Tuesday, October 6सही समय पर सच्ची खबर...

यूपी में 4 सिपाही बर्खास्त, व्यापारी से लाखों रुपए ऐंठने का चर्चित मामला

शाहजहांपुर में 4 सिपाही बर्खास्त खबर में प्रतिकात्मक फोटो

समरनीति न्यूज, लखनऊ: शाहजहांपुर में जलालाबाद क्षेत्र में सर्राफा व्यापारी से अवैध वसूली में चार सिपाहियों को बर्खास्त कर दिया गया है। शाहजहांपुर के एसपी सौरभ दीक्षित ने सिपाही अरुण चितौड़िया, तुषार, पंकज और वीरेंद्र के खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई की है। कार्रवाई से पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

दो सिपाही हो चुके गिरफ्तार, दो की तलाश जारी

जानकारी के अनुसार, शाहजहांपुर में तैनात इन सिपाहियों ने जलालाबाद पहुंचकर सर्राफा व्यापारी को बिना किसी लिखित तहरीर, सक्षम अधिकारी के आदेश अथवा वैधानिक अभिलेख के पकड़ लिया था।

ये भी पढ़ें: UP: रिटायरमेंट से 1 दिन पहले बर्खास्त, गबन के आरोपी अधिकारी पर बड़ा एक्शन

इसके बाद व्यापारी को स्मैक रखकर डराया। फिर उससे दो लाख वसूली करके छोड़ा दिया था। 6 सितंबर को संदरम क्षत्रिय ने थाना परशुरामपुरी में तहरीर देकर सिपाहियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इनमें से दो सिपाहियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। वहीं दो अभी फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें: UP: रिटायरमेंट से 1 दिन पहले बर्खास्त, गबन के आरोपी अधिकारी पर बड़ा एक्शन 

UP: रिटायरमेंट से 1 दिन पहले बर्खास्त, गबन के आरोपी अधिकारी पर बड़ा एक्शन