Monday, August 3सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: Banda News

बांदा में प्राइवेट टेलीकाॅम कर्मचारी को चाकू मारा, हमलावर बाइक लेकर भागा-गिरफ्तार

बांदा में प्राइवेट टेलीकाॅम कर्मचारी को चाकू मारा, हमलावर बाइक लेकर भागा-गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के बबेरू थाना क्षेत्र में एक टेलीकाॅम कंपनी के प्राइवेट कर्मचारी पर दबंग ने जानलेवा हमला कर दिया। घटना शनिवार दोपहर की बताई जा रही है। दबंक ने बाइक रोककर चाकू से हमला किया। घटना बबेरू थाना क्षेत्र के ग्यौरा गांव के पास हुई। वहां तिंदवारी के अमलीकौर के रहने वाले पीड़ित सुभाष की छोटी सी बात पर फेरी का काम करने वाले युवक से कहासुनी हो गई। पैलानी के अमलौर के पास घटना ताते हैं कि फेरी वाले दबंग ने युवक ने उसके पेट में चाकू मार दिया। इसके बाद उसकी बाइक भी लेकर भाग निकला। हालांकि, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार, फिर गालियां देते हुए चाबी के गुच्छे में छिपा चाकू पेट में घोंप दिया। पीड़ित लहूलुहान होकर गिर पड़ा। ये भी पढ़ें: यूपी में 11 सीएमओ के तबादले, बांदा-सीतापुर और बुलंदशहर के भी बदले दबंग हमलावर पीड़ित की बाइक लेकर वहां से फरार हो...
बांदा: 3 अपहरणकर्ता गिरफ्तार-युवक बरामद, थाने के पास से कार में डालकर उठा ले गए थे आरोपी

बांदा: 3 अपहरणकर्ता गिरफ्तार-युवक बरामद, थाने के पास से कार में डालकर उठा ले गए थे आरोपी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में गिरवां थाने के पास से एक युवक को कार में डालकर उठा ले जाने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को धर-दबोचा है। पुलिस का कहना है कि युवक बबलू निवासी ग्राम देवल, थाना पहाड़ी (चित्रकूट) को भी बरामद कर लिया है। सीओ नरैनी अंबुजा त्रिवेदी ने यह जानकारी दी है। रुपए के लेन-देन के विवाद में हुई थी घटना सीओ नरैनी ने बताया कि घटना का वीडियो वायरल होने के बाद से ही पुलिस टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी थीं। तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पीड़ित को भी उनके कब्जे से बरामद कर लिया गया है। ये भी पढ़ें: बांदा में डाॅक्टर से मारपीट, जिला अस्पताल में प्राइवेट कर्मचारी ने पार कर दी हदें बताते चलें कि शुक्रवार को गिरवां थाने से कुछ दूरी पर दिनदहाड़े एक युवक को कुछ लोग जबरन कार में डालकर उठा ले गए थे। इस मामले में एक वीडियो वायरल हुआ था। पता चला था कि दोनों पक्ष...
बांदा: थाने के पास से कार में उठाकर ले जाए गए युवक का अबतक पता नहीं..Video हुआ था वायरल

बांदा: थाने के पास से कार में उठाकर ले जाए गए युवक का अबतक पता नहीं..Video हुआ था वायरल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में थाने के पास से कार में उठाकर ले जाए गए युवक का अभी तक कुछ पता नहीं है। पुलिस अपहरणकर्ताओं की तलाश में दबिशें दे रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बताते चलें कि घटना का कथित वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी। घटना गिरवां थाने के पास की है। दरअसल, चित्रकूट के एक युवक को एमपी के कुछ लोग कार में डालकर मध्य प्रदेश उठा ले गए थे। हालांकि, मामला रुपए के लेन-देन से जुड़ा है। चित्रकूट का है युवक-एमपी के आरोपी सीओ अंबुजा त्रिवेदी का मामले को लेकर कहना है कि चित्रकूट के पहाड़ी थाना क्षेत्र के देवल गांव के बबलू की बहन की ससुराल मध्य प्रदेश के छतरपुर के लवकुश क्षेत्र में है। बबलू ने बहनोई के ये भी पढ़ें: बांदा में डाॅक्टर से मारपीट, जिला अस्पताल में प्राइवेट कर्मचारी ने पार कर दी हदें घर के पास रहने वाले ...
बांदा में डाॅक्टर से मारपीट, जिला अस्पताल में प्राइवेट कर्मचारी ने पार कर दी हदें

बांदा में डाॅक्टर से मारपीट, जिला अस्पताल में प्राइवेट कर्मचारी ने पार कर दी हदें

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा जिला अस्पताल में फैली अव्यवस्थाएं किसी से छिपी नहीं हैं। अब जिला अस्पताल के सर्जन से प्राइवेट कर्मचारी द्वारा मारपीट का मामला सामने आया है। डाॅक्टर की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई है। सीएमएस ने भी कार्रवाई की बात कही है। दूसरे डाॅक्टर का प्राइवेट कर्मी है आरोपी जानकारी के अनुसार, तिंदवारी के गोधनी गांव के भूरेलाल बुधवार सुबह गांव के लोगों से मारपीट में घायल हो गए थे। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताते हैं कि उनका इलाज आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. मोहित सिंह कर रहे थे। बताया जा रहा है कि जिला अस्पताल के आर्थोपेडिक सर्जन के साथ काम करने वाले एक प्राइवेट कर्मचारी मनीष ने मरीज की भर्ती फाइल पर डॉ. मोहित का नाम काटकर डॉ. संदीप लिख दिया। इसके बाद मरीज को दिखाने लगा। डाॅक्टर की तहरीर पर पुलिस की कार्रवाई जानकारी होने पर डॉ. मोहित ने ऐतराज जत...
UP: आखिर इस जिले में क्यों सड़कों के चौड़ीकरण पर उठ रहे सवाल? PWD अधिकारियों-ठेकेदारों..

UP: आखिर इस जिले में क्यों सड़कों के चौड़ीकरण पर उठ रहे सवाल? PWD अधिकारियों-ठेकेदारों..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: सड़कों के चौड़ीकरण को लेकर बांदा में PWD विभाग पर खूब सवाल उठ रहे हैं। अधिकारियों पर जमकर आरोप लग रहे हैं। चर्चा है कि चौड़ीकरण की आड़ में भारी-भरकम बजट का गोलमाल हो रहा है। विभाग के उच्चाधिकारी चुप्पी साधे बैठे हैं। संबंधित ठेकेदारों ने कैसा काम किया है। यह सबको दिख रहा है। सरकार की साख खराब की जा रही है। लोगों में चर्चा है कि बजट को 31 मार्च तक ठिकाने लगाने की जल्दबाजी में काम हो रहा है। जेल रोड, संकट मोचन और पल्हरी मार्ग चौड़ीकरण को लेकर उठ रहे सवाल बताते चलें कि बांदा में जेल और संकटमोचन मंदिर मार्ग का चौड़ीकरण चल रहा है। अधूरी तैयारियों से बजट निपटाने के लिए शुरू किया गया यह काम मानकों को पूरा किए बिना निपटाया जा रहा है। कहीं अधूरा काम हुआ है तो कहीं सड़कें उखड़ी पड़ी हैं। जेल रोड पर साढ़े 7 करोड़ के बजट का बंदरबाट हो रहा है। यह सिर्फ ढाई किमी लंबी जेल ...
महिला की संदिग्ध हालात में मौत, छानबीन में जुटी पुलिस

महिला की संदिग्ध हालात में मौत, छानबीन में जुटी पुलिस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: शहर कोतवाली क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताते हैं कि उनका शव घर में फांसी के फंदे पर लटकता मिला। परिवार के लोगों का कहना है कि उन्होंने आत्महत्या की है। उधर, पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का सही कारण स्पष्ट हो जाएगा। परिजनों ने बताया आत्महत्या, लेकिन कारण अज्ञात बताते हैं कि 24 वर्षीय संगीता ने अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। मृतका के एक साल का बच्चा भी है। परिवार के लोगों को इसकी जानकारी हुई तो ये भी पढ़ें: बांदा में: भाजपा नेता की गुंडई, अवैध कब्जा हटाया तो चला दी गोली-घटना CCTV में कैद उन्होंने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। घटना कारण अज्ञात बताया जा रहा है। प...
विडंबना: मेडिकल कालेज में कूड़े में मिला युवक का शव, इलाज को हुआ था भर्ती-जांच

विडंबना: मेडिकल कालेज में कूड़े में मिला युवक का शव, इलाज को हुआ था भर्ती-जांच

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में अव्यवस्था किसी से छिपी नहीं है। इसी बीच एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बांदा मेडिकल कालेज में 3 दिन पहले एक युवक को इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। मंगलवार को उसका शव कूड़े में पड़ा मिला। मरीज अपनी मां की देखभाल में वार्ड में भर्ती था। रात में मां के सोने के बाद बेटा कैसे वहां पहुंचा, उसकी कैसे मौत हुई। ये सवाल सभी के दिमाग में उठ रहे हैं। लीवर में दिक्कत होने पर भर्ती हुआ था युवक साथ ही मेडिकल कालेज की व्यवस्था फिर सवालों के घेरे में है। परिजनों ने मेडिकल कालेज प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। जांच के लिए 3 सदस्यीय टीम गठित हुई है। जानकारी के अनुसार, अतर्रा क्षेत्र के आऊ गांव के राजकुमार त्रिपाठी उर्फ राजा (35) लीवर की बीमारी से ग्रसित थे। परिजनों ने उन्हें 23 फरवरी को बांदा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। उनक...
बांदा: बुंदेलखंड एक्सप्रसेवे पर दो SUV कारों की टक्कर में कुंभ जा रहे 3 श्रद्धालुओं की मृत्यु, 8 घायल

बांदा: बुंदेलखंड एक्सप्रसेवे पर दो SUV कारों की टक्कर में कुंभ जा रहे 3 श्रद्धालुओं की मृत्यु, 8 घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में मंगलवार को बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर दो एसयूवी कारों की टक्कर हो गई। इसमें राजस्थान से महाकुंभ प्रयागराज जा रहे 3 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। वहीं 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने नजदीकी शिवरामपुर (चित्रकूट) अस्पताल भिजवाया। वहां से गंभीर हालत में चित्रकूट जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी देते हुए अतर्रा क्षेत्राधिकारी प्रवीण कुमार ने बताया कि दोनों ही गाड़ियां चित्रकूट की ओर जा रही थीं। 16.3 किमी के पास अतर्रा क्षेत्र में हादसा जानकारी के अनुसार, राजस्थान के नागौर के मेहरता गांव निवासी धर्मेंद्र, राकेश शर्मा, राकेश सोनी, राजू तथा हिंगलाज, लालमन अर्टिगा कार से प्रयागराज जा रहे थे। इसी बीच बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर अतर्रा क्षेत्र में 16.3 किलोमीटर के संकेतक के पास पीछे से आई अनियंत्रित सफारी गाड़ी ने उसमें टक्कर मार दी। पीछे से अनियं...
Breaking: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 3 लोगों की मौत-आठ घायल

Breaking: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 3 लोगों की मौत-आठ घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा जिले में आज मंगलवार सुबह बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा हो गया। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। क्षेत्राधिकारी अतर्रा प्रवीण कुमार ने बताया कि एक आर्टिका गाड़ी और टाटा सफारी आपस में टकरा गईं। बताते हैं कि दोनों ही गाड़ियां चित्रकूट की ओर जा रही थीं। दोनों गाड़ियां चित्रकूट जाते समय आपस में टकराईं हादसे में कुल 11 लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने शिवरामपुर  अस्पताल भिजवाया। इलाज के दौरान 3 लोगों ने दम तोड़ दिया। बाकी 8 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसा अतर्रा थाना क्षेत्र में हुआ है। सीओ अतर्रा का कहना है कि घायलों का इलाज चल रहा है। मरने वालों में राकेश सोनी और राकेश शर्मा समेत आर्टिका चालक की मौत हो गई। अपडेट जारी है.. ये भी पढ़ें: बांदा: मुख्यमंत्री के विभाग में कारनामों पर पर्दा डाल रहे अधिकारी.. ये...
UP: भाजपा नेता की गुंडई, अवैध कब्जा हटाया तो चला दी गोली-घटना CCTV में कैद

UP: भाजपा नेता की गुंडई, अवैध कब्जा हटाया तो चला दी गोली-घटना CCTV में कैद

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में भाजपा नेता की गुंडई का मामला सामने आया है। पहले बांदा विकास प्राधिकरण के पार्क की जमीन पर गेट लगवाकर कब्जा जमाया। आसपास के लोगों की शिकायत पर डीएम ने जांच कर कब्जा हटवाया तो वहां पहुंचकर गोली चला दी। घटना की जानकारी पर सीओ सिटी, कोतवाली प्रभारी फोर्स के साथ वहां पहुंचे। यह पूरी घटना कालूकुआं के पास तिंदवारी रोड की है जो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि, 'समरनीति न्यूज' ऐसे किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। मगर लोग घटना से हैरान हैं। पार्क पर कब्जे को लेकर हुई थी DM से शिकायत उधर, पुलिस का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है। जानकारी के अनुसार, लोगों का कहना है कि बांदा में भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने पार्क की जमीन पर गेट लगाकर कब्जा कर लिया था। कुछ दिन पहले मोहल्ले के लोगों ने समाधान दिवस में...