Banda: पुलिस को ‘घुमाने’ वाला एक युवक पहुंचा जेल, दूसरे के ठीक होने का इंतजार..
समरनीति न्यूज, बांदा: अवैध देशी तमंचे से खुद ही गोली चलाकर घायल युवकों ने न सिर्फ शहर में सनसनी फैलाने का काम किया। बल्कि पुलिस को भी गुमराह किया। खुद को गोली मारे जाने की झूठी कहानी सुनाई। हालांकि, दोनों के अलग-अलग बयानों से पुलिस का माथा ठनका। जांच के बाद चौंकाने वाला खुलासा हुआ। एक को पुलिस ने जेल भेज दिया है। वहीं दूसरे के ठीक होने का इंतजार है। उसे भी जेल भेजा जाएगा।
खुद तमंचे से गोली चलाकर हुए थे घायल
बताते चलें कि शहर के मर्दननाका में रहने वाला सुनील सोनी और उसका दोस्त नईम गोली लगने से घायल हुए थे। एक की ऊंगली में गोली लगी थी। वहीं दूसरे की टांग में गोली लगी। दोनों को उनके साथी जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। दोनों ने पुलिस को कहानी बताई कि
किसी ने उन्हें गोली मार दी।
ये भी पढ़ें: Hamirpur: दंपती ने जहर खाया, दोनों की मौत से परिवार में कोहराम
जांच में खुलासा हुआ कि दोनों ए...









