Thursday, May 16सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: after

विदाई के बाद ससुराल की बजाय सीधे थाने पहुंची दुल्हन..

विदाई के बाद ससुराल की बजाय सीधे थाने पहुंची दुल्हन..

Breaking News, Today's Top four News, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुरः शादी के बाद हर दुल्हन का सपना होता है कि वह अपनी ससुराल पहुंचे और वहां होने वाली परंपराओं को पूरा करे। लेकिन सीतापुर में एक बारात विदा होने के बाद दूल्हा और दुल्हन को सीधे थाने जाना पड़ा। इतना ही नहीं दो घंटे थाने में रूककर घटना की रिपोर्ट लिखाने दरोगा जी की खुशामद भी करनी पड़ी। पिसावां से खीरी जिले के मैगलगंज गई थी बारात, विदाई के बाद रास्ते में लूटपाट  दरअसल, पिसावां थाना क्षेत्र का रहने वाला ब्रजमोहन अपनी बारात लेकर मैगलगंज (जिला खीरी) गया था। वहां सुबह बारात विदा कराकर सब लोग खुशी-खुशी घर वापस आ रहे थे। रास्ते में बदमाशों ने तमंचे के बल पर बारात को रोकर दूल्हा औऱ दूल्हन के अलावा उसके बहनोई से लूटपाट की। बदमाश 20 हजार रूपये नगद, 1 लाख के जेवर और अन्य सामान लूट ले गए। बताते हैं कि बदमाश बाइक से थे। थाने में नवविवाहित जोड़े ने तहरीर दी, पुलिस ने कहा आपसी व...
18 साल बाद किसी उत्तरी कोरियाई राजदूत से व्हाइट हाउस में मिले ट्रंप

18 साल बाद किसी उत्तरी कोरियाई राजदूत से व्हाइट हाउस में मिले ट्रंप

दुनिया
12 जून को ट्रंप और किम जोंग की सिंगापुर में प्रस्तावित है शिखर वार्ता  समर नीति टीम, नई दिल्लीः अमेरिका और उत्तरी कोरिया के बीच एक बार फिर बातचीत का रास्ता साफ होता नजर आ रहा है। नए घटनाक्रम के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उत्तर कोरिया के राजदूत से मुलाकात की। व्हाइट हाउस में हुई इस मुलाकात में उत्तर कोरिया के राजदूत किम योंग चोल ने एक पत्र राष्ट्रपति ट्रंप को सौंपा। पत्र में क्या था और यह किस संबंध में था। इस बात का अभी कुछ पता नहीं चल सका है। इतना तो साफ है कि उत्तर कोरिया के किम जोंग उन ने ट्रंप के साथ शिखर वार्ता में दिलचस्पी दिखाई है जो 12 जून को सिंगापुर में प्रस्तावित है। बताते हैं कि उत्तर कोरिया के राजदूत चोल किम के बेहद करीबी माने जाते हैं और अमेरिका ने चोल को प्रतिबंधित लोगों की सूची में शामिल कर रखा था। अब भी वह उस सूची में हैं या नहीं। इस बारे में कु...