Tuesday, November 3सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: Banda News

बांदा: 5 मई को थी बहन की शादी, हादसे में भाई की मौत से परिवार में कोहराम

बांदा: 5 मई को थी बहन की शादी, हादसे में भाई की मौत से परिवार में कोहराम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: 5 मई को बहन की शादी थी। बारात के स्वागत के लिए तैयारियां चल रही थीं। आज हादसे में होने वाली दुल्हन के भाई की हादसे में मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कमासिन क्षेत्र में हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, कमासिन थाना क्षेत्र के इटरा बढौली गांव के रहने वाले खेल्ला वर्मा के बेटे 30 वर्षीय चुन्नू रात में बाइक से चक्की से आटा लेने जा रहे थे। बताते हैं कि तभी रास्ते में लमियारी गांव के पास सामने से आ रहे बालू लदे तेज रफ्तार ट्रक ने उनके टक्कर मारते हुए रौंद दिया। उनकी मौके पर ही दर्दनाक ढंग से मौत हो गई। ट्रक छोड़कर भागा चालक उधर, ट्रक छोड़कर चालक मौके से भाग गया। ग्रामीणों ने पुलिस और परिजनों को जानकारी दी। मृतक के पिता ने बताया कि चुन्नू गुजरात में रहकर काम करते थे। 28 अप्रैल को गां...
बांदा में लापता BA छात्रा का शव बंद कमरे में मिलने से सनसनी, अपहरण कर हत्या का आरोप

बांदा में लापता BA छात्रा का शव बंद कमरे में मिलने से सनसनी, अपहरण कर हत्या का आरोप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: घर से कालेज जाने के लिए निकली छात्रा लापता हो गई। आज चौथे दिन उसका शव शहर की काशीराम कालोनी में एक बंद कमरे में मिला। बताते हैं कि आसपास के लोगों ने कमरे से बदबू आने की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने वहां पहुंचकर कमरा खुलवाया तो भीतर छात्रा का शव पड़ा था। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने भी मौके पर पहुंचकर घटना का मुआयना किया। वहीं मृतका के परिजनों ने अपहरण कर हत्या का आरोप  लगाया है। पुलिस ने कुछ लोगों को शक के आधार पर हिरासत में लिया है। 3 दिन पहले कालेज के लिए निकली थी घर से जानकारी के अनुसार, खांईपार निवासी ताहिर मोहम्मद की बेटी 24 वर्षीय हिना बानो डॉक्टर भीमराव अंबेडकर कॉलेज में बीए अंतिम वर्ष की छात्रा थीं। वह 3 दिन पहले कॉलेज जाने के लिए घर से निकली थीं। इसके बाद वापस नहीं लौटीं। परिजनों ने कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई थी। कमरे से बदबू आन...
..जब शराबी के लिए लगे ट्रेन के इमरजेंसी ब्रेक, बाल-बाल बची जान

..जब शराबी के लिए लगे ट्रेन के इमरजेंसी ब्रेक, बाल-बाल बची जान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: उतर प्रदेश के बांदा जिले से एक हैरान करने वाला घटनाक्रम सामने आया है। शहर के लोहिया पुल के पास दोपहर के समय एक व्यक्ति नशे की हालत में रेलवे पटरी पर जाकर सो गया। इस दौरान चित्रकूट की ओर से तेज रफ्तार मालगाड़ी आई तो आसपास के लोग भी चौंक गए। टक्कर मारकर रुकी ट्रेन-तब जागा बताते हैं कि ट्रेन चालक ने जैसे ही पटरी पर किसी को लेटे देखा तो हार्न बजाना शुरू किया। तेज हॉर्न बजने के बाद भी नशेबाज टस से मस नहीं हुआ। फिर चालक ने ट्रेन को रोकने के लिए इमरजेंसी ब्रेक लगाए। एंबुलेंस से पहुंचाया गया अस्पताल ट्रेन की रफ्तार कम थी और ट्रेन रूकते-रूकते शराबी को टक्कर मारती हुई जाकर रूकी। स्थानीय निवासियों ने एंबुलेंस को सूचना दी। इसके बाद घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि, उसकी जान बच गई। बताते हैं कि शराबी व्यक्ति शहर के कटरा मोहल्ले का रहने वाला था। उसकी जान बच गई है।...
बांदा हाई प्रोफाइल रेप केस: निजी स्कूल मालिक ने भी ली थी मामला दबवाने की जिम्मेदारी-गली नहीं दाल

बांदा हाई प्रोफाइल रेप केस: निजी स्कूल मालिक ने भी ली थी मामला दबवाने की जिम्मेदारी-गली नहीं दाल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में बीती 22 मार्च को शहर के दो बड़े व्यापारियों और एक ठेकेदार के खिलाफ 3 युवतियों से दुष्कर्म का केस दर्ज हुआ था। इस मामले में भले ही सभी आरोपी जेल जा चुके हों। लेकिन शहर में आज भी यह प्रकरण चर्चा में है। चर्चा अब इस बात को लेकर है किस-किस ने मामले को दबवाने के नाम पर काॅलर ऊंचा किया। कई नामों को लेकर चर्चाएं हैं। एक नाम कुछ ज्यादा ही सुर्खियों में है। बताते हैं कि एक निजी स्कूल के मालिक ने भी आरोपियों को बचाने और पूरे प्रकरण के सेटेलमेंट की जिम्मेदारी अपने कंधों पर ली थी। काफी हाई कांफिडेंस लेवल, मगर.. मगर इनकी दाल गली नहीं। हालांकि, बताते हैं कि इनका कांफिडेंस लेवल बड़ा हाई था। इसकी दो वजह थीं। एक वजह सजातीय पुलिस अधिकारियों से संपर्क और दूसरी बीजेपी का पोस्टर बाॅय नेता होना। मगर इस हाई प्रोफाइल रेप केस में सिफारिश की इनकी सारी कोशिशें बेकार साबित हुईं। ...
यूपी: छात्रा ने कम नंबर आने पर निराश होकर की सुसाइड

यूपी: छात्रा ने कम नंबर आने पर निराश होकर की सुसाइड

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: यूपी बोर्ड में 10वीं की छात्रा ने कम नंबर आने के कारण सुसाइड कर ली। बताते हैं कि छात्रा इस बात को लेकर दुखी थीं कि उन्हें 75% अंक मिले हैं। छात्रा ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना शहर के गायत्रीनगर मोहल्ले की है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। जीजीआईसी की छात्रा थीं नेहा देहात कोतवाली क्षे के बेलबई गांव के संतोष यादव की बेटी स्नेहा (15) अपने परिवार संग शहर के गायत्री नगर मोहल्ले में रहती थीं। वह जीजीआईसी स्कूल में 10वीं की छात्रा थीं। पढ़ने में होशियार थीं। परिजनों ने बताया कि नेहा के हाईस्कूल में अबकी बार 75% अंक मिले। इसे लेकर वह निराश हो गईं। ये भी पढ़ें: बांदा में पहलगाम अटैक के विरोध में आक्रोश, कैंडल मार्च से लेकर पुतला दहन तक.. शनिवार शाम उनकी मां रतना देवी बाजार गई थीं। घर पर दो छोटी बहनें थीं। इसी बीच स्ने...
UP Board Result: बांदा में सनी ने 12वीं और आकांक्षा ने 10वीं में किया जिला टाॅप

UP Board Result: बांदा में सनी ने 12वीं और आकांक्षा ने 10वीं में किया जिला टाॅप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: आज यूपी बोर्ड परीक्षा का 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित हो गया। बांदा में 10वीं में आकांक्षा ने जिला टाॅप किया है। वहीं 12वीं की परीक्षा में सनी सिंह पटेल ने जिले में टाॅप किया। छात्रा अकांक्षा सिंह ने 573 अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया। उनकी इस सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र हैं सनी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र सनी सिंह पटेल ने 90.3% अंक पाकर बांदा टाॅप किया। छात्र उत्कर्ष मिश्रा ने 86.7% अंक प्राप्त किए। यूपी बोर्ड 10वीं में बांदा जिले में छात्रा आकांक्षा ने जिला टाॅप किया है। वहीं बीपीएम की छात्रा हैं। आकांक्षा सिंह ने 573 अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया। उनकी इस सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है। वह बीपीएम स्कूल की छात्रा हैं। इसी तरह सरस्वती बालिका विद्या ...
बांदा में स्कूली बच्चों के लिए खतरा बनती ओवरलोडिंग पर पुलिस-आरटीओ विभाग की निष्क्रियता

बांदा में स्कूली बच्चों के लिए खतरा बनती ओवरलोडिंग पर पुलिस-आरटीओ विभाग की निष्क्रियता

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: कोतवाली पुलिस और आरटीओ विभाग की निष्क्रियता के चलते बांदा में स्कूली बच्चों के लिए ओवरलोडिंग बड़ा खतरा बनती जा रही है। जेल रोड समेत अन्य प्रमुख सड़कों पर बालू और गिट्टी लदे ओवरलोड ट्रैक्टर सुबह 6 बजे से अनियंत्रित रफ्तार में दौड़ते हैं। ज्यादा कमाई के चक्कर में ट्रैक्टर चालकों का रफ्तार पर नियंत्रण नहीं रहता। जिला कारागार में पुलिस चौकी, फिर भी.. ऐसे सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए खतरा बना हुआ है। सुबह के समय इस रोड पर पैदल, रिक्शा और वैन से स्कूल जाने वाले बच्चों की संख्या खूब रहती है। ये भी पढ़ें: बांदा : MP के खनन माफिया के आगे नतमस्तक अधिकारी, अवैध खनन-ओवरलोडिंग बेलगाम चौंकाने वाली बात यह है कि जिला कारागार पुलिस चौकी के इंचार्ज और यातायात पुलिस या फिर आरटीओ विभाग के अधिकारी इन ट्रैक्टरों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे। ऐसे में इन विभागों के अधिकारियो...
UP: युवक का अपहरण-कार सवारों ने उठाया, पुलिस ने की घेराबंदी-फिर डेढ़ घंटे बाद..

UP: युवक का अपहरण-कार सवारों ने उठाया, पुलिस ने की घेराबंदी-फिर डेढ़ घंटे बाद..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के नरैनी थाना क्षेत्र में एक युवक का आज बुधवार देर शाम कार सवार लोगों ने अपहरण कर लिया। जबरन उसे खींचकर कार में बैठा लिया। उसके दोस्त का मोबाइल भी छीन ले गए। हड़बड़ाहट में कार सवारों ने एक युवक की बाइक को टक्कर मारते हुए उसे भी घायल कर दिया। हालांकि, बाद में युवक को मारपीटकर छोड़ भागे। समाचार लिखे जाने तक पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पीड़ित का डाक्टरी परीक्षण कराया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि बदमाशों की तलाश की जा रही है। देर शाम की घटना-साथी का मोबाइल भी ले गए जानकारी के अनुसार, नरैनी के खरोच गांव के युवक सोमदत्त कुशवाहा बुधवार को अपने साथी शिवा के साथ नरैनी बाजार गए थे। लौटते समय अतर्रा मार्ग पर बंबा तालाब के पास शाम लगभग 7 बजे बाजार की ओर से एक कार आई। ये भी पढ़ें: यूपी में 15 IPS के तबादले, बांदा-सीतापुर-पीलीभीत समेत कई पुलिस कप्तान बदले क...
Breaking: बांदा हाई प्रोफाइल रेप केस में गुटका कारोबारी और ठेकेदार की जमानत खारिज

Breaking: बांदा हाई प्रोफाइल रेप केस में गुटका कारोबारी और ठेकेदार की जमानत खारिज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में नौकरी का झांसा देकर 3 युवतियों से रेप और अश्लील वीडियो बनाकर यौन शोषण के मामले में कोर्ट ने दो आरोपियों की जमानत खारिज कर दी है। यह जानकारी सरकारी अधिवक्ता विमल सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि एससी/एसटी कोर्ट ने आज इस केस में आरोपी गुटका कारोबारी स्वतंत्र साहू और सिंचाई विभाग के ठेकेदार लोकेंद्र सिंह चंदेल की जमानत खारिज कर दी है।  लालच देकर 3 युवतियों को बनाया था हवस का शिकार सरकारी अधिवक्ता विमल सिंह ने जमानत का पुरजोर विरोध किया। दोनों पक्षों के वकीलों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने जमानत अर्जियां खारी कर दीं। बताते चलें कि बांदा में चार बड़े व्यापारियों और ठेकेदारों के खिलाफ 3 युवतियों ने नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म करने व अश्लील वीडियो बनाकर महीनों यौन शोषण करने का आरोप लगाया था। ये भी पढ़ें: बांदा: बिगड़ैल रईसजादे युवतियों को शराब पिला...
UP: किस ‘बड़े नेता’ के संरक्षण में चल रहा ‘तहबाजारी गुंडा टैक्स’ का खेल

UP: किस ‘बड़े नेता’ के संरक्षण में चल रहा ‘तहबाजारी गुंडा टैक्स’ का खेल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा जिला पंचायत में भाजपा नेता आपसी विवाद में उलझे हैं। विवाद मुद्दों से ज्यादा 'अहम' का है। बहरहाल, यह अलग बात है। फिलहाल एएमओ का तबादला हो चुका है। ऐसे में तहबाजारी खनिज का ठेका अभी नहीं हुआ है। इसके बावजूद बालू-गिट्टी के ट्रकों से कई जगहों पर तहबाजारी के नाम पर खुलेआम गुंडा टैक्स वसूली हो रही है, जबकि तहबाजारी का ठेका 31 मार्च को खत्म हो चुका है। नया टेंडर हुआ नहीं है। वहीं सूत्रों का कहना है कि तहबाजारी के नाम पर अब भी एक 'बड़े' नेताओं के संरक्षण में तहबाजारी की अवैध वसूली चल रही है। 31 मार्च को खत्म हो चुका है पुराना ठेका सूत्रों की माने तो एक बड़े सत्ताधारी नेता के संरक्षण में जिला पंचायत तहबाजारी के नाम पर गुंडा टैक्स वसूली चल रही है। रोज लाखों की वसूली हो रही है। सूत्र बताते हैं कि ट्रकों से 300 से 400 रुपए वसूले जा रहे हैं। बताते चलें कि बीते दिनों जि...