Tuesday, November 17सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: शाहजहांपुर पुलिस

यूपी में 4 सिपाही बर्खास्त, व्यापारी से लाखों रुपए ऐंठने का चर्चित मामला

यूपी में 4 सिपाही बर्खास्त, व्यापारी से लाखों रुपए ऐंठने का चर्चित मामला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, लखनऊ: शाहजहांपुर में जलालाबाद क्षेत्र में सर्राफा व्यापारी से अवैध वसूली में चार सिपाहियों को बर्खास्त कर दिया गया है। शाहजहांपुर के एसपी सौरभ दीक्षित ने सिपाही अरुण चितौड़िया, तुषार, पंकज और वीरेंद्र के खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई की है। कार्रवाई से पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। दो सिपाही हो चुके गिरफ्तार, दो की तलाश जारी जानकारी के अनुसार, शाहजहांपुर में तैनात इन सिपाहियों ने जलालाबाद पहुंचकर सर्राफा व्यापारी को बिना किसी लिखित तहरीर, सक्षम अधिकारी के आदेश अथवा वैधानिक अभिलेख के पकड़ लिया था। ये भी पढ़ें: UP: रिटायरमेंट से 1 दिन पहले बर्खास्त, गबन के आरोपी अधिकारी पर बड़ा एक्शन इसके बाद व्यापारी को स्मैक रखकर डराया। फिर उससे दो लाख वसूली करके छोड़ा दिया था। 6 सितंबर को संदरम क्षत्रिय ने थाना परशुरामपुरी में तहरीर देकर सिपाहियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर...
शाहजहांपुर में डबल मर्डर, मंदिर में दो साधुओं की हत्या-शव जलाए

शाहजहांपुर में डबल मर्डर, मंदिर में दो साधुओं की हत्या-शव जलाए

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शाहजहांपुर के खुदागंज थाना क्षेत्र के सूथा गांव में गुरुवार सुबह दो साधुओं के जले हुए शव मिलने से हड़कंप मच गया। रात में दोनों की मंदिर परिसर में हत्या करके शव जलाने की घटना सामने आ रही है। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से बातचीत की। पुलिस ने हत्यारोपी को किया गिरफ्तार पुलिस ने हत्यारोपी सुमित सिंह को हिरासत में ले लिया है। जले हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान मंदिर के सेवादार गोपाल दास और बाबा बिहारी दास के रूप में की गई है। ये भी पढ़ें: झांसी में बड़ा हादसा, नदी में एक को बचाने के टक्कर में पांच डूबे, सभी की मौत  गांव के लोगों का कहना है कि दोनों साधु मंदिर परिसर में ही रहते थे। एसपी सौरभ दीक्षित ने मौके पर पहुंचकर वारदात ...
UP: घर में घुसकर युवती की हत्या, दिनदहाड़े जीजा ने की वारदात, यह वजह..

UP: घर में घुसकर युवती की हत्या, दिनदहाड़े जीजा ने की वारदात, यह वजह..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी के शाहजहांपुर जिले में आज मंगलवार दोपहर हत्या की एक सनसनीखेज वारदात हो गई। एक युवती की घर में घुसकर हत्या कर दी गई। हत्या उसी के जीजा ने की। हालांकि, पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। शाहजहांपुर के सदर बाजार क्षेत्र में दिनदहाड़े वारदात जानकारी के अनुसार शाहजहांपुर के थाना सदर बाजार क्षेत्र में मंगलवार को दिनदहाड़े मोहल्ला लाला तेली बजरिया निवासी निकिता उर्फ कोमल सक्सेना (23) को उसके बहनोई अंशुल ने चाकुओं से ताबड़तोड़ प्रहार कर मार डाला। हत्या की इस वारदात को आरोपी जीजा ने दिनदहाड़े घर में घुसकर https://samarneetinews.com/cmyogi-said-in-assembly-you-read-baburnama-you-will-understand-everything/ अंजाम दिया। बताते हैं कि हत्यारोपी जीजा अपने भाई से निकिता की शादी कराना चाहता था, लेकिन युवती ऐसा नहीं चाहती...
यूपी में भीषण हादसा, 11 लोगों की मौत और 25 घायल

यूपी में भीषण हादसा, 11 लोगों की मौत और 25 घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी में शनिवार देर रात एक भीषण हादसा हो गया। इसमें 11 लोगों की मौत हो गई। वहीं 25 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा खुटार (शाहजहांपुर) में खुटार-गोला मार्ग पर हुआ। बताया जा रहा है कि ढाबे के बाहर खड़ी वाल्वो बस से बजरी लदे डंपर ने टक्कर मार दी। फिर उसी बस पर पलट गया। इससे बस में बैठे 11 लोगों की मौत हो गई। 25 श्रद्धालुओं की हालत गंभीर करीब 25 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। देर रात तक पुलिस बचाव कार्य में जुटी रही। शाहजहांपुर के एसपी अशोक कुमार मीणा का कहना है कि रात करीब 11 बजे हादसे की सूचना मिली। https://samarneetinews.com/big-painful-news-massive-fire-in-gujarat-24-people-died/ बस पूर्णागिरि दर्शन को जा रही थी। कुछ श्रद्धालु बस के अंदर थे, जबकि कुछ एक ढाबे पर बैठे खाना खा रहे थे। बस सीतापुर में कमलापुर थाना क्षेत्र के गांव बड़ा जटहा और छोटा जटहा के लगभ...