Tuesday, November 3सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: Banda News

Banda: ..जब भागवत स्कूल में गिफ्ट पाकर खिल उठे बच्चों के चेहरे

Banda: ..जब भागवत स्कूल में गिफ्ट पाकर खिल उठे बच्चों के चेहरे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में स्कूली बच्चों को दुर्गा पूजा के मौके पर प्रसाद वितरण किया गया। साथ ही उन्हें गिफ्ट भी दिए गए। गिफ्ट और प्रसाद पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। दुर्गा अष्टमी पर प्रसाद-गिफ्ट वितरित यह आयोजन श्रीनाथ विहार स्थित भागवत प्रसाद मेमोरियल स्कूल में हुआ। इस अवसर पर अतिथियों ने कन्याओं का तिलक भी किया। इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट संदीप केला, होम्योपैथिक मंडलीय मुख्य चिकित्साधीक्षक डा. उषा वर्मा, स्कूल के डायरेक्टर अंकित कुशवाहा, संध्या कुशवाहा, सजल रेंडर, राखी रेंडर आदि लोग मौजूद रहे। इसके साथ ही स्कूल का समस्त स्टाॅफ भी मौजूद रहा। ये भी पढ़ें: UP Weather: यूपी के इन जिलों में पारा 40 डिग्री पार, आज लू का अलर्ट.. https://samarneetinews.com/up-weather-temperatures-cross-40c-in-kanpur-meerut-hamirpur-heatwave-alert-today/  ...
दर्दनाक: इकलौते बेटे समेत सड़क हादसों में दो लोगों की मौत-एक घायल

दर्दनाक: इकलौते बेटे समेत सड़क हादसों में दो लोगों की मौत-एक घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बीते 24 घंटे में बांदा में हुए अलग-अलग हादसों में बाइक सवार युवक समेत दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक फतेहपुर जिले का रहने वाला था। वहीं एक युवक परिवार की इकलौती संतान था। घायल हुए युवक का इलाज चल रहा है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, फतेहपुर जिला के चक्की सहिबापुर के रामकिशोर पटेल के बेटा अमन (20) बाइक से घर जा रहे थे। फतेहपुर का रहने वाला था मृतक युवक बताते हैं कि बांदा के चिल्ला क्षेत्र के बगिया मोड़ के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी टक्कर हो गई। दूसरी बाइक पर पिपरोदर गांव के असफाक (35) सवार थे। ये भी पढ़ें: Banda: सीओ ने पकड़ा डंपर-थाने से चोरी-SO सस्पेंड बताते हैं कि दोनों की बाइकें टकरा गईं। इसके बाद अमन की बाइक आनियंत्रित होकर सामने से आ रहे ट्रक से जा टकराई। हादसे के बाद ट...
UP: 3 युवतियों से रेप के हाई प्रोफाइल केस में लोकेंद्र गिरफ्तार-स्वतंत्र साहू का कोर्ट में सरेंडर

UP: 3 युवतियों से रेप के हाई प्रोफाइल केस में लोकेंद्र गिरफ्तार-स्वतंत्र साहू का कोर्ट में सरेंडर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: शहर में 3 युवतियों से दुष्कर्म के हाई प्रोफाइल मामले में आज एक मुख्य आरोपी लोकेंद्र सिंह चंदेल को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। बाद में उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। चौंकाने वाली बात यह है कि पुलिस कोर्ट परिसर में मौजूद थी। इसी बीच इस रेप केस के दूसरे मुख्य आरोपी गुटखा व्यापारी स्वतंत्र साहू ने पुलिस की आंख में धूल झोंक कर अदालत में समर्पण कर दिया। कटनी से पकड़ा गया एक आरोपी उधर, सीओ सिटी राजीव प्रताप सिंह का कहना है कि आरोपी लोकेंद्र चंदेल को मध्य प्रदेश के कटनी से गिरफ्तार किया गया है। अब एक तीसरा आरोपी हीरो बाइक शोरूम का मालिक आशीष अग्रवाल फरार बचा है। संबंधित खबर यहां पढ़ें: बांदा: बिगड़ैल रईसजादे युवतियों को शराब पिलाकर करते थे दुष्कर्म-अब पुलिस कार्रवाई पर सबकी नजर माना जा रहा है कि वह भी कोर्ट में समर्पण कर सकता है। शहर में इस ...
सीतापुर में आबकारी इंस्पेक्टर ने की सुसाइड, सिर में मारी गोली-कार में मिला शव

सीतापुर में आबकारी इंस्पेक्टर ने की सुसाइड, सिर में मारी गोली-कार में मिला शव

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, सीतापुर
अखिलेश द्विवेदी, सीतापुर: बांदा जिले में तैनात आबकारी निरीक्षक आलोक कुमार का शव आज शहर कोतवाली क्षेत्र में वैदेही वाटिका के पास बाइपास पर बंद कार में पड़ा मिला। उनके सिर में गोली लगी थी। कार में ही उनका लाइसेंसी रिवाल्वर पड़ा था। पुलिस का कहना है कि उन्होंने खुद को गोली मारकर सुसाइड की है। आलोक इस समय बांदा में तैनात थे। मूलरूप से कन्नौज जिले के रहने वाले आलोक कुमार इस समय सीतापुर में शिवपुरी मोहल्ले में रहते थे। पत्नी भी बांदा में तैनात बताते हैं कि उनकी पत्नी अमृता श्रीवास्तव भी बांदा में ही आबकारी आयुक्त के पद पर तैनात हैं। पुलिस का कहना है कि आबकारी निरीक्षक आलोक कुमार इन दिनों अपने घर सीतापुर आए हुए थे। ये भी पढ़ें: यूपी: IIT छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी ACP मोहसिन खान सस्पेंड, 3 महीने बाद एक्शन मंगलवार सुबह वह कार लेकर निकले थे। दोपहर बाद उनकी कार वैदेही वाटिका के पास हाइव...
सड़क हादसे में शिक्षक की मौत-खंती में बाइक पलटने से दुर्घटना

सड़क हादसे में शिक्षक की मौत-खंती में बाइक पलटने से दुर्घटना

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में सोमवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इसमें एक सरकारी शिक्षक की दर्दनाक ढंग से मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताते हैं कि हादसा उस समय हुआ जब शिक्षक बाइक से एक समारोह से लौटकर घर जा रहे थे। समारोह से घर लौटते समय दुर्घटना जानकारी के अनुसार, बबेरू कोतवाली क्षेत्र के भदेहदू गांव के रहने वाले राकेश सिंह (40) बीती रात दहिनवारा संस्कार में पतवन गांव गए थे। उनके साथ उनका साथी शानू भी था। बताते हैं कि मिया बरौली गांव के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर खंती में जा पलटी। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। ये भी पढ़ें: UP: शासन ने बांदा जिपं बोर्ड की बैठक को मान्य ठहराया-एएमए का तबादला पीछे से आ रहे रिश्तेदारों ने देखा तो उन्होंने उठाकर पास के स्वास्थ केंद्र में भर्ती कराया। वहां डाक्टरों ने उन्हें मृत...
SP जीआरपी झांसी ने महिला हेल्प डेस्क का किया उद्घाटन

SP जीआरपी झांसी ने महिला हेल्प डेस्क का किया उद्घाटन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा रेलवे स्टेशन पर जीआरपी के झांसी पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव ने आज महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन किया। जीआरपी थाने में यह हेल्प डेस्क शुरू की गई है। एसपी जीआरपी ने कहा कि मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत यह शुभारंभ हुआ है। उन्होंने कहा कि नवरात्र के मौके पर चित्रकूट जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है। इसके लिए सुरक्षा के खास इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं। इस मौके पर बांदा जीआरपी प्रभारी निरीक्षक नवेन्दु शेखर अग्निहोत्री समेत अन्य लोग भी मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: बांदा: दरवाजा खटखटा कर दुष्कर्म आरोपियों को तलाश रही पुलिस-3 युवतियों से रईसजादों की दरिंदगी का मामला https://samarneetinews.com/woman-offered-namaz-on-doorstep-of-hamirpur-dm-office/    ...
बांदा में आपसी सौहार्द के साथ मनी ईद, गले लगकर दी बधाई

बांदा में आपसी सौहार्द के साथ मनी ईद, गले लगकर दी बधाई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में ईद का त्यौहार बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। ईद की नमाज के बाद नमाजियों ने एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी। वहीं डीएम जे.रीभा और एसपी अंकुर अग्रवाल भी फोर्स के साथ बाबू लाल चौराहे पर मौजूद रहे। अधिकारियों ने लोगों को ईद पर बधाई दी। गले-मिलकर एक-दूसरे को दी बधाई कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने भी बाबूलाल चौराहे पर मुस्लिम भाइयों को ईद की बधाई दी। इसके अलावा जामा मस्जिद के मुतवल्ली सादी जमां आदि गणमान्य लोग भी मौजदू रहे। सुरक्षा के लिहाज से सख्त बंदोबस्त किए गए। ड्रोन से इलाकों पर नजर रखी गई। पुलिस फोर्स तैनात रहा। ये भी पढ़ें: ‘समरनीति न्यूज’ की खबर का बड़ा असर: DM ने पूरी टीम के साथ साड़ी-खप्टिहाकला खदानों पर मारा छापा    ...
बांदा मेडिकल काॅलेज की लैब असिस्टेंट ने की सुसाइड-सपा नेता की..

बांदा मेडिकल काॅलेज की लैब असिस्टेंट ने की सुसाइड-सपा नेता की..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज की लैब असिस्टेंड ने फांसी लगाकर सुसाइड कर ली। घटना का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका के पति सपा लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव हैं। घटना से सभी लोग दुखी हैं। शहर के गायत्री नगर मोहल्ले की घटना जानकारी के अनुसार, शहर के गायत्रीनगर मोहल्ले के रहने वाले चंद्रदीप यादव की पत्नी कमला उर्फ नेहा (29) मेडिकल कालेज में लैब असिस्टेंट हैं। उन्होंने गुरुवार शाम घर में फांसी लगा ली। ये भी पढ़ें: बांदा में रफ्तार का कहर, बाइक और ई-रिक्शा की टक्कर में एक की मौत-3 गंभीर किसी तरह उन्हें उतारा गया। बताते हैं कि तबतक सांसें थम चुकी थीं। घटना से घर में चीख-पुकार मच गई। मृतका के ससुर धर्मराज यादव ने बताया कि कमला मायके पहाड़ी जाना चाहती थीं। उसके एक छोटा बेटा भी है। पति ने जाने से मना किया...
बांदा: 3 सहेलियों से रेप मामले में एक गिरफ्तार-मगर तीनों मुख्य आरोपी अबतक पुलिस की पकड़ से बाहर

बांदा: 3 सहेलियों से रेप मामले में एक गिरफ्तार-मगर तीनों मुख्य आरोपी अबतक पुलिस की पकड़ से बाहर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में 3 सहेलियों से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मगर तीनों मुख्य आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। पुलिस ने उस आरोपी को पकड़ा है जिसने युवतियों को तीनों से मिलवाया था। बाकी मुख्य आरोपियों में एक आशीष अग्रवाल दूसरा स्वतंत्र साहू शहर के बड़े व्यापारी हैं। तीसरा मुख्य आरोपी लोकेंद्र चंदेल सिंचाई विभाग का बड़ा ठेकेदार है। पुलिस की बड़ी नाकामी है मुख्य आरोपियों का गिरफ्तार न होना इन तीनों तक पुलिस अबतक नहीं पहुंची हैं। पुलिस ने चौथे आरोपी नवीन कुमार विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया है। नवीन पर आरोप है कि उसी ने तीनों युवतियों को नौकरी दिलाने के लिए तीनों आरोपियों से मिलवाया था। पुलिस ने नवीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हालांकि, इसे पुलिस की नाकामी ही कहा जाएगा कि अबतक तीनों मुख्य आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। 22 को दर्ज मुकदम...
पूर्व केंद्रीय मंत्री का BJP पर बड़ा हमला, बोले- ‘योगी भड़का रहे-मोदी बहला रहे’

पूर्व केंद्रीय मंत्री का BJP पर बड़ा हमला, बोले- ‘योगी भड़का रहे-मोदी बहला रहे’

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आज बांदा पहुंचे। यहां उन्होंने पार्टी के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्षों के साथ संगठन को मजबूत करने वाले बिंदुओं पर चर्चा की। साथ ही सर्किट हाउस में पत्रकारों से वार्ता भी की। पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री जैन ने कहा कि भाजपा गाय, गंगा और गांव के नाम पर सत्ता में आई। मगर सरकार बनते ही इन तीनों को भूल गए। प्रेसवार्ता में सरकार पर बोला हमला पूर्व केंद्रीय मंत्री जैन ने कहा कि प्रदेश सरकार होली और जुमा के नाम पर दो समुदायों के बीच सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का काम कर रही है। वहीं देश के प्रधानमंत्री मुस्लिम समुदाय के लोगों को ईद की किट बांटकर बहलाने का काम कर रहे हैं। कहा कि लगता है कि केंद्र सरकार का प्रदेश सरकार पर नियंत्रण नहीं है। ये भी पढ़ें: बांदा: बिगड़ैल रईसजादे युवतियों को शराब पिलाकर करते थे दुष्कर्म-अब पुलिस कार्रवा...