Sunday, March 15सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: लड़की

Update – बांदा : 36 घंटे बाद, 700 मीटर दूर मिला शव, बांदा में मां को मुड़कर देख रही बेटी साईकिल समेत नहर में गिरी

Update – बांदा : 36 घंटे बाद, 700 मीटर दूर मिला शव, बांदा में मां को मुड़कर देख रही बेटी साईकिल समेत नहर में गिरी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : साइकिल चला रही नाबालिग लड़की अचानक अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। साइकिल समेत वह डूब गई और उसका अबतक कुछ पता नहीं चला है। बाद में मां ने शोर मचाया तो लोगों ने नहर में छलांग लगा दी। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक किशोरी का कुछ पता नहीं चला है। पुलिस भी मौके पर पहुंची। पूरा मामला अतर्रा थाना क्षेत्र का है।  आज सुबह मिला डूबी लड़की का शव  मामले में आज सोमवार सुबह अतर्रा थाने के वरिष्ठ उप निरीक्षक अवनेंद्र सिंह ने बताया है कि आज सुबह मौके से करीब 700 मीटर लड़की की साईकिल और डेडबाडी मिल गई है। उन्होंने बताया कि जसपुरा से रातभर और आज सुबह से ही गोताखोर लड़की को तलाशने में लगे थे। सुबह करीब 8 बजे उसका शव मिल गया। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।   जिले के अतर्रा क्षेत्र में घटनाक्रम  बताया जाता है कि क्षेत्र के गोखिया गांव के रहने वाले छोटे खां...
कानपुर : वृद्ध ने नाबालिग लड़की से किया रेप, मौके से फरार

कानपुर : वृद्ध ने नाबालिग लड़की से किया रेप, मौके से फरार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : शहर के किदवई नगर थाना क्षेत्र के जूही लुधौरा इलाके में एक 65 वर्षीय वृद्ध द्वारा नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना के बाद से आरोपी फरार है। लड़की के परिजनों को जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है। परिजनों को आरोपी पक्ष की धमकी भी आरोपी की पहचान नसीम उर्फ लाला के रूप में हुई है। पीड़ित परिवार के लोगों का कहना है कि परिवार के लोगों ने जब आरोपी घर पर जाकर शिकायत की तो उन लोगों ने गोली मारने की धमकी दी है। ये भी पढ़े : कानपुर के डाक्टर पर रेप का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच-पड़ताल पीड़ित परिवार के मुखिया की ओर से पुलिस को तहरीर दे दी गई है। उधर, किदवईनगर थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी की तलाश में दबिशें दी जा रही हैं। उसके खिलाफ धारा 376/342/506 तथा 4-7 पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।...
सीतापुर : लाइट बंद कर लड़की को उठा ले गए दरिंदे, गैंगरेप-गिरफ्तार

सीतापुर : लाइट बंद कर लड़की को उठा ले गए दरिंदे, गैंगरेप-गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुर : जिले में बिसवां कोतवाली क्षेत्र में एक नाबालिक लड़की से तीन दरिंदों ने अपहरण कर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। बदहवास हालत में घर पहुंची लड़की ने अपने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिवार के लोग उसे थाने लेकर पहुंचे। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उनको गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि तीनों ही आरोपियों के खिलाफ रेप और पास्को एक्ट के तहत मुकदमा लिखा गया है। आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है। आरोपियों ने बंद की थी गांव की लाइट बताया जाता है कि बिसवां क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक 15 वर्षीय लड़की शौच के लिए शनिवार देर रात घर से बाहर गई थी। वहां पहले से मौजूद गांव के तीन युवक उसे मुंह दबाकर उठा ले गए। इसके बाद सुनसान जगह पर तीनों ने उसके साथ बारी-बारी से रेप किया। बाद में उसे घर के दरवाजे पर किसी को घटना के बारे में न...
शादी टूटी तो मंगेतर के घर पहुंची युवती, फिर लगा ली आग

शादी टूटी तो मंगेतर के घर पहुंची युवती, फिर लगा ली आग

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः एक दिल दहला देने वाले घटनाक्रम में अपनी शादी टूटने से आहत युवती ने मंगेतर के घर में घुसकर खुद को आग लगा ली। धू-धूकर जली युवती को देख परिवार के लोग बुरी तरह से सहम गए। किसी तरह लोगों ने आग बुझाते हुए युवती को संभाला। बाद में डायल-112 पर फोन करके पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गंभीर हालत में युवती को ट्रामा सेंटर ले जाकर भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान उसकी हालत लगातार गंभीर बनी है। घटना हरदोई जिले की है। हरदोई में शहर कोतवाली क्षेत्र में लालपुर के मजरा शंकरपुर की रहने वाली युवती की शादी कछौना कोतवाली के भवानीपुर के रहने वाले शशांक पुत्र राजेंद्र के साथ 1 साल पहले तय हो गई थी। एक साल पहले तय हुई थी शादी किसी वजह से शादी टूट गई और इसे लेकर युवती बुरी तरह से आहत हो गई। बुधवार देर शाम युवती आटो रिक्शा से भवानीपुर गांव सीधे अपने मंगेतर के घर पहुंची। युवक राजेंद्र का कहना है...
फतेहपुर में दोहराया उन्नाव कांडः लड़की को दुष्कर्म के बाद जिंदा जलाया, कानपुर रेफर

फतेहपुर में दोहराया उन्नाव कांडः लड़की को दुष्कर्म के बाद जिंदा जलाया, कानपुर रेफर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुर/फतेहपुरः उन्नाव में दुष्कर्म पीडि़ता की जलाकर हत्या की जघन्य वारदात को लोग भूले भी नहीं थे कि अब कानपुर से सटे फतेहपुर जिले में एक रेप पीड़िता को केरोसिन डालकर जिंदा जला दिया गया है। शनिवार को फतेहपुर जिले में हुए दूसरे उन्नाव कांड में किशोरी गंभीर रूप से झुलस गई है। उसे गंभीर हालत में कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया है। बताया जाता है कि फतेहपुर के हुसेनगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में एक हैवान युवक ने घर में अकेली किशोरी से दुष्कर्म किया। इसके बाद उसके उपर केरोसिन डालकर आग लगा दी। गंभीर हालत में किशोरी को जिला अस्ताल ले जाया गया।  घर में घुसकर दिनदहाड़े की वारदात वहां से कानपुर रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि किशोरी लगभग 90 फीसदी जली है और उसकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। बताते हैं कि आग लगाने के बाद आरोपी वहां से भाग गया। पड़ोसियों ने आग बुझाने का प्रयास किया...
बांदा की लड़की से अहमदाबाद ले जाकर गैंगरेप, ऐसे पहुंची पुलिस

बांदा की लड़की से अहमदाबाद ले जाकर गैंगरेप, ऐसे पहुंची पुलिस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में एक नाबालिग लड़की को जबरन अहमदाबाद ले जाकर गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। नाबालिग लड़की को चार आरोपियों ने मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के रहने वाले एक युवक के हवाले कर दिया। आरोप है कि बदले में उनसे मोटी रकम भी ली। इसके बाद पीड़िता के साथ दुष्कर्म का सिलसिला चालू हुआ। पीड़िता का कहना है कि बांदा में दुष्कर्म के बाद उसे अहमदाबाद ले जाकर उससे गैंगरेप किया गया। बाद में पीड़िता ने मौका पाकर फोन से परिवार वालों को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने छात्रा को आरोपी के चंगुल से मुक्त कराया। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं छात्रा को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेजा जा रहा है। यह पूरा मामला जिले के तिंदवारी थाना क्षेत्र का है। पीड़िता ने खुद बताई आपबीती पुलिस का कहना है कि है कि पीड़ित 14 वर्षीय लड़की ने परिजनों और पुलिस को बताय...
बांदा में रक्षा बंधन से पहले दुखद घटना, भाई से झगड़े के बाद बहन ने खुद को जलाया

बांदा में रक्षा बंधन से पहले दुखद घटना, भाई से झगड़े के बाद बहन ने खुद को जलाया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः रक्षा बंधन से दो दिन पहले बांदा के कमासिन इलाके में बेहद दुखद घटना सामने आई है। ग्राम बीरा में रहने वाले भाई-बहन के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि बहन नेहा (17) ने आहत होकर खुद को आग लगा ली। इसके बाद घटना से घबराए छोटे भाई ने तुरंत ही खेतों पर काम कर रहे माता-पिता को जानकारी दी। पीड़ित लड़की कानपुर रेफर  पड़ोसियों ने कंबल डालकर आग बुझाई। इसके बाद आनन-फानन में लड़की को जली हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां गंभीर हालत होने के कारण पीड़िता को चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर कर दिया। लड़की के पिता रामधनी ने बताया कि भाई से झगड़े के बाद बेटी ने यह कदम उठाया है। त्योहार से पहले हुई इस अनहोनी से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है ये भी पढ़ेंः बांदा में डीआईजी-एसपी ने लोगों को गले लगाकर दी बकरीद की बधाई...
बांदा में घर में निकली 10वीं की छात्रा का हाथ कटा नग्न शव मिला, गैंगरेप के बाद हत्या की आशंका

बांदा में घर में निकली 10वीं की छात्रा का हाथ कटा नग्न शव मिला, गैंगरेप के बाद हत्या की आशंका

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर में एक दिनदहला देने वाली घिनौनी वारदात सामने आई है। घर से लापता एक 16 साल की नाबालिग लड़की का शव नग्नावस्था में रेलवे ट्रैक के किनारे पड़ा मिला है। वहीं मृतका का एक हाथ कटा मिला। हालत देखकर साफ लग रहा है कि उसके साथ गैंगरेप किया गया है और बाद में उसके शव को केन नदी रेलवे ट्रैक पर डाल दिया गया है। ट्रेन से कटकर उसका हाथ-पैर कट गया है। यही आशंका मृतक लड़की के भाई ने भी जताई है। उधर, पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ हो जाएगी। उधर, घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। घर से निकलने के बाद नहीं लौटी, आज मिला शव   बताया जाता है कि शहर के छाबी तालाब मोहल्ला निवासी रामदास की बेटी शांति (16) बुधवार देर शाम घर से शौच के लिए निकली थी लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। हालांकि शौचालय घर के बाहर भी बना है। देर रात ...
बांदा में 24 को थी सगाई, पांच दिन पहले ही लड़की ने जहर खाकर दे डाली जान, परिजन नहीं बता सके वजह

बांदा में 24 को थी सगाई, पांच दिन पहले ही लड़की ने जहर खाकर दे डाली जान, परिजन नहीं बता सके वजह

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बांदा से सटे एमपी के छतरपुर जिले के कदैला गांव के रहने वाले श्यामलाल (18) अपनी बेटी शिवलोचना की सगाई की तैयारियों में व्यस्त थे। परिवार में खुशियां मनाने की तैयारियां की जा रहीं थीं लेकिन 24 को होने वाली सगाई से पहले लड़की ने जहर खा लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिवार के लोग नहीं बता सके कारण   परिवार के लोग उसे लेकर बांदा के मेडिकल कालेज पहुंचे। वहां इलाज के दौरान शिवलोचना ने दम तोड़ दिया। परिजन घटना का कारण नहीं बता सके हैं। मृतक लड़की के पिता का कहना है कि बेटी की सगाई की रस्म बांदा के देहात कोतवाली क्षेत्र के चहितारा गांव से होनी थी। वह तीन बहनों में सबसे बड़ी थी। उधर, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ये भी पढ़ेंः बांदा में फोन पर पत्नी से बात के बाद युवक ने लगाई फांसी, घर में मचा कोहराम...
माहेश्वरी देवी मंदिर न आ पाने से आहत लड़की ने खुद को फूंका, एक और महिला की जलकर मौत

माहेश्वरी देवी मंदिर न आ पाने से आहत लड़की ने खुद को फूंका, एक और महिला की जलकर मौत

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः माहेश्वरी देवी मंदिर न ले जाए जाने से एक 14 साल की लड़की इतनी आहत हुई कि उसने खुद को जिंदा जला लिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। इसी तरह एक महिला ने पारिवारिक विवाद के बाद खुद को फूंक लिया। उसका गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। बताया जाता है कि बबेरू कोतवाली क्षेत्र के गुरौली सपहाई निवासी रीना देवी (14) पुत्री महेंद्र कुमार ने गुरुवार सुबह घर के अंदर खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। ट्रैक्टर में कम जगह की वजह से संभव नहीं हुआ जाना   उसकी चीख-पुकार सुनकर परिवार के लोग वहां पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। तबतक वह बुरी तरह से जल चुकी थी। परिवार के लोग उसे स्थानीय स्वास्थ केंद्र ले गए। वहां से उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान उसने दम ...