Tuesday, May 21सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: शोभायात्रा

बांदा में धूमधाम से मनी झूलेलाल जयंती, शहर में निकली शोभा यात्रा

बांदा में धूमधाम से मनी झूलेलाल जयंती, शहर में निकली शोभा यात्रा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में आज सिंधी समाज के लोगों ने झूलेलाल जयंती पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया। सिंधी मंदिरों में पूजा अर्चना की। इसके बाद भगवान झूलेलाल की भव्य शोभायात्रा भी निकाली। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। महिला और पुरुष श्रद्धालुओं के साथ बच्चे भी शामिल रहे। सभी भजन-कीर्तन करते हुए शोभायात्रा में शामिल हुए। शोभा यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। ये भी पढ़ें : Lucknow : गुरुग्रंथ साहिब को सीएम योगी ने सिर-माथे किया ग्रहण, सीएम आवास पर गुरुवाणी-अरदास और लंगरन  ये भी पढ़ें : अयोध्या : श्री राम मंदिर में सोने की अनोखी रामायण, 1.5 क्विंटल है वजन, पढ़ें पूरी खबर.. ...
बांदा में भक्ति रंग में डूबे श्रद्धालु, धूमधाम से निकली शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा इलाका

बांदा में भक्ति रंग में डूबे श्रद्धालु, धूमधाम से निकली शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा इलाका

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा शहर में आज श्री बजरंग नवयुवक बाल समाज द्वारा आयोजित मंदिर पुनः निर्माण के उपलक्ष्य में विशाल भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। इस दौरान गौरी गणेश व नंदी और राधारानी, भोलेनाथ की मूर्तियों के साथ नगर भ्रमण किया गया। भक्त पूरी तरह भक्ति के रंग में डूबे नजर आए। इसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी भी यात्रा में शामिल हुए। साथ व्यापारी नेता मनोज जैन, राजकुमार राज, रजत सेठ, अमित सेठ भोलू, जेपी गुप्ता समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु यात्रा में रहे। यात्रा का शुभारंभ झंडा चौराहा से हुआ। सभी भक्तों ने जमकर भगवान के जयकारे लगाए। भजन गाते श्रद्धालु आगे बढ़े। इसके बाद बलखंडीनाका, पदमाकर चौराहा, पालीवाल चौराहा, रामलीला रोड होते हुए यात्रा आगे बढ़ी। रास्तेभर सभी भक्तिभाव में डूबे नजर आए। जगह-जगह शोभा यात्रा ...
बांदा में धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की शोभा यात्रा, भक्तों ने लगाए जयकारे

बांदा में धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की शोभा यात्रा, भक्तों ने लगाए जयकारे

बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर में भगवान जगन्नाथ की शोभायात्रा बड़े ही धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु डीजे की धुन पर जमकर थिरके। जगह-जगह पर भगवान की शोभायात्रा का स्वागत किया गया और पुष्प वर्षा भी की गई। गुरुवार को छोटी बाजार स्थित रामजानकी मंदिर के पास में भगवान जगन्नाथ स्वामी का श्रृंगार वृंदावन के मनमोहक परिवेश के साथ किया गया। भक्तों ने लगाए जयकारे रथ यात्रा नगर के प्रमुख स्थानों छोटी बाजार, बलखंडीनाका, महेश्वरी देवी से होते हुए डीएबी कालेज पहुंची। वहां से कोतवाली रोड से होते हुए पुनः छोटी बाजार स्थित भगवान जगन्नाथ स्वामी के मंदिर पर पहुंचकर समाप्त हुई। जगह-जगह पर रथ यात्रा को रोककर प्रसाद आदि का वितरण किया गया। ओमर वैश्य महिला संघ की अध्यक्षा सुनीता गुप्ता ने बताया कि हमारी संस्था की सभी महिलाओं ने एकत्रित होकर आम, जामुन और मिष्ठान का भोग लगाने के साथ साथ भजन और नृत...
बांदा में महावीर जयंती के मौके पर निकली भव्य शोभा यात्रा

बांदा में महावीर जयंती के मौके पर निकली भव्य शोभा यात्रा

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर में जैन समुदाय ने आज यहां महावीर जयंती के मौके पर शोभायात्रा निकाली। इस शोभा यात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। 'अहिंसा परमो धर्मा' की प्रेरणा देने वाले स्वामी महावीर को उनकी जयंती पर श्रद्धाभाव से याद किया गया। चांदी की पालकी पर निकाली गई शोभायात्रा लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रही। सैकड़ों की संख्या में इसमें महिलाओं और पुरुषों ने सहभागिता की। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर स्वामी महावीर की 2617वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। जगह-जगह हुआ शोभायात्रा का स्वागत   बुधवार सुबह जैन समाज के लोगों ने छोटी बाजार में जैनमंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। इस दौरान तारण तरण दिगंबर जैन चैत्यालय में मां जिनवाणी की आरती भी उतारी गई। वहीं दिगंबर जैन मंदिर में भी भगवान महावीर का जलाभिषेक और उनकी पूजा की गई। मुनि सुब्रतनाथ अतिशय क्षेत्र कमेटी के तत्वावधान में यह शोभा यात्रा निक...
बांदा में आठ दिवसीय भागवत कथा से पूर्व धूमधाम से निकली शोभायात्रा

बांदा में आठ दिवसीय भागवत कथा से पूर्व धूमधाम से निकली शोभायात्रा

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः श्रीराम कथा के तत्वावधान में शहर के रामलीला मैदान में होने वाली आठ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा से पहले शनिवार को धूमधाम से शोभायात्रा निकली। शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं पीले वस्त्र पहनकर सिर पर कलश रखकर चल रहीं थीं। 16 तक चलेगी भागवत इस दौरान (वृंदावनधाम) कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय रोजाना दिन में दोपहर 2:30 बजे से लेकर शाम 6:30 तक कथा सुनाएंगे। शनिवार से शुरू होने वाली कथा अब 16 नवंबर तक चलेगी। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं और लड़कियां शामिल रहीं। ये भी पढ़ेंः  बांदा में सरेआम दबंगों का तांडवः हवाई फायरिंग कर फैलाई दहशत और घर में घुसकर मारपीट    ...