Update: बड़ी खबरः बांदा में 24 नए कोरोना संक्रमित मिले, प्रशासनिक अमले में खलबली
समरनीति न्यूज, बांदाः शुक्रवार देर शाम बांदा से बेहद चिंताजनक खबर सामने आई है। जिले में 24 नए कोरोना पाजिटिव केस मिलने से हड़कंप मच गया है। चौंकाने वाली बात यह है कि सुबह मिले 14 नए पाजिटिव केस से ये मामले बिल्कुल अलग हैं। इनमें 11 महिलाएं हैं जबकि बाकी पुरुष हैं। इनमें ज्यादातर मामले अलीगंज और अतर्रा के हैं। वहीं दो लड़कियां शहर के स्वराज कालोनी की गली नंबर-1 से हैं। एक की उम्र 16 साल है और दूसरी की 13 साल। एक मेडिकल कालेज का स्टाफ भी है। एक साथ मिले 24 नए केस ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार काम में जुट गई हैं। हर स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
अधिकारियों ने किया शहर का दौरा
उधर, प्रशासनिक अधिकारियों ने शहर के संवेदनशील इलाकों का दौरा करते हुए स्थिति का जायजा लिया। डीआईजी दीपक कुमार, जिलाधिकारी अमित बंसल, सिटी मजिस्ट्रेट सुरेंद्र सिंह ने शहर के अलीगंज इलाके...