Tuesday, September 15सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: Banda police

बांदा शहर में दर्दनाक घटना, करंट से 17 साल के अनुज की मौत

बांदा शहर में दर्दनाक घटना, करंट से 17 साल के अनुज की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में आज एक दर्दनाक घटना ने सभी को हिलाकर रख दिया। करंट लगने से एक 17 साल के लड़के अनुज की जान चली गई। परिवार में बुरी तरह से कोहराम मच गया। तभी मृतक की चाची और दादी को करंट के झटके लगे। तब उनको पता चला कि घर में करंट फैल चुका है। बालक की मौत से पूरा परिवार बेहाल है। वहीं मोहल्ले के लोग भी दुखी हैं। सर्वोदय नगर में हुई घटना जानकारी के अनुसार सर्वोदय नगर में ओम प्रकाश सिंह का परिवार रहता है। उनका 17 साल का बेटा अनुज आज सुबह घर के ऊपरी निर्माणाधीन हिस्से में पहुंचा। वहां घर की खिड़की को जैसे ही छुआ करंट के झटके से छत से नीचे आ गिरा। ये भी पढ़ें : UP : दवा लेने जा रही महिला से गैंगरेप, गहरे सदमे में पीड़िता, 7 पर मुकदमा उपर से गिरे अनुज को देख परिवार के लोग दौड़े। लेकिन तबतक उसने दम तोड़ दिया था। परिवार के लोग यही समझ रहे थे कि उसकी मौत छत से गिरने से हु...
UP : पत्नी ने खाया जहर-पति छत से कूदा और फिर..

UP : पत्नी ने खाया जहर-पति छत से कूदा और फिर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : पारिवारिक विवाद के चलते एक परिवार में ऐसी घटना हुई कि पति-पत्नी दोनों अस्पताल पहुंच गए। पत्नी की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। घटना उस समय हुई जब दोनों के बीच विवाद हो गया। जानकारी के अनुसार बबेरू कोतवाली क्षेत्र के सतन्याव गांव की रहने वाली नवविवाहिता पूजा का किसी बात को लेकर पति कृष्ण कुमार से विवाद हो गया। पत्नी की हालत गंभीर बताते हैं कि नाराज पति ने पत्नी को डांट दिया। पत्नी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिवार के लोगों को पता चला। पत्नी की हालत बिगड़ती देख पति ने https://samarneetinews.com/in-banda-attempted-4-times-died-in-5th-retired-tehsildar-suicide-case/ छत से छलांग लगा दी। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। घायल के मामा राजा भईया का कहना है कि तीन दिन पहले ही युवक घर आया था। पारिवारिक विवाद में दोनों ने यह कदम उठाया है। ये भी पढ़ें...
Banda : 4 बार कोशिश, 5वीं बार में मौत : रिटायर्ड तहसीलदार की मौत से परिवार में कोहराम

Banda : 4 बार कोशिश, 5वीं बार में मौत : रिटायर्ड तहसीलदार की मौत से परिवार में कोहराम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : सेवा निवृत तहसीलदार का शव उनके कमरे में फांसी पर लटकता मिला। घटना बांदा शहर के डीएम कालोनी क्षेत्र की है। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताया जा रहा है कि मृतक चार बार पहले भी इस तरह सुसाइड की कोशिश कर चुके थे, लेकिन हर बार परिवार के लोग बचा लेते थे। अबकी बार किसी की नजर नहीं पड़ी और परिवार में अनहोनी हो गई। कई बीमारियों से जूझ रहे थे कौशल प्रसाद जानकारी के अनुसार शहर की डीएम कालोनी निवासी कौशल प्रसाद (70) रिटायर तहसीलदार थे। शुक्रवार देर शाम उनका शव घर की उपरी मंजिल पर फांसी पर लटकता मिला। बेटे ने वहां जाकर देखा तो परिवार के लोगों को इसकी जानकारी हुई। https://samarneetinews.com/breaking-youth-dies-after-speeding-loader-overturns-in-banda/ आनन-फानन फंदा काट कर उन्हें नीचे उतारा गया। जीवित होने की संभावना में उन्ह...
बांदा SP के निर्देश पर कोतवाल का वाहन चेकिंग अभियान, सैकड़ों वाहन..

बांदा SP के निर्देश पर कोतवाल का वाहन चेकिंग अभियान, सैकड़ों वाहन..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देशों पर जिले की पुलिस लगातार वाहन चेकिंग अभियान चलाकर वीआईपी कल्चर के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। आज बांदा के शहर कोतवाल अनूप दुबे ने बाबू लाल चौराहा समेत कई जगहों पर वाहन चेकिंग की। सैकड़ों वाहनों को चेक किया गया। इस दौरान कारों के शीशों से काली फिल्म उतारी गई। दर्जनों वाहनों का चालाक किया गया। कुछ को सीज भी किया गया। कई को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। लगातार अभियान जारी कोतवाली अंतर्गत सभी पुलिस चौकियों की पुलिस ने अपने-अपने क्षेत्र में वाहन चेकिंग की। कोतवाली प्रभारी श्री दुबे ने बाबू लाल चौराहे पर दर्जनों गाड़ियों से काली फिल्म उतरवाई। कई वाहनों का चालान किया और दोबा ऐसा न करने की सख्त चेतावनी दी। ये भी पढ़ें : UP : ADM की गाड़ी से CO ने उतरवाई नीली बत्ती, CM Yogi के निर्देशों पर एक्शन..    ...
भाजपा नेता के घर में घुसा ईनामी हिस्ट्रीशीटर, नौकर को पीटकर रुपए छीने-भीड़ ने पकड़ा..

भाजपा नेता के घर में घुसा ईनामी हिस्ट्रीशीटर, नौकर को पीटकर रुपए छीने-भीड़ ने पकड़ा..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के पाॅश इलाके में आज एक बड़ी घटना हो गई। एक ईनामी हिस्ट्रीशीटर भाजपा नेता के घर में घुस गया। वहां नौकर से शराब के लिए रुपए मांगे। फिर उसे पीटकर रुपए छीन लिए। हालांकि, इस दौरान भाजपा नेता परिवार समेत बाहर गए हुए थे। नौकर के शोर मचाने पर आसपास के लोग वहां आ गए। लोगों ने इस बदमाश को पकड़ लिया। बाद में पुलिस को सूचना दी। लोगों ने पुलिस को बदमाश को सौंप दिया। शहर के इंदिरानगर की घटना सीओ सिटी राजीव प्रताप सिंह और कोतवाली प्रभारी अनूप दुबे का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है। जानकारी के अनुसार बांदा के पाॅश इलाके इंदिरा नगर में भाजपा नेता दीपक सिंह गौर का घर है। उन्होंने बताया कि वह परिवार के साथ बाहर हैं। घर में खाना बनाने वाला भोला मौजूद था। इसी बीच कालूकुआं का रहने वाला हिस्ट्रीशीटर सन्नी सिंह भदौरिया वहां पहुंचा। उसने घर के नौकर भोला से पहले बात क...
बड़ी खबर : बांदा में भाई ने ली भाई की जान, यह वजह आई सामने..

बड़ी खबर : बांदा में भाई ने ली भाई की जान, यह वजह आई सामने..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। एक शराबी भाई ने अपने बड़े भाई की हत्या कर दी। इसके बाद मौके से भाग निकला। हत्या की वजह बड़े भाई ने छोटे को शराब पीने से मना किया। नशेबाज इतना भड़क उठा कि ईंट लेकर भाई के सिर पर ताबड़तोड़ प्रहार किए। फिर मरणासन्न कर फरार हो गया। परिवार के लोगों को पता चला तो कोहराम मच गया। गांव के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। बहनाई के साथ पी रहा था शराब जानकारी के अनुसार कांलिजर थाना क्षेत्र के सढ़ा गांव के नत्थु के बेटे हरिश्चंद्र (40) रात घर से खाना खाकर खेत पर ट्यूवबेल सोने गए थे। ट्यूवबेल पर बने कमरे में उनका छोटा भाई राजा और बहनोई राजू दारू-मुर्गा की पार्टी कर रहे थे। इस पर हरिश्चंद्र ने छोटे भाई को शराब पीने से मना किया। https://samarneetinews.com/in-banda-...
VideoViral : बांदा में डाॅक्टर ने तीमारदारों को पीटा, वीडियो वायरल-DM से शिकायत-CMO बोले..

VideoViral : बांदा में डाॅक्टर ने तीमारदारों को पीटा, वीडियो वायरल-DM से शिकायत-CMO बोले..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही के लिए चर्चित रहने वाला बांदा जिला अस्पताल फिर चर्चा में है। अबकी बार डाक्टर द्वारा तीमारदारों की पिटाई का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो वायरल होने पर अस्पताल के डाक्टर्स और स्टाफ के प्रति लोगों में नाराजगी है। दरअसल, मरीज लेकर आए तिमारदारों ने डाॅक्टर से जल्द मरीज देखने को कहा। बताते हैं कि इसपर डाॅक्टर भड़क गए और तीमारदार को थप्पड़ मारने लगे। वीडियो वायरल होने पर डाक्टर की करतूत खुली इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोगों को डाक्टर्स की यह हरकत पता चली। अब लोग डाक्टर और स्टाफ को कोस रहे हैं। वहीं सीएमओ डा. अनिल कुमार का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ जांच कराई जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर का है पूरा मामला दरअसल, कुछ लोग एक सीरियस मरीज को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां भ...
बांदा : निर्माणाधीन मकान में लटका मिला मजदूरा का शव और..यहां पढ़ें ! 1 क्लिक में 3 खबरें

बांदा : निर्माणाधीन मकान में लटका मिला मजदूरा का शव और..यहां पढ़ें ! 1 क्लिक में 3 खबरें

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में बीते 24 घंटे में तीन लोगों ने फांसी लगा ली। इनमें से एक की मौत हो गई। एक महिला को प्रयागराज रेफर कर दिया गया है। तीसरे व्यक्ति को बांदा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक अन्य घटना में एक महिला की खेत पर लू लगने से मौत होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। निर्माणाधीन मकान में लटका मिला शव जानकारी के अनुसार गिरवां थाना क्षेत्र के बलखेरा गांव के 42 वर्षीय सुनील महुआ गांव में निर्माणाधीन मकान में मजदूरी करते थे। शुक्रवार रात उन्होंने वहां फांसी लगाकर जान दे दी। लोगों को तब जानकारी हुई, जब सुबह पड़ोस का युवक पानी का मोटर बंद करने को कहने वहां गया। युवक ने शव लटकता देखा तो भागकर https://samarneetinews.com/banda-dynasty-day-celebrated-in-maheshwari-devi-temple/ लोगों को सूचना दी। मृतक के पिता का कहना है कि बीते...
Banda : जमीन के लिए भिड़े चाचा-भतीजे, हार्ट अटैक से एक की मौत!

Banda : जमीन के लिए भिड़े चाचा-भतीजे, हार्ट अटैक से एक की मौत!

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में जमीन विवाद में चाचा-भतीजे के बीच झगड़ा हो गया। विवाद चल ही रहा था कि तभी बुजुर्ग चाचा को हार्ड अटैक पड़ गया। उनकी मौत हो गई। हालांकि, परिवार के लोगों का कहना है कि भतीजे के धक्के से दीवार में सिर टकराने से उनकी मौत हुई है। उधर, मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रथम दृष्टया हार्ट अटैक से मौत हुई है। गिरवां के सहेवा गांव का मामला जानकारी के अनुसार गिरवां थाना क्षेत्र के सहेवा गांव के कृष्णपाल (68) घर के बाहर चबूतरे पर बैठे थे। बताते हैं कि तभी उनका भतीजा वहां पहुंचा और जमीनी विवाद को लेकर झगड़ना करने लगा। ये भी पढ़ें : यूपी : बांदा समेत इन जिलों में गर्मी का रेड अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, आज कानपुर..  इसी बात को लेकर दोनों में जमकर विवाद हुआ...