न कराने अर्धसैनिक बल के जवान और पंजाब पुलिस यहां आई हैं। बांदा पुलिस ने बाहर से आए पैरामिलेट्री फोर्स के जवानों और अधिकारियों का स्वागत किया। उन्हें फलों और ड्राई फ्रूट की टोकरियां तथा मिठाई भेंट की गईं। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देशों पर सीओ सिटी राजीव प्रताप सिंह, कोतवाली प्रभारी अनूप दुबे समेत सभी सीओ और थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्र में वेलकम किया। बताते हैं कि चुनाव कराने के लिए CISF, SSB, ITBP व पंजाब पुलिस के जवान बांदा आए हैं। ये भी पढ़ें : ये हैं बांदा CBSE टाॅपर, डाॅक्टर दंपती की बेटी समेत.. ये भी पढ़ें : जालौन में 5 दोस्तों की डूबकर मौत, पिकनिक मनाते समय..   ...
Banda : श्री रविशंकर का 69वां अवतरण दिवस धूमधाम से मना

Banda : श्री रविशंकर का 69वां अवतरण दिवस धूमधाम से मना

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : देश-दुनिया को मानवता-प्रेम, करुणा और शांति का संदेश देने वाले आर्ट ऑफ लिविंग के प्रणेता श्री रविशंकर का 69वां अवतरण दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर वृद्धाश्रम में फलों का वितरण किया गया। फिर हार्पर क्लब बांदा में गुरू पूजा, भजन संध्या हुई। कानपुर से आईं भजन गायिका श्रीमती कविता तिवारी, श्रीमती मानसी मिश्रा, श्रीमती प्रियंका भारद्वाज, सुश्री प्रवी यादव ने भजन प्रस्तुति दी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : बांदा में धूमधाम से मनी झूलेलाल जयंती, शहर में निकली शोभा यात्रा  https://samarneetinews.com/jhulelal-jayanti-celebrated-with-great-pomp-in-banda/...
आज बांदा में CM Yogi, यह है पूरा कार्यक्रम..

आज बांदा में CM Yogi, यह है पूरा कार्यक्रम..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज 13 मई को बांदा आ रहे हैं। उनका पूरा कार्यक्रम आ चुका है। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था बेहद चुस्त कर दी गई है। सीएम योगी बांदा के अतर्रा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम के अनुसार सीएम योगी रायबरेली से हेलीकाप्टर से बांदा के अतर्रा स्थित हिंदू इंटर कालेज मैदान पहुंचेंगे। कार्यक्रम के अनुसार सीएम का हेलीकाप्टर 1:35 बजे दोपहर हिंदू इंटर कालेज में बने हेलीपैड पर उतरेगा। वहां 1:45 से 2:15 बजे तक सीएम योगी हिंदू कालेज मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। लगभग 30 मिनट जनसभा संबोधित करने के बाद हेलीकाप्टर से वाराणसी के लिए रवाना हो जाएंगे। बताते चलें कि मुख्यमंत्री योगी को जेड प्लस सुरक्षा प्राप्त है। ऐसे में उनकी सुरक्षा को लेकर 24 घंटे पहले ही व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त कर दी गई हैं। ये भी पढ़ें :...
Banda : मंदिर में चोरी के आरोप से आहत व्यक्ति, मौत को लगाया गले

Banda : मंदिर में चोरी के आरोप से आहत व्यक्ति, मौत को लगाया गले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : मंदिर में चोरी के आरोपों से आहत व्यक्ति ने मौत को गले लगा लिया। परिवार में कोहराम मचा है। वहीं लोग घटना से स्तब्ध हैं। घटना आज बुधवार की है। युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। उधर, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार नरैनी क्षेत्र के पनगरा गांव शिवपुर के सुरेश (35) पर गांव के दो लोगों ने मंदिर में कीर्तन का सामान चोरी करने का आरोप लगाया। 25 अप्रैल को हुई थी घटना बताते हैं कि उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करा दी। बताते हैं कि मंदिर से 25 अप्रैल को घंटा, हारमोनियम और अन्य सामान चोरी हुआ था। एफआईआर के बाद पुलिस ने 4 मई को उन्हें थाने बुलाकर पूछताछ की थी। थाने से वह घर लौट गए। परिवार वालों का कहना है कि रात में खाना नहीं खाया। ये भी पढ़ें : बांदा में युवक ने बाथरूम में..तो महिला ने घर से बाहर जाकर खाया जहर, दोनों की मौत 5 मई की सुबह ...
बांदा के बेटे VC डा. विजय की उपलब्धि ने बढ़ाया बुंदेलियों का सम्मान

बांदा के बेटे VC डा. विजय की उपलब्धि ने बढ़ाया बुंदेलियों का सम्मान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के रहने वाले और सयाजीराव यूनिवर्सिटी बड़ौदा (MSU) के उप कुलपति डा. विजय श्रीवास्तव की उपलब्धि ने बुंदेलखंड का नाम रोशन किया है। बांदा में काॅपरेटिव बैंक के मैनेजर रहे स्वर्गीय सूरजबली श्रीवास्तव के बेटे डा. विजय को रक्षा मंत्रालय ने शिक्षा जगत में अहम योगदान के लिए मानद कर्नल उपाधि प्रदान की है। कपिल देव, सचिन तेंदुलकर को मिला था यही सम्मान खेल जगत से पूर्व में कपिल देव, सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी को यह सम्मान मिल चुका है। 13 अप्रैल को इसकी घोषणा की गई। उनकी इस उपलब्धि पर बांदा में रहने वाले उनके दोस्तों ने खुशी जाहिर की है। ये भी पढ़ें : UP : होटल पर छापे में सेक्स रैकेट का खुलासा, आपत्तिजनक हाल में मिले युवक-युवतियां-पुलिस भी हैरान उनके बचपन के मित्र मनोज पुरवार ने यह जानकारी दी। श्री पुरवार ने कहा कि वह सरस्वती विद्या मंदिर में एक ही बैच मे...
बांदा लोकसभा : 12 नामांकन खारिज, अब 12 प्रत्याशी ही..

बांदा लोकसभा : 12 नामांकन खारिज, अब 12 प्रत्याशी ही..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में बांदा-चित्रकूट लोकसभा सीट के लिए दाखिल 12 नामांकन खारिज कर दिए गए हैं। कुल24 उम्मीदवारों ने दावेदारी ठोकी थी, अब 12 बचे हैं। इनके बीच 20 मई को टक्कर होगी। बताते चलें कि लोकसभा चुनाव में 26 अप्रैल से 3 मई तक नामांकन दाखिल किए गए थे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने जांच के दौरान खामियां मिलने पर 12 उम्मीदवारों के पर्चे खारिज किए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने जांच के दौरान विभिन्न खामियों के चलते 12 उम्मीदवारों के नामांकन खारिज कर दिए। 12 प्रत्याशियों के बीच 20 मई को होगा मुकाबला अब चुनाव मैदान में मात्र 12 ही उम्मीदवार एक-दूसरे के खिलाफ ताल ठोक रहे हैं। हालांकि अभी सोमवार को नाम वापसी है। यह भी हो सकता है कि कोई प्रत्याशी अपना नाम वापस ले। हालांकि, इसकी उम्मीद बहुत कम ही है। शनिवार को नामांकन पत्रों की जांच का काम पूरा करने के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी दुर्गाश...
सपा ने यूपी की इस सीट पर पति का टिकट काटा, पत्नी को बनाया प्रत्याशी..

सपा ने यूपी की इस सीट पर पति का टिकट काटा, पत्नी को बनाया प्रत्याशी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : समाजवादी पार्टी ने शिवशंकर पटेल का टिकट बदल दिया है। सपा ने बांदा से शिवशंकर की पत्नी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कृष्णा पटेल को अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है। कृष्णा पटेल ने पूरी तैयारी के साथ गुरुवार को अपना नामांकन कराया है। पति की जगह पत्नी लड़ेंगी चुनाव बताते चलें कि शिव शंकर पटेल को लगभग 1 माह पहले सपा ने अपना प्रत्याशी घोषित किया था। उधर, सपा प्रत्याशी ने हाई कमान के इस फैसले का स्वागत किया है। जीआईसी मैदान में आज बड़ी जनसभा की गई। इसमें इंडी गठबंधन के पदाधिकारी और जन प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : यूपी की दो हॉट सीटों पर भाजपा ने खोले पत्ते, कैसरगंज-रायबरेली से इन्हें टिकट..  ...
GoodNews : बांदा में करोड़ों की लागत से PCDF लगाने जा रहा ‘पराग दूध डेयरी प्लांट’, बुंदेलियों को ये फायदे..

GoodNews : बांदा में करोड़ों की लागत से PCDF लगाने जा रहा ‘पराग दूध डेयरी प्लांट’, बुंदेलियों को ये फायदे..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
मनोज सिंह शुमाली, ब्यूरो : बांदा समेत पूरे बुंदेलखंड के लिए यह बड़ी खुशखबरी है। यहां करो़ड़ों की लागत से बड़ा डेयरी प्लांट लगने जा रहा है। स्थानीय लोगों के लिए यह बड़ी उपलब्धि होगी। पशु पालकों के साथ-साथ आम लोगों को काफी सुख-सुविधाएं मिलेंगी। साथ ही उनका जीवनस्तर सुधरेगा। दरअसल, बुंदेलखंड विकास निधि से बांदा में पीसीडीएफ द्वारा लगने वाले पराग के इस डेयरी प्लांट की लागत 55 करोड़ 98 लाख के आसपास है। यह ड्रीम प्रोजेक्ट से कम नहीं। दूध उत्पादकों की मिलेंगी उचित कीमतें, रोजगार की उपलब्धता बढ़ेगी प्लांट लगने बाद बांदा-बुंदेलखंड के दूध उत्पादकों को उचित कीमतें मिल सकेंगी। साथ ही दूध उत्पादन को बढ़ावा भी मिलेगा। आम लोगों को बड़ा फायदा यह होगा कि उन्हें दूध उत्पादों के लिए किसी एक कंपनी की निर्भरता से छुटकारा मिलेगा। सबसे बड़ी रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी आनंद कुमा...