Wednesday, May 15सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: agricultural law protest

बांदा में किसानों ने कृषि कानून के खिलाफ किया प्रदर्शन, पुलिस फोर्स रहा तैनात

बांदा में किसानों ने कृषि कानून के खिलाफ किया प्रदर्शन, पुलिस फोर्स रहा तैनात

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : भारतीय किसान मजदूर महासंघ के आह्वान पर बुंदेलखंड किसान यूनियन के बैनर तले शहर में अशोकलाट चौराहे पर किसानों ने महापंचायत की। इसमें कृषि कानूनों का विरोध किया गया। किसानों ने एक स्वर में कहा कि कृषि कानून स्वीकार नहीं किए जाएंगे। संयुक्त किसान मजदूर महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकुमार कक्का ने कहा कि देश के पूंजीपतियों के आगे केंद्र सरकार नतमस्तक है। किसानों ने एकजुटता से रखी अपनी बात किसान नेता मंजीत सिंह राय (पंजाब) ने कहा कि देश का किसान सरकार के आगे झुकने वाला नहीं है। हर हाल में तीनों कृषि कानून को सरकार को वापस लेना पड़ेगा। हरियाणा से किसान नेता अभिमन्यु कौहार व संदीप डिग्गे (महाराष्ट्र) ने कहा कि सिर्फ पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार ने कृषि कानून बनाया है। किसान नेता केपी सिंह (पलवल) ने किसानों से एकजुट होकर कृषि कानून के खिलाफ आंदोलन जा...