Sunday, March 15सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: Banda News

बांदा: बसपा नेता जयराम सिंह के चाचा रघुवर सिंह का निधन, शोक की लहर

बांदा: बसपा नेता जयराम सिंह के चाचा रघुवर सिंह का निधन, शोक की लहर

Breaking News, Feature, Latest Posts, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के वरिष्ठ बसपा नेता एवं जिपं सदस्य सीता सिंह के पति जयराम सिंह के चाचा रघुवर सिंह का रविवार को निधन हो गया। वह 83 वर्ष के थे। बीते कुछ दिनों से सांस की बीमारी से परेशान थे। वह तिंदवारी क्षेत्र के बेहद सम्मानित किसानों में एक थे। क्षेत्र में हमेशा उन्होंने लोक कल्याण के कार्यों में सहयोग दिया। लखनऊ में चल रहा था इलाज बताते हैं कि कुछ दिनों से उनका लखनऊ में इलाज चल रहा था। वहां उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके पार्थिव शरीर को शाम को बांदा के आवास विकास स्थित ग्राम बछेउरा ले जाया गया। तिंदवारी क्षेत्र में शोक की लहर वहां शोक संवेदना प्रकट करने वालों का तांता लगा रहा। आज सोमवार को पैतृक ग्राम बछेउरा में उनका अंतिम संस्कार किया जा रहा है। उनके निधन पर पूरे तिंदवारी क्षेत्र के लोगों में शोक है। ये भी पढ़ें: UP: मौसम विभाग का अलर्ट, यूपी में आज से भीषण ठंड की शु...
बांदा में शव रखकर प्रदर्शन-पुलिस पर लापरवाही का आरोप-दो गिरफ्तार

बांदा में शव रखकर प्रदर्शन-पुलिस पर लापरवाही का आरोप-दो गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में दबंगों की पिटाई से घायल युवक की मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जाम लगा दिया। प्रदर्शन कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। सहायक पुलिस अधीक्षक मेविस टाॅक (IPS) व थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। पुलिस ने बताया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला घटना देहात कोतवाली क्षेत्र के गुरेह गांव की है। परिजनों ने कहा, अबतक मुख्य आरोपियों पकड़ से बाहर जानकारी के अनुसार, बीती 5 नवंबर को बृजबिहारी प्रजापति के बेटे प्रेमचंद्र (21) को बबेरू रोड स्थित खेत सिंह खगार चौहारा पर कुछ लोगों ने बेरहमी से लोहे की राड व डंडों से पीटा था। आरोपियों में प्राजंल गुप्ता, साहिल सिंह, मोनू सिंह समेत दो अज्ञात लोग शामिल थे। बताते हैं कि इन लोगों ने युवक को पीट-पीटकर मरणासन्न कर दिया था। बाद में वह...
जोर का झटका: बांदा में 14 लाख लेकर फरार हुआ विद्युत कर्मी, बिजली बिल की थी रकम-विभाग में हड़कंप

जोर का झटका: बांदा में 14 लाख लेकर फरार हुआ विद्युत कर्मी, बिजली बिल की थी रकम-विभाग में हड़कंप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में विद्युत विभाग के अधिकारियों को एक कर्मचारी की हरकत से जोर का झटका मगर धीरे से लगा है। दरअसल, एक विद्युत कर्मी उपभोक्ताओं की जमा बिजली बिल के 14 लाख की रकम लेकर भाग गया है। घटना से विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। उच्चाधिकारियों ने कर्मचारी को निलंबित कर दिया है। रिपोर्ट भी दर्ज करा दी है। मगर सवाल है कि विद्युत बिल की 14 लाख की रकम को कैसे पूरा किया जाए। बिल की रकम मुख्यालय पर जमा करने की बजाय जेब में रखी जानकारी के अनुसार, बबेरू उप खंड कार्यालय में तैनात टीजी-2 कर्मचारी घनश्याम बिजली बिल का 14 लाख लेकर भाग गया है। बिजली बिल की इस धनराशि को जिला मुख्यालय स्थित कार्यालय में जमा किया जाना था। मगर कर्मचारी ने जमा करने की बजाय अपनी जेब में रखा। इसके बाद वह रफूचक्कर हो गया। विभाग ने किया कर्मचारी को सस्पेंड, SDO ने लिखाई रिपोर्ट बताते हैं कि अधीक्षण अभियंता न...
Banda: बार काउंसिल सदस्य पद के प्रत्याशी का जोरदार स्वागत

Banda: बार काउंसिल सदस्य पद के प्रत्याशी का जोरदार स्वागत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में आज अधिवक्ताओं ने बार काउंसिल सदस्य पद के लिए बुंदेलखंड से प्रत्याशी वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक पाठक का मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया। बताते हैं कि बुंदेलखंड क्षेत्र से सदस्य के लिए अधिवक्ता श्री पाठक प्रबल दावेदार हैं। अधिवक्ताओं ने कहा, श्री पाठक बेहद संघर्षशील इस अवसर पर अधिवक्ताओं ने कहा कि श्री पाठक बुंदेलखंड के संघर्षशील, निडर अधिवक्ता हैं। वे अधिवक्ताओं की आवाज भी उठाते रहे हैं। कहा कि हमेशा से अधिवक्ताओं के अधिकारों की रक्षा, सम्मान और उत्थान के लिए समर्पित रहे हैं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: बांदा में कांग्रेसियों ने आयरन लेडी स्व. इंदिरा गांधी को दी श्रद्धांजलि https://samarneetinews.com/banda-congress-workers-remembered-indiragandhi-and-sardarpatel-also-distributed-fruits/ https://samarneetinews.com/jhan...
बांदा में मंत्री नंदी बोले, बिहार में प्रचंड बहुमत सरकार बनाएगी भाजपा

बांदा में मंत्री नंदी बोले, बिहार में प्रचंड बहुमत सरकार बनाएगी भाजपा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी शनिवार को बांदा पहुंचे। बांदा में उन्होंने सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा की। बांदा भाजपा कार्यालय में पार्टी नेताओं की बैठक लेते हुए उन्हें संबोधित भी किया। मंत्री नंदी ने कहा कि बिहार में प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनने जा रही है। कहा कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सनातन को अपमानित करने का काम कर रहे हैं। भाजपा कार्यालय में पार्टी नेताओं को किया संबोधित मंत्री ने कहा कि विपक्ष तुष्टीकरण की राजनीतिक से वोट हासिल करना चाहता है। मगर जनता सबकुछ समझ रही है। मंत्री ने मीडिया से बात करते हुए यह बात कही। ये भी पढ़ें: शर्मनाक: इंदौर में महिला ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों से अकील ने की छेड़छाड़-गिरफ्तार मंत्री ने कहा कि पार...
दर्दनाक: बांदा में अग्निकांड, टायर व्यापारी की पत्नी-बेटी की जलकर मौत, घर-दुकान राख

दर्दनाक: बांदा में अग्निकांड, टायर व्यापारी की पत्नी-बेटी की जलकर मौत, घर-दुकान राख

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के बिसंडा में बीती रात भीषण अग्निकांड में व्यापारी की पत्नी और बेटी की जलकर मौत हो गई। वहीं घर और दुकान जलकर राख हो गए। यह अग्निकांड टायर व्यापारी की दुकान में शार्ट सर्किट से भड़की आग से हुआ। व्यापारी की पत्नी और बेटी की जलकर मौत हो गई। वहीं खुद व्यापारी और उसका बेटा भी झुलस गए हैं। घटना से लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। पुलिस ने मां-बेटी के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बिसंडा में हुई घटना, मां-बेटी की मौत से मचा कोहराम जानकारी के अनुसार, बिसंडा कस्बे में राम निहोर साहू (35) का अतर्रा रोड पर सीएचसी के सामने दो मंजिला मकान है। राम निहोर टायर का काम करते हैं। मकान में नीचे उन्होंने दुकान खोली हुई है। ऊपर परिवार के साथ रहते हैं। बताते हैं कि गुरुवार रात लगभग साढ़े 9 बजे शॉर्ट सर्किट से दुकान में आग लग गई। दुकान में रखे टायर और बैट्री समेत सारा सामा...
Breaking: बांदा में बड़ी घटना, व्यापारी के घर में आग लगने से पत्नी और बेटी की जलकर मौत

Breaking: बांदा में बड़ी घटना, व्यापारी के घर में आग लगने से पत्नी और बेटी की जलकर मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में बिसंडा थाना क्षेत्र में बीती देर रात एक टायर व्यापारी के घर में आग लग गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। बताते हैं कि किसी तरह व्यापारी की पत्नी और बेटी को अचेतावस्था में घर से निकाला गया। दोनों को इलाज के लिए मेडिकल कालेज ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। घटना के कारणों की पुलिस और अग्निशमन विभाग के लोग जांच कर रहे हैं। सीओ बबेरू सौरभ सिंह ने कहा कि बचाव कार्य जारी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। अपडेट जारी है.. ये भी पढ़ें: बांदा में बड़ा हादसा, पिता-बेटे समेत तीन की मौत-दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर से कोहराम  ये भी पढ़ें: झांसी: निषाद पार्टी की नेता नीलू की मौत से बढ़ा सियासी तापमान, जिलाध्यक्ष पति पर गंभीर आरोप  ...
बांदा विधायक ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर शुरू कराया दंगल

बांदा विधायक ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर शुरू कराया दंगल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के बबेरू में सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने ग्राम लौली में विशाल कुश्ती दंगल कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पहलवानों के हाथ मिलवाकर कुश्ती का मुकाबला शुरू कराया। बबेरू में हुआ विशाल दंगल का आयोजन कहा कि ऐसे आयोजन हमारी भारतीय प्राचीनतम संस्कृति, परंपराओं को जीवंत रखने और ग्रामीण खेलों को प्रोत्साहित करने का बड़ा माध्यम हैं। इनका आयोजन रुकना नहीं चाहिए। ये भी पढ़ें: Happy_Diwali: बांदा स्टेडियम में क्रिकेट ट्रेनीज ने रंगोली बनाकर और दीप जलाकर मनाई दीवाली इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष बिसंडा रंजीत सिंह, जिला पंचायत सदस्य कमलेश साहू, विष्णु सिंह, राजेंद्र सिंह, ज्ञानदत्त पांडे, शिवदत्त पांडे आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: बांदा में बड़ा हादसा, पिता-बेटे समेत तीन की मौत-दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर से कोहराम https://samarneetinews.com/three-people-includi...
बांदा में बड़ा हादसा, पिता-बेटे समेत तीन की मौत-दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर से कोहराम

बांदा में बड़ा हादसा, पिता-बेटे समेत तीन की मौत-दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर से कोहराम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के बिसंडा थाना क्षेत्र में आज गुरुवार दोपहर भीषण हादसा हो गया। दो बाइकों की तेज रफ्तार में पिता और बेटे समेत तीन लोगों की मौत हो गई। बताते हैं कि टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों गाड़ियों की परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद तीनों के शव देख लोगों की रुह कांप गई। बिसंडा-ओरन मार्ग पर आमने-सामने टकराईं बाइकें जानकारी के अनुसार, बांदा के बिसंडा थाना क्षेत्र में कस्बा निवासी शिवसागर (33) और उनके पिता केदार (58) बाइक से ओरन कस्बा जा रहे थे। वहीं एक अन्य युवक ओमप्रकाश (22) पुत्र गणेश प्रसाद बाइक से अपने दोस्त से मिलने निकले थे। बाइकों से उछलकर दूर गिरे तीनों, बुरी तरह घायल बताते हैं कि बिसंडा-ओरन रोड पर दोनों बाइकों की तेज रफ्तार में आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि तीनों ही बाइक सवार उछलकर दूर गिरे। ये भी पढ़ें: बांदा में दिनदहाड़े हिस्...
स्वास्थ्य मंत्री कृप्या ध्यान दें! बांदा मांगे दिल का डाॅक्टर, लाखों की आबादी-मेडिकल कालेज भी, मगर कार्डियोलाॅजिस्ट नहीं

स्वास्थ्य मंत्री कृप्या ध्यान दें! बांदा मांगे दिल का डाॅक्टर, लाखों की आबादी-मेडिकल कालेज भी, मगर कार्डियोलाॅजिस्ट नहीं

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
मनोज सिंह शुमाली, ब्यूरो: चित्रकूटधाम मंडल का मुख्यालय बांदा शहर लाखों की आबादी संजोय है। स्वास्थ्य सेवाओं की बात करें तो यहां मेडिकल कालेज है, मंडलीय अस्पताल और जिला अस्पताल भी हैं लेकिन बीते 1 साल से एक भी ह्रदय रोग विशेषज्ञ नहीं है। न मेडिकल कालेज और न जिला अस्पताल में। ह्रदय रोगियों का कानपुर जाना मजबूरी है। यह विडंबना नहीं तो क्या है? सरकार ने बांदा को मंत्री तो दिया, मगर हार्ट का डाॅक्टर नहीं दिया। इमर्जेंसी में कानपुर के अलावा कोई विकल्प नहीं भगवान न करें, अगर किसी को हार्ट अटैक पड़ जाए या कोई दूसरी ह्रदय रोग संबंधित इमर्जेंसी आ जाए तो उसके पास कानपुर जाने के अलावा कोई विकल्प नहीं। कानपुर की दूरी मात्र 140 किमी हैं, मगर उबड़-खाबड़ रास्ता पार करना चुनौती से कम नहीं। 'समरनीति न्यूज' के मंच से बांदा का जनमानस लगातार आवाज उठा रहा है। पढ़िए! बुद्धिजीवी वर्ग का क्या कहना है.. ...