Monday, November 2सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: Banda News

बांदा में दर्दनाक हादसा, रोडवेज बस ने बाइक को रौंदा-एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

बांदा में दर्दनाक हादसा, रोडवेज बस ने बाइक को रौंदा-एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बाइक सवार युवक को तेज रफ्तार रोडवेज बस ने टक्कर मारते हुए रौंद दिया। हादसा इतना दर्दनाक था कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं बाइक पर पीछे बैठा दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से परिवार के लोगों में कोहराम मचा हुआ है। दूसरे घायल की हालत गंभीर जानकारी के अनुसार, अतर्रा थाना क्षेत्र के शुलकथोक के अरविंद कुमार का बेटा 20 वर्षीय शिवम कपड़े की दुकान में काम करते थे। शुक्रवार रात दुकान मालिक कालीचरन के घर वह बरहौ संस्कार में शामिल होने गए थे। बताते हैं कि रात में ही अपने दोस्त सोनू (19) के साथ बाइक से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही ये भी पढ़ें: UP: बांदा में फेयरवेल नहीं तो सड़कों पर छात्रों ने की स्टंटबाजी, हूटर बजाकर दौड़ाईं कारें-पुलिस.. रोडबेज बस ने बाइक ...
बड़ी खबर: सरकारी कार्यालय में कर्मचारी ने लगाई फांसी, उत्पीड़न का आरोप

बड़ी खबर: सरकारी कार्यालय में कर्मचारी ने लगाई फांसी, उत्पीड़न का आरोप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे रहने वाले बांदा उद्यान विभाग कार्यालय में एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक के बेटे ने आफिस व आसपास के लोगों पर पिता के उत्पीड़न का आरोप लगाया है। मामला शहर के नवाब टैंक स्थित उद्यान विभाग कार्यालय का है। घटना को लेकर अधिकारियों और अन्य कर्मचारियों पर सवाल उठ रहे हैं। कार्यालय के चैनल में लटकता मिला शव घटना की जानकारी आज सुबह लोगों को उस समय हुई, जब मृतक का शव कार्यालय के चैनल से बंधे फंदे पर लटक रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। जानकारी के अनुसार, गिरवां थाना क्षेत्र के सौता स्योढा गांव के रहने वाले आसपास के लोगों ने देखा तो मचा हड़कंप चुनूबाद के बेटे 58 वर्षीय दरवारी लाल ने नवाब टैंक स्थित उद्यान के कार्या...
UP: बांदा में फेयरवेल नहीं तो सड़कों पर छात्रों ने की स्टंटबाजी, हूटर बजाकर दौड़ाईं कारें-पुलिस..

UP: बांदा में फेयरवेल नहीं तो सड़कों पर छात्रों ने की स्टंटबाजी, हूटर बजाकर दौड़ाईं कारें-पुलिस..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा में छात्रों ने 12वीं की फेयर वेल पार्टी के बाद शहर में जमकर हंगामा किया। लग्जरी गाड़ियों में झंडे लगाकर रैली सी निकाली, सनरूफ से स्टंट किए और हूटर बजाकर पूरे शहर में हंगामा सा मचा दिया। शहर में जाम की स्थिति बन गई। लोग हंगामे को देखकर हैरान रह गए। पुलिस ने वीडियो और फोटोज के आधार पर छात्रों की पहचान कर कार्रवाई शुरू कर दी है। दो गाड़ियों का चालान भी किया है। बाकी के खिलाफ एक्शन लिया जा रहा है। सेंट मैरी के बताए जा रहे छात्र, वीडियो वायरल हालांकि, इस मामले में पुलिस ने दो गाड़ियों का चालान करने की बात कही है। जानकारी के अनुसार, तिंदवारी रोड पर स्थित सेंट मैरी स्कूल के 12वीं के छात्रों की फेयरवेल पार्टी चल रही थी। इसके बाद लग्जरी कारों को लेकर रैली लेकर निकले। छात्रों के हुड़दंग ऐसा था ये भी पढ़ें: बांदा: मस्जिद की दीवार पर सीता-राम ल...
Banda: शादी से पहले युवती ने लगाई फांसी, युवक ने भी दी जान

Banda: शादी से पहले युवती ने लगाई फांसी, युवक ने भी दी जान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में युवक और युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। युवती ने शादी की तारीख तय होने से पहले फांसी लगाई। युवक ने जुआ में हार से तंग आकर जान दे दी। अलग-अलग जगहों पर हुईं इन घटनाओं से परिवारों में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों ही मामलों में शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बड़े भाई ने कहीं ये बातें.. जानकारी के अनुसार, शहर कोतवाली क्षेत्र के पल्हरी गांव के संतोष कुशवाहा के बेटे मुकेश (20) ने रात में खाना खाने के बाद घर में फांसी लगा ली। सुबह देर तक कमरे से नहीं निकले तो परिवार के लोगों ने कुंडी खटखटाई। अंदर से कोई आवाज नहीं आई। बाद में कमरे में शव लटका मिला। बडे़ भाई सुरेश का कहना है कि https://samarneetinews.com/elements-wrote-sita-ram-on-wall-of-mosque-in-banda/ मुकेश जुआ और शराब का लती था। उसने कुछ लोगों से रुपए उधार लेकर जुआ खेला था। न चुका पाने के कारण त...
क्या BJP सदस्यों ने खाई थी ऐसी कोई कसम? बांदा जिपं अध्यक्ष और सदस्यों की पुरानी फोटो वायरल

क्या BJP सदस्यों ने खाई थी ऐसी कोई कसम? बांदा जिपं अध्यक्ष और सदस्यों की पुरानी फोटो वायरल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
मनोज सिंह शुमाली, बांदा: राजनीतिक में एक बात कही जाती है कि इसमें कोई स्थाई दोस्त या दुश्मन नहीं होता। साथ-साथ चलते हैं वो कब पाला बदल जाएं, कोई नहीं जानता। दुश्मन कब दोस्त बन जाए, कहा नहीं जा सकता। बांदा जिला पंचायत में इस समय अध्यक्ष और विधायक समर्थकों में खींचतान मची है। दोनों ओर से भाजपा नेता ही एक दूसरे को टक्कर देने पर उतारू हैं। अध्यक्ष-सदस्यों की पुरानी फोटो हो रही वायरल इसी बीच बांदा जिपं सदस्यों की अध्यक्ष के साथ की पुरानी फोटो वायरल हो रही है। इसमें अध्यक्ष सुनील पटेल कुछ सदस्यों के साथ मंदिर के बाहर खड़े हैं। बताते हैं कि यह फोटो बांदा के तिंदवारी क्षेत्र के जौहरपुर गांव में स्थिति प्रसिद्ध काली मंदिर की है जो अक्टूबर 2024 में खींची गई थी। वहां एक कार्यक्रम हुआ था। तिंदवारी क्षेत्र में काली मंदिर की बताई जा रही फोटो एक सदस्य ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि जिपं अध्यक...
बांदा में हादसे, परिवार के इकलौते बेटे समेत 3 लोगों की गई जान

बांदा में हादसे, परिवार के इकलौते बेटे समेत 3 लोगों की गई जान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह में जागरूकता के प्रयासों के बावजूद हादसे कम नहीं हो रहे। बांदा में बीते 24 घंटों में 3 लोगों की हादसे में जान चली गई। पुलिस ने सभी मामलों में शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार, बिसंडा थाना क्षेत्र के विशालपुरवा प्रदीप (25) को सोमवार रात बाइक से जाते समय बोलेरो ने टक्कर मार दी। परिवार की इकलौती संतान थे प्रदीप इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां से गुजर रहे लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। वहां उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक के चाचा कामता प्रसाद का कहना है कि ये भी पढ़ें: बांदा में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार सास की मौत-दामाद घायल मृतक अपने परिवार की इकलौती संतान थे। उनके पिता की 4 साल पहले ही मौत हो चुकी है। वह फेरी पर कपड़े बेटने का काम करते थे। मर्का थाना क्षेत्र में हुआ दूसरा हादसा परिवार के लोग उनकी मौत से ...
बांदा में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार सास की मौत-दामाद घायल

बांदा में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार सास की मौत-दामाद घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के बिसंडा थाना क्षेत्र में एक अन्ना पशु से बाइक टकरा गई। इससे बाइक पर सवार महिला की मौत हो गई। वहीं उनका दामाद गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही घरवालो में कोहराम मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए। घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है। बिसंडा क्षेत्र में हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, बिसंडा थाना क्षेत्र के पल्हरी गांव की सुमन (45) अपने दामाद लवकुश के साथ बाइक में घर जा रही थीं। रास्ते में बबेरू कोतवाली क्षेत्र के मुरवल-पल्हरी गांव के बीच अचानक अन्ना पशु सामने आ गया। दोनों को गंभीर चोटें आईं। सास ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतका के देवर वेद मणि का कहना है कि सुमन के पति की 7 साल पहले मौत हो गई थी। मृतका अपने पीछे दो बेटे और एक बेटी छोड़ गई हैं। ये भी पढ़ें: बांदा शहर में Bsc नर्सिंग छात्रा से छेड़छाड़-अश्लीलता, तेजाब...
बांदाः तिंदवारी-बेंदाघाट में स्कूलों में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मना

बांदाः तिंदवारी-बेंदाघाट में स्कूलों में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मना

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के तिंदवारी और बेंदाघाट में स्कूलों में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर ध्वजारोहण किया गया। साथ ही बच्चों ने प्रभातफेरी भी निकाली। तिंदवारी के हीरा माडल पब्लिक स्कूल में प्रिंसिपल मोहम्मद इलियास ने ध्वजारोहण किया। बच्चों ने देश भक्ति के गीत गाए। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में नृत्य भी प्रस्तुत किए। इसी तरह पूर्व माध्यमिक विद्यालय बेंदा घाट के बच्चों ने प्रभातफेरी निकाली। छात्र-छात्राएं भारत माता की जय के नारे लगाते हुए प्रमुख मार्गों से गुजरे। इस बीच रास्ते में समाजसेवियों ने छात्र-छात्राओं को लड्डुओं का भी वितरण किया। तिंदवारी के साथ ही बेंदाघाट में भी स्कूलों में गणतंत्र दिवस बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया गया। ये भी पढ़ें: बांदा : पुलिस लाइन्स में गणतंत्र दिवस की धूम, सांस्कृति कार्यक्रमों से बच्चों ने मनमोहा ये भी पढ़ें: बांद...
बांदा आकाशवाणी FM केंद्र में गणतंत्र दिवस पर हुआ ध्वजारोहण

बांदा आकाशवाणी FM केंद्र में गणतंत्र दिवस पर हुआ ध्वजारोहण

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा इंदिरानगर में स्थित आकाशवाणी एफएम केंद्र में भी 76वां गणतंत्र दिवस बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ। इसमें कुछ कर्मचारियों ने देशभक्ति के गीत सुनाए। साथ ही गणतंत्र दिवस पर प्रकाश डाला। सहायक अभियंता श्री वीपीएन वर्मा ने ध्वजारोहण किया। समारोह का संचालन सजल कुमार रेंडर ने किया। इस अवसर पर बिनीत कुमार गुप्ता, रामकिशुन राही, प्रशांत चौरसिया, शशांक शुक्ला, तरुण यादव, रामरूप ने भी अपने विचार प्रकट किए। ये भी पढ़ें: बांदा जेल में धूमधाम से मना 76वां गणतंत्र दिवस, देशभक्ति के गीतों से गूंजा कारागार https://samarneetinews.com/republicday-celebrated-with-pomp-in-banda-police-line/      ...
बांदा में भाजपाइयों में रार: जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में आपस में भिड़े अध्यक्ष-विधायक गुट के सदस्य

बांदा में भाजपाइयों में रार: जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में आपस में भिड़े अध्यक्ष-विधायक गुट के सदस्य

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में आज भाजपाइयों की गुटबाजी खुलकर सामने आ गई। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल, राज्यमंत्री रामकेश निषाद, सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी और विधायक ओममणि की मौजूदगी में सदस्य आपस में भिड़ गए। बताते हैं कि कुछ सदस्य विधायक गुट के थे और बाकी अध्यक्ष गुट के। हंगामा बढ़ता देख अध्यक्ष, राज्य मंत्री और विधायक धीरे से बाहर निकल लिए। वहीं भाजपा सदस्यों की रार देख सपाइयों ने खूब चटकारे लिए। मामला बढ़ता देख राज्यमंत्री-विधायक निकले दोनों ओर से नोक-झोंक बढ़ी। इसके बाद अध्यक्ष, राज्यमंत्री, सदर व नरैनी विधायक बैठक छोड़कर बाहर निकल लिए। जिला पंचायत परिसर में जिपं अध्यक्ष और विधायक पक्ष के रायफलधारी लोग आमने-सामने होते नजर आए। दोनों ओर से तीखी झड़प भी सुनी गई। चर्चा तो यहां तक है कि सदस्यों में काॅलर पकड़ने तक पहुंच गई बात एक ब्लाक प्रमुख औ...