बांदा के बबेरू में पुलिस के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा, भीड़ का सड़क जाम-नारेबाजी
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले के बबेरू में आज पुलिस के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। सैंकड़ों लोगों ने जाम लगाते हुए पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। दरअसल, लोगों का गुस्सा एक 13 साल के बच्चे के लापता होने के बाद चित्रकूट में उसका शव मिलने के मामले में पुलिस की लापरवाही को लेकर था। बताते हैं कि 4 दिन तक लापता 13 साल के बालक का शव पड़ोसी जिले चित्रकूट में लटकता मिला। पुलिस पांच दिन तक परिवार को दिलासा देती रही। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने गुमशुदगी तक लिखने में देरी की। पांच दिन बाद बालक का शव चित्रकूट में परिक्रमा मार्ग पर लटकता मिला।
बबेरू पुलिस पर देर से सक्रिय होने का आरोप
अगले उसकी शिनाख्त हुई। हालांकि, बालक घर से खुद रात में ढाई बजे करीब निकला था। इसके बाद वापस नहीं लौटा, लेकिन चित्रकूट कैसे पहुंचा। उसने खुद फांसी लगाई या उसे मारकर लटका दिया गया। उसका अपहरण हुआ या खुद गया। ऐसे कई ...