Tuesday, November 3सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: Banda News

Breaking: बांदा में सांप के काटने से महिला समेत दो की मौत-पांच की हालत गंभीर

Breaking: बांदा में सांप के काटने से महिला समेत दो की मौत-पांच की हालत गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में बरसात के मौसम में सांप के काटने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। बीते 24 घंटों में एक महिला समेत दो लोगों की सांप के काटने से मौत हो गई है। वहीं पांच लोगों की हालत गंभीर बनी है। उनका इलाज चल रहा है। कालिंजर और गिरवां में हुईं घटनाएं पहली घटना कालिंजर थाना क्षेत्र के रेहुची गांव में हुई। वहां के 45 वर्षीय रामसुजान को खेत पर पैर के अंगूठे में सांप ने काट लिया। इससे उनकी हालत बिगड़ गई। कुछ देर बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। परिवार में उनकी पत्नी सुमित्रा और दो बेटे हैं। ये भी पढ़ें: बांदा में रेस्‍टोरेंट मालिक पर युवती से छेड़छाड़-देह व्यापार के लिए दबाव डालने का मुकदमा दर्ज दूसरी घटना, गिरवां थाना क्षेत्र के बहेरी गांव में हुई। वहां 58 वर्षीय उर्मिला पत्नी बिजय बहादुर को बीती शाम सांप ने काट लिया। वह खेत पर चारा लेने गईं थीं। जिला अस्पताल ले जाते समय ...
बांदा: प्रवक्ता के बेटों का निधन-विधायक ने शोकाकुल परिजनों को बंधाया ढांढस

बांदा: प्रवक्ता के बेटों का निधन-विधायक ने शोकाकुल परिजनों को बंधाया ढांढस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के हिंदू इंटर कॉलेज अतर्रा के प्रवक्ता संतोष द्विवेदी के दो बेटों का रविवार को सड़क हादसे में असामयिक निधन हो गया था। यह हादसा महोबा जिले में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर हुआ था। आज बांदा के सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने शोकाकुल परिवार से मिलकर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर महोबा में हुई थी दुर्घटना विधायक ने कहा कि दुख की इस घड़ी में वह पीड़ित परिवार के साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि दोनों मृत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान दें। इसी तरह सदर विधायक ने बनसखा में हरिलाल प्रजापति के नाती के दुखद निधन पर भी पहुंचकर पीड़ित परिजनों को ढांढस बंधाया। संबंधित मुख्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें: Mahoba News: बांदा के दो सगे भाइयों की हादसे में मौत-बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर कार ट्रक में घुसी   https://samarneetinews.com/t...
बांदा में पारिवारिक कलह में दों पतियों ने लगाई फांसी, सास-ससुर पर भी आरोप

बांदा में पारिवारिक कलह में दों पतियों ने लगाई फांसी, सास-ससुर पर भी आरोप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में दो अलग-अलग मामलों में दो युवकों ने बीते 24 घंटों में सुसाइड कर ली। दोनों ही मामलों में पत्नियों से विवाद की बातें सामने आई हैं। एक मामले में कहा जा रहा है कि युवक ने सास-ससुर पर प्रताड़ना का भी आरोप लगाया है। उधर, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। मायके में रह रही थी पत्नी अतर्रा थाना क्षेत्र के पचोखर गांव के रामचंद्र के बेटे अभय वर्मा (27) ने फांसी लगा ली। सुबह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आए, तो परिजनों को जानकारी हुई। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ कर शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। मृतक के चचेरे भाई दयाराम का कहना है कि मृतक किसानी करते थे। ये भी पढ़ें: Banda: जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन में कार्यक्रमों की रही धूम  पत्नी सदाप्यारी मायके सकरियापुरवा में रह रही थीं। वह शुक्रवार को पत्नी को लेने गए थे। मगर पत्नी ने मना कर दिया। बताते हैं स...
दर्दनाक: बांदा में कुए में गिरा युवक-दो घंटे बाद फायर ब्रिगेड ने निकाला..मौत

दर्दनाक: बांदा में कुए में गिरा युवक-दो घंटे बाद फायर ब्रिगेड ने निकाला..मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: कुए की जगत पर घूम रहा युवक पैर फिसलने से भीतर जा गिरा। करीब दो घंटे बाद काफी प्रयासों के बाद फायर ब्रिगेड ने युवक को बाहर निकाला। तबतक उसकी सांसें थम चुकी थीं। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, देहात कोतवाली क्षेत्र के बरगाहनी गांव अजय (23) पुत्र नामदेव फौजी बुधवार रात घर के सामने बने कुए की जगत पर घूम रहे थे। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने शव निकाला बाहर अचानक पैर फिसलने से वह उसमें जा गिरे। तुरंत ही ग्रामीणों और परिजनों ने उन्हें निकालने के लिए कांटा कुएं में डाला। मगर गांव के लोग सफल नहीं हुए। इसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड को जानकारी दी। फायर बिग्रेड कर्मचारियों ने लगभग दो घंटे बाद शव को बाहर निकाला। मृतक के पिता ने बताया कि अजय अविवाहित थे। डीजे बजाने का काम करते थे। मां ज्ञानश्री का रो-रोकर बुरा हाल है। ये भी पढ़ें: यूपी: बांदा में UPCIDA क...
बांदा में पड़ोसी के घर से लौटे युवक की मौत से मचा हड़कंप..छानबीन में जुटी पुलिस

बांदा में पड़ोसी के घर से लौटे युवक की मौत से मचा हड़कंप..छानबीन में जुटी पुलिस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: रक्षा बंधन के दिन पड़ोसी के घर से लौटे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने पड़ोसियों पर जहर खिलाकर हत्या का अंदेशा जताया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। तिंदवारी के मूंगुस गांव की घटना जानकारी के अनुसार, तिंदवारी थाना क्षेत्र के मूंगुस गांव के विजयपाल वर्मा (24) की तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि वह रक्षा बंधन पर पड़ोसी के घर गए थे। ये भी पढ़ें: बांदा में स्कूल में शिक्षिका ने लगाए ठुमके-Video Viral-बीएसए ने बैठाई जांच  वहां से लड़खड़ाते हुए घर लौटे। इसके बाद सो गए। रविवार सुबह वह मृत हालत में मिले। मृतक के चचेरे भाई धर्मेंद्र और सगे छोटे भाई जयपाल ने जहर खिलाकर हत्या करने का अंदेशा जताया है। पुलिस ने वीडियोग्राफी के साथ शव का पो...
Breaking: बांदा में बेटे ने किया बाप का कत्ल, इलाके में फैली सनसनी-गिरफ्तार

Breaking: बांदा में बेटे ने किया बाप का कत्ल, इलाके में फैली सनसनी-गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यजू, बांदा: बांदा में रिश्तों के कत्ल का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक कलयुगी बेटे ने शराब के नशे में अपने पिता की धारदार हथियार से हत्या कर दी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। इलाके में सनसनी फैल गई। परिवार के लोग घायल को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अपर पुलिस अधीक्षक माविस टक ने जानकारी दी है। कुलकम्हारी में वारदात से सनसनी उन्होंने बताया कि हत्यारोपी को आला कत्ल के साथ गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, यह सनसनीखेज वारदात देहात कोतवाली के कुलकुम्हारी गांव की है। बताते हैं कि आज शाम वहां रहने वाले नंदलाल पर उनके बेटे गोरेलाल ने नशे में हमला कर दिया। ये भी पढ़ें: बांदा का ‘शिव कृष्ण अस्पताल’: सत्ता-शराब-अफसरशाही और दौलत का गठजोड़ पिता ने बेटे को नशे में उत्पात मचाने से मना किया था। इसपर भड़कते हुए नशेबाज बेटा हैवान बन...
बांदा में बार-बार बिजली कटौती से जनता बेहाल-नेताओं-अफसरों में बेफिक्री

बांदा में बार-बार बिजली कटौती से जनता बेहाल-नेताओं-अफसरों में बेफिक्री

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बिजली संकट जैसे जनहित से मुद्दों पर स्थानीय नेता बेफ्रिक नजर आ रहे हैं। दूर भागते नजर आ रहे हैं। वहीं प्रशासनिक अधिकारी भी बेपरवाह हैं। शहर में इस समय बिजली कटौती समस्या बनी है। बिजली कटौती का हाल यह है हर 15 मिनट पर बत्ती गुल हो जाती है। उमस भरी गर्मी में जनता बेहाल है। लोगों के काम-धंधे पर भी पड़ रहा असर जेल रोड, स्वराज कालोनी, क्योटरा में बीती शाम अचानक कई घंटे बत्ती गुल रही। पता करने पर विद्युत विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बांबेश्वर फीडर की सीटी फुंकने के कारण सुधार के काम के लिए कटौती की गई थी। ये भी पढ़ें: बांदा: शिवकृष्ण अस्पताल और प्रशासनिक गठजोड़ के काले कारनामे का ‘समरनीति न्यूज’ ने दो साल पहले ही कर दिया था खुलासा इसके बाद भी हर 15 से 20 मिनट पर कटौती जारी है। लोगों का कहना है कि स्थानीय नेताओं को प्रशासनिक अधिकारियों और विद्युत विभाग के अधिक...
शर्मनाक: बांदा ADM के स्टेनों का सबसे प्रतिष्ठित स्कूल में शिक्षक को गालियां देते Video वायरल..

शर्मनाक: बांदा ADM के स्टेनों का सबसे प्रतिष्ठित स्कूल में शिक्षक को गालियां देते Video वायरल..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में अधिकारी और कर्मचारियों के कुछ न कुछ कारनामे लगातार सामने आ रहे हैं। एक एडीएम ने पत्नी को अवैध रूप से बने अस्पताल में पार्टनर बनाकर खेल कर दिया। वहीं अब एडीएम के स्टेनो का एक प्रतिष्ठित स्कूल में शिक्षक को भद्दी-भद्दी गालियां देते वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो ने पूरी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि, 'समरनीति न्यूज' ऐसे किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। सेंटमेरी स्कूल का बताया जा रहा वीडियो दरअसल, एक वीडियो बांदा में बहुत ही तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक व्यक्ति सेंटमेरी स्कूल में शिक्षक को गालियां देते दिखाई दे रहा है। यह वीडियो बांदा एडीएम के स्टेनो का बताया जा रहा है। स्टेनो का नाम शाकिर अहमद है। ये भी पढ़ें: बांदा: शिवकृष्ण अस्पताल और प्रशासनिक गठजोड़ के काले कारनामे का ‘समरनीति न्यूज’ ने दो साल पहले ही कर दिया था खुलासा हालां...
बांदा: शिवकृष्ण अस्पताल और प्रशासनिक गठजोड़ के काले कारनामे का ‘समरनीति न्यूज’ ने दो साल पहले ही कर दिया था खुलासा

बांदा: शिवकृष्ण अस्पताल और प्रशासनिक गठजोड़ के काले कारनामे का ‘समरनीति न्यूज’ ने दो साल पहले ही कर दिया था खुलासा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में विवादित 'शिवकृष्ण मल्टीस्पेशलिटी हाॅस्पिटल' फिर सुर्खियों में है। इसके निर्माण को लेकर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप हैं। बांदा पूर्व एडीएम राजेश वर्मा की पत्नी की अस्पताल में पार्टनरशिप के खुलासे से हड़कंप मचा है। एडीएम को हटा दिया गया है। मगर भ्रष्टाचार की नींव पर खड़े इस अस्पताल की चर्चा यहीं खत्म नहीं हुई। इस भ्रष्टाचार का खुलासा दो साल पहले 'समरनीति न्यूज' ने अपनी "बाहर सील-अंदर निर्माण ! ग्रीन बेल्ट पर बना अस्पताल" शीर्षक वाली खबर से 9 जून 2023 को कर दिया था। मगर राजनितिक पहुंच और प्रशासनिक गठजोड़ के चलते इस मामले का संज्ञान अब लिया गया। सत्ता की धौंस के तहत चलता रहा काम-नियम कानून दरकिनार दरअसल, ग्रीन बेल्ट पर बनाए जा रहे इस अस्पताल को बांदा विकास प्राधिकरण के सचिव बाबू सिंह ने 2021 में सील कर दिया था। इसके बावजूद इसका भीतर ही भीतर निर्माण हुआ। न...
बांदा: लापता बस मालिक का 48 घंटे बाद भी पता नहीं-तलाश रही जारी-कांग्रेसी घर पहुंचे

बांदा: लापता बस मालिक का 48 घंटे बाद भी पता नहीं-तलाश रही जारी-कांग्रेसी घर पहुंचे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में लापता बस मालिक विनय श्रीवास्तव का लगभग 48 घंटे बाद भी कुछ पता नहीं चला है। पुलिस ने दूसरे दिन भी केन नदी में कई किलो मीटर तक सर्च अभियान चलाया। कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह का कहना है कि आज कई घंटों तक नदी में गोताखोरों के साथ पुलिस तलाश में जुटी रही। मगर कुछ पता नहीं चला। बढ़ा जलस्तर-तेज बहाव, फिर भी तलाश में डटी रही पुलिस हालांकि, पुलिस भी मान रही है कि खतरे के निशान के नजदीक केन नदी का बढ़ा जलस्तर और पानी का तेज बहाव बड़ी समस्या है। फिर भी तलाश जारी रही। उधर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के साथ कांग्रेसियों ने आज विनय श्रीवास्तव के परिवार से मिलकर कांग्रेसियों ने घर पहुंचकर पीड़ित परिजनों को बंधाया ढांढस उन्हें ढांढस बंधाया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने उनकी पत्नी श्री मति नूपुर श्रीवास्तव से कहा कि संकट की घड़ी में कांग्रेस पार्टी उनके साथ ह...