Friday, April 26सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: संघ

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत बोले, पंडितों ने बनाई जाति, वर्ण और संप्रदाय, भगवान..

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत बोले, पंडितों ने बनाई जाति, वर्ण और संप्रदाय, भगवान..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्क : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने बड़ी बात कही है। मुंबई में एक कार्यक्रम में संघ प्रमुख ने कहा कि जाति, वर्ण और संप्रदाय पंडितों ने बनाए हैं। कहा कि भगवान के लिए तो सभी एक समान हैं। संघ प्रमुख ने कहा कि जब हम आजीविका कमाते हैं तो सभी काम समाज के लिए होते हैं। कोई काम बड़ा या छोटा कैसे हो सकता है। मुंबई में एक कार्यक्रम में संघ प्रमुख कहा कि भगवान हमेशा कहते हैं कि उनके लिए सभी एक समान हैं। संघ प्रमुख भागवत ने कहा कि हमारे समाज के बंटवारे का फायदा दूसरे उठाते आए हैं। कहा कि इसीलिए देश पर आक्रमण हुए और बाहरियों ने आकर राज भी किया। मोहन भागवत ने हिंदू समाज से सवाल किया। वह संत शिरोमणि रविदास जयंती के मौके पर मुंबई में एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। https://samarneetinews.com/special-moment-cm-yogi-and-rss-chief-bhagwat-met-stayed-together-for-about...
बांदा में 200 लेखपालों को सेवासमाप्ति का नोटिस, 17 निलंबित

बांदा में 200 लेखपालों को सेवासमाप्ति का नोटिस, 17 निलंबित

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बुंदेलखंड में हड़ताल पर अमादा लेखपालों के खिलाफ प्रशासन ने अब सख्त रवैया अपना लिया है। गुरूवार को जिलाधिकारी बांदा ने 200 लेखपालों को सेवा समाप्ति यानी बर्खास्तगी का नोटिस थमा दिया है। वहीं लेखपाल संघ के अध्यक्ष समेत कुल 19 लेखपालों को निलंबित कर दिया गया है। 19 प्रशिक्षु लेखपालों को बर्खास्तगी की नोटिस जारी की गई है। प्रशासन की इस कार्रवाई से लेखपालों में हड़कंप मच गया है। तहसीलदार अवधेश निगम ने यह जानकारी दी। उधर, प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि प्रशासन इस मामले में लेखपालों के प्रति किसी तरह की नरमी दिखाने के मूड में नहीं है बल्कि आगे और ज्यादा सख्त कदम उठाया जा सकता है। बताते चलें कि कुछ दिन पहले ही सरकार ने राज्य में एस्मा लागू करते हुए लेखपालों की हड़ताल पर छह माह के लिए रोक लगा दी थी ताकि हड़ताल से किसी तरह के विकास कार्य प्रभावित न हो सकें। लेकिन इसके बावजू...