Monday, August 3सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: Banda News

बांदा में मर्डर, मरौली में पति ने धारदार हथियार से की पत्नी की नृशंस हत्या

बांदा में मर्डर, मरौली में पति ने धारदार हथियार से की पत्नी की नृशंस हत्या

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में आपराधिक वारदातों का ग्राफ कम नहीं हो रहा है। आज मटौंध थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने धारदार हथियार से ताबड़तोड़ प्रहार कर पत्नी की नृशंस हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी वहां से भाग निकला। बताते हैं कि शराब के नशे में पति ने पहले पत्नी से विवाद किया। इसके बाद वारदात को अंजाम दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन की। थाना प्रभारी ने कहा कि हत्यारोपी की तलाश की जा रही है। वारदात से इलाके में फैली सनसनी जानकारी के अनुसार मरौली गांव का रहने वाला दीपू सिंह आज दोपहर अपने घर पहुंचा। वहां पत्नी प्रियंका (30) से विवाद शुरू कर दिया। बाद में धारदार हथियार से ताबड़तोड़ प्रहार करके उसकी नृशंस ढंग से हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर रोते-बिलखते मिले मृतका के 3 बच्चे हत्यारोपी वहां से भाग गया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।  महिला के 3 ...
बांदा में दो छात्राओं ने फांसी लगाकर दी जान, परिवारों में कोहराम

बांदा में दो छात्राओं ने फांसी लगाकर दी जान, परिवारों में कोहराम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में बीते 24 घंटों में अलग-अलग जगहों पर दो छात्राओं ने फांसी लगा ली। पुलिस ने दोनों ही मामलों में शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। घटना से परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। एक मामला शहर के छाबी तालाब का है। जानकारी के अनुसार शहर के छाबी तालाब मोहल्ले के रहने वाले नंदू अनुरागी की बेटी भूमि (14) ने घर में फांसी लगा ली। घटना सोमवार देर शाम की है। शहर के छाबी तालाब में हुई घटना बताते हैं कि कुछ देर के बाद मौके पर पहुंची छोटी बहन ने शव देखा तो घर में शोर मच गया। किसी तरह परिजनों ने शव को नीचे उतारा। जीवित होने की संभावना में परिवार के लोग उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। मृतका की मौसी गीता का कहना है कि भूमि कक्षा 9 में https://www.youtube.com/watch?v=SfWEWJpsukc पढ़ती थीं। वह चार बहनों में सबसे बड़ी थीं। कहा कि परिव...
Breaking : बांदा में घर के बाहर घायल पड़ा मिला युवक, अस्पताल में मौत 

Breaking : बांदा में घर के बाहर घायल पड़ा मिला युवक, अस्पताल में मौत 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में एक युवक घर के बाहर घायल हालत में पड़ा मिला। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान क्योटरा मोहल्ले के रहने वाले अजय निगम (36) पुत्र कृष्ण बिहारी के रूप में हुई है। शहर के क्योटरा मोहल्ले से जुड़ा मामला बताते हैं कि वह मूलरूप से क्योटरा के रहने वाले थे। मौजूदा समय में परिवार के सात काशीराम कालोनी में रह रहे थे। आज सुबह गंभीर रूप से घायल हालत में घर के बाहर https://www.youtube.com/watch?v=BOmbV1O0GyU घायल पड़े मिले। सीओ सदर अजय कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है। शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। ये भी पढ़ें : Banda : नदी में डूबे युवक का 24 घंटे बाद मिला शव, किशोरी की पहले हो चुकी मौत ...
Banda : नदी में डूबे युवक का 24 घंटे बाद मिला शव, किशोरी की पहले हो चुकी मौत

Banda : नदी में डूबे युवक का 24 घंटे बाद मिला शव, किशोरी की पहले हो चुकी मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में किशोरी समेत तीन लोगों के नदी में डूबने की घटना में लापता युवक का शव मिला है। घटना से परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे लिया। किशोरी का शव पहले ही पुलिस बरामद कर चुकी है। वहीं एक को डूबने से बचा लिया गया था। घटना बांदा के गिरवां थाना क्षेत्र की है। यह है पूरा मामला जानकारी के अनुसार, महोबा के मकरबई गांव के अयान (22) पुत्र असलम अपनी नानी नूरजहां के घर बांदा के गिरवां थाना क्षेत्र के रगौल गांव आए हुए थे। बताते हैं कि रविवार को वह नरैनी के कलहरा की रहने वाली किशोरी और जमरेही के आफरीन (17) पुत्री पीरू के साथ केन नदी नहाने गए थे। नहाने के दौरान किशोरी https://samarneetinews.com/banda-entire-system-is-on-knees-about-miningmafia-of-mp-illegalmining-overloading/ और अफरीन डूबने लगे। दोनों को बचाने के चक्कर म...
मासूम की संदिग्ध हालात में मौत, खुद पर संदेह से आहत पिता ने गला काटा, पढ़ें खबर..

मासूम की संदिग्ध हालात में मौत, खुद पर संदेह से आहत पिता ने गला काटा, पढ़ें खबर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा शहर में रहने वाले एक मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिवार के लोगों ने उसके पिता पर ही हत्या का संदेह जताया। आहत होकर पिता ने खुद का गला काटकर जान देने की कोशिश की। हालांकि, तुरंत ही उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां उसका इलाज चल रहा है। घटना बांदा के क्योटरा पहाड़ की है। शहर के क्योटरा पहाड़ की घटना जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के क्योटरा पहाड़ के रहने वाले राजकुमार निषाद का बेटा बलबीर (21) दोपहर को दुकान से खाना खाने घर पहुंचा। बताते हैं कि घर में उसका एक साल का बेटा अंकित सो रहा था। बताते हैं कि उसने बच्चे को https://samarneetinews.com/banda-daughter-commits-suicide-just-before-marriage-chaos-in-family/ गोद में उठाया तो उसकी सांसें नहीं चल रही थीं। शव देखते ही परिजनो में कोहराम मच गया। मृतक के ताऊ आदि लोगों ने बलवीर पर ही ...
बाप-बेटे में विवाद में हाथापाई-पिता की मौत, हत्या का आरोप

बाप-बेटे में विवाद में हाथापाई-पिता की मौत, हत्या का आरोप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : रुपए के लेन-देन को लेकर बाप-बेटे के बीच विवाद हो गया। हाथापाई में पिता को धक्का लगा और वह जमीन पर गिर पड़ा। मृतक के भाई ने पोस्टमार्टम हाउस पर बात करते हुए आरोप लगाया है कि बेटे-बहू ने ईंट मार दी। इससे मौत हो गई है। हत्या का आरोप लगाया है। सीओ सिटी का कहना है कि मृतक के बेटे-बहू ने बताया है कि गिरकर मौत हुई है। हालांकि, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। यह है पूरा मामला जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के क्योटरा मोहल्ले के रहने वाले वरदानी (55) शनिवार रात मजदूरी कर घर लौटे थे। तभी रुपए के लेन-देन को लेकर बाप-बेटे में विवाद हो गया। बेटा इतना ये भी पढ़ें : बड़ी खबर : बांदा जिला पंचायत की टेंडर प्रक्रियाएं निरस्त, BJP सदस्यों की शिकायत पर जांच, आयुक्त का एक्शन आक्रमक हो गया कि उसने आपा खो दिया। पिता से जमकर हाथापाई और मारपीट की। बुजुर्ग पिता जमीन पर गिर पड...
बांदा : ट्रैक्टर से कुचलकर इकलौते बेटे की मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप

बांदा : ट्रैक्टर से कुचलकर इकलौते बेटे की मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में ट्रैक्टर से कुचलकर एक बालक की मौत हो गई। वहीं बालक के पिता ने ट्रैक्टर चालक पर विवाद के कारण बालक को कुचलकर हत्या का आरोप लगाया है। पीड़िता पिता का कहना है कि कुछ दिन पहले इसी ट्रैक्टर चालक ने विवाद में उनके बेटे को मारने की धमकी दी थी। आज घटना हो गई। परिजनों ने वहां आक्रोश व्यक्त करते हुए थोड़ा हंगामा भी किया। हालांकि, पुलिस ने जांच का आश्वासन देकर समझाकर शांत कर दिया। पुलिस ने कब्जे में लिया ट्रैक्टर उधर, पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि मृतक बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के गंछा गांव के रज्जू के बेटे 12 साल के लालमन पुत्र रज्जू पाल रविवार दोपहर साइकिल से घर आ रहे थे। https://www.youtube.com/watch?v=kPLlAd8vOUo बताया जा रहा...
बांदा में गैंगरेप, जबरन कार में ले जाकर की दरिंदगी, गिरफ्तार

बांदा में गैंगरेप, जबरन कार में ले जाकर की दरिंदगी, गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : Gangrape in Banda : उत्तरप्रदेश के बांदा में एक नाबालिग लड़की से गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपियों ने लड़की पर धर्म परिवर्तन का भी दवाब बनाया। घटना उस समय हुई जब दो बहनें मेला देखकर लौट रही थीं। रास्ते में दो युवक नाबालिग को जबरन कार में उठा ले गए। फिर उसके साथ दरिंदगी की। मेले से लौट रही थी पीड़िता किसी तरह पीड़िता उनके चंगुल से छूटकर घर पहुंची। परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना पैलानी थाना क्षेत्र की है। पैलानी थाना प्रभारी आनंद कुमार का कहना है कि https://samarneetinews.com/bjp-mla-beaten-with-slaps-kicks-and-punches-in-up-watch-video/ पीड़िता की मां के खिलाफ आरोपी मोहम्मद आवेज और मोहम्मद मुजीबुर्रहमान उर्फ मुजीब के खिलाफ रिपोर्ट लिखी गई है। उन्हें गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है। पी...
विजयादशमी से पहले विहिप नेताओं ने किया शस्त्र पूजन

विजयादशमी से पहले विहिप नेताओं ने किया शस्त्र पूजन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में आज विजयदशमी की पूर्व संध्या पर विश्व हिंदू परिषद ने रामलीला मैदान में 'शस्त्र पूजन' किया। बड़े कार्यक्रम में विहिप नेताओं ने सभी शस्त्रों का विधिवत मंत्रोच्चार पूर्वक पंचोपचार विधि से पूजन किया। पूजन को रवि मोहन ने संपन्न कराया। रामलीला मैदान में हुआ कार्यक्रम विहिप जिलाध्यक्ष चंद्रमोहन बेदी ने कहा कि आज शास्त्र के साथ-साथ शस्त्र धारण करने की जरूरत है। मुख्य रूप से विभागाध्यक्ष अशोक ओमर, रामप्रताप सोनी, महेंद्र धुरिया, सुरेंद्र भटनागर, रेखा भटनागर, सुनीता चौहान, दीक्षा राजपूत, प्रियांशु शिवहरे, सुनी धुरिया, मनीष मंगल, हर्ष दासवानी, राहुल शिवहरे, संदीप साहू, महावीर कुशवाहा समेत अन्य लोग मौजदू रहे। ये भी पढ़ें : UP : बांदा में बेटी का रिश्ता पक्का कर लौट रहे पिता की हादसे में मौत   https://samarneetinews.com/videoviral-maulana-threatened-t...
बांदा : बजरंग कालेज कमेटी के अध्यक्ष बने हरविलास, प्रशांत दोबारा प्रबंधक

बांदा : बजरंग कालेज कमेटी के अध्यक्ष बने हरविलास, प्रशांत दोबारा प्रबंधक

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में आज आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज में विद्यालय प्रबंध समिति का निर्वाचन संपन्न हुआ। इस दौरान अशोक अवस्थी निर्वाचन अधिकारी व पर्यवेक्षक आशुतोष मणि त्रिपाठी और शिक्षाविदों ने निर्विरोध निर्वाचन संपन्न कराया। हर विलास गुप्ता को लगाकार पांचवीं बार निर्विरोध रूप से प्रबंध समिति का अध्यक्ष चुना गया। ये चुने गए समिति के सदस्य साथ ही प्रशांत शर्मा को दोबारा प्रबंधक पद का दायित्व दिया गया। इसी तरह शरद अग्रवाल उपाध्यक्ष, राजीव अग्रवाल उपप्रबंधक, राधा कृष्ण अग्रवाल कोषाध्यक्ष चुने गए। ये भी पढ़ें : बांदा शहर : ‘हम पुलिस हैं’, बोलकर रिटायर अधिकारी से सोने की अंगूठी-चेन ले भागे बदमाश वहीं बद्री प्रसाद माधव निगम, डा. किशोर बाजपेई, संजय गुप्ता, शरद अग्रवाल, केदारनाथ अग्रवाल, शांतनु अग्रवाल, राजेश साहू प्रबंध समिति के सदस्य निर्वाचित हुए। विद्यालय के प्रधानाचार्य मेजर ...